vrmartial

Directions

vrmartial Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from vrmartial, Martial Arts School, .

एनएचपीसी बनबसा द्वारा कराटे खिलाड़ियों का सम्मान 🥋एनएचपीसी पावर स्टेशन बनबसा के मुखिया एवं महाप्रबंधक प्रभारी श्री ऋषि र...
12/06/2026

एनएचपीसी बनबसा द्वारा कराटे खिलाड़ियों का सम्मान 🥋

एनएचपीसी पावर स्टेशन बनबसा के मुखिया एवं महाप्रबंधक प्रभारी श्री ऋषि रंजन आर्य जी ने उत्तराखंड कराटे टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मिनी स्टेडियम बनबसा के खिलाड़ियों को अपने प्रांगण में आमंत्रित कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी श्री ऋषि रंजन आर्य जी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान कराने हेतु हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया ।

सम्मान समारोह में महाप्रबंधक प्रभारी श्री ऋषि रंजन आर्य जी, महाप्रबंधक (विद्युत) श्री जावेद अंसारी जी, उप महाप्रबंधक (विद्युत) श्री रविन्द्र शर्मा जी, ग्रुप वरिष्ठ प्रबंधक (विद्युत) श्री विनोद कुमार सिंह जी आदि सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

हार्दिक बधाई..26 दिसंबर 2025 को श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में आयोजित 7वीं शहीद उधम सिंह कप ओपन कराटे च...
30/12/2025

हार्दिक बधाई..

26 दिसंबर 2025 को श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में आयोजित 7वीं शहीद उधम सिंह कप ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 में बनबसा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर 06 स्वर्ण, 07 रजत और 07 काँस्य पदक जीत कर प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर बनबसा क्षेत्र एवं जिले को गौरवान्वित किया पकड़ विजेता खिलाड़ियों में।

1. प्रिंस खोलिया स्वर्ण पदक
2. आकांक्षा मुरारी स्वर्ण पदक
3. कल्पित स्वर्ण पदक
4. सिंपी राना स्वर्ण पदक
5. पूर्णिका दुबे स्वर्ण पदक
6. ऋतिक चंद स्वर्ण पदक

7. यश राणा रजत पदक
8. अक्षत सिंह बोरा रजत पदक
9. उमंग सिंह भंडारी रजत पदक
10. कार्तिक भंडारी रजत पदक
11. पारस भट्ट रजत पदक
12. लक्षिता तिवारी रजत पदक
13. अनुज चंद रजत पदक

14. अक्षया दुबे कांस्य पदक
15. आयुष पांडे कांस्य पदक
16. दिव्यांश मिश्रा कांस्य पदक
17. युवराज सिंह रावत कांस्य पदक
18. पारस जोशी कांस्य पदक
19. तनुजा ज्याला कांस्य पदक
20. अभिषेक सिंह कांस्य पदक

सभी पदक विजेता, प्रतिभागियों एवं टीम कोच *कृष्णाकांत कौशल* को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं ईश्वर आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें।

दिनाँक 1 दिसंबर 2025 को श्री आनंद बर्धन मुख्य सचिव उत्तराखंड के टनकपुर आगमन पर सभी खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया उक्त...
03/12/2025

दिनाँक 1 दिसंबर 2025 को श्री आनंद बर्धन मुख्य सचिव उत्तराखंड के टनकपुर आगमन पर सभी खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया उक्त आयोजन में श्री आनंद बर्धन ने वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित करने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

जिसमे मिनी स्टेडियम बनबसा के कराटे खिलाड़ी दीपांशु जोशी, प्रिंस खोलिया, अक्षत बोहरा, अंशिका धामी के साथ मिनी स्टेडियम बनबसा के कराटे कोच विजय रावत, और स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर बॉक्सिंग हॉस्टल के कोच श्री ललित कुंवर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्रीमती राशिका सिद्दीकी मैम सहायक खेल निदेशक उत्तराखंड, श्री दीपक रावत कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री, श्री मनीष कुमार जिलाधिकारी चंपावत, श्री चंदन सिंह बिष्ट जिला क्रीड़ा प्रभारी चंपावत, श्री अजय गणपति एसपी चम्पावत, श्री गणेश सिंह खाती मुख्य विकास अधिकारी (CDO) चम्पावत, श्री ललित कुंवर बॉक्सिंग कोच खेल छात्रावास टनकपुर, विजय रावत कराटे प्रशिक्षक मिनी स्टेडियम बनबसा, श्री गौरव खोलिया फुटबॉल कोच स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर आदि प्रशिक्षक एवं अधिकारी जन उपस्थित थे।

दिनाँक 19 से 21 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित सीबीएसई नेशनल कराटे 🥋 चैंपियनशिप 2025 में मिनी स्टेडियम...
23/11/2025

दिनाँक 19 से 21 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित सीबीएसई नेशनल कराटे 🥋 चैंपियनशिप 2025 में मिनी स्टेडियम बनबसा के होनहार कराटे खिलाड़ी प्रिंस खोलिया और अंशिका धामी ने काँस्य पदक जीत कर बनबसा, चम्पावत क्षेत्र एवं उत्तराखंड प्रदेश को गौरवान्वित किया।💪

खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं ईश्वर आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें। 🥋

एनएचपीसी के 51 वें स्थापना दिवस पर। 🥋
11/11/2025

एनएचपीसी के 51 वें स्थापना दिवस पर। 🥋

गौरवमई पल 💪दिनाँक 1 सितंबर 2025 को हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में मेधावी खिलाड़ियों को सम्म...
02/09/2025

गौरवमई पल 💪

दिनाँक 1 सितंबर 2025 को हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

उक्त आयोजन में प्रिय शिष्या निष्ठा नेगी को सम्मानित किया गया निष्ठा नेगी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर उत्तराखंड प्रदेश को गौरवान्वित किया है निष्ठा को उच्च शिक्षा मंत्री श्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सचिव, डायरेक्टर कुमाऊं विश्वविद्यालय एवं रमेश चंद्र जोशी अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा आदि उपस्थित थे।

इस बड़ी उपलब्धि के लिए निष्ठा नेगी के साथ पुरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं ईश्वर तुम्हारी हर मनोकामना पूर्ण करें। 🥋

Congratulations to you dear Anshika Dhami for receiveing 4th time scholarship from uadiyamaan khiladi yojana...
30/05/2025

Congratulations to you dear Anshika Dhami for receiveing 4th time scholarship from uadiyamaan khiladi yojana...

आज के इस सफल आयोजन के लिए हमारी बनबसा टीम, स्कूल की टीम एवं प्रबंधक समिति टीम, हमारे विशेष मेहमानों श्री प्रदीप दुबे जी,...
25/05/2025

आज के इस सफल आयोजन के लिए हमारी बनबसा टीम, स्कूल की टीम एवं प्रबंधक समिति टीम, हमारे विशेष मेहमानों श्री प्रदीप दुबे जी, NHPC बनबसा, नेहा जोशी, विनोद उप्रेती जी, विजय रावत सर आप सबका धन्यवाद।
बच्चों को एक छोटी सी राशि नगद पुरुस्कार देकर सम्मान करने का उद्देश्य यही है कि ये बच्चे और प्रोत्साहित होके आगे बढ़ें, इन्हें देखकर इनके पीछे वाले बच्चे भी प्रोत्साहित होंगे।
हम ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखेंगे।

VR martial art परिवार के सदस्य नकुल जोशी को जनेऊ संस्कार की हार्दिक शुभकामनाएं।
21/05/2025

VR martial art परिवार के सदस्य नकुल जोशी को जनेऊ संस्कार की हार्दिक शुभकामनाएं।

Way to shyamlatal.... With team 🥰
21/05/2025

Way to shyamlatal.... With team 🥰

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when vrmartial posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed gym/sports facility?

Share