Boundaryline

Call Directions Website

Boundaryline खेल की खबरों का मंच

भारत और पाकिस्तान की टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में शनिवार को आमने-सामने होगी. जापान में बारिश की वजह से लगातार मैच प...
10/02/2026

भारत और पाकिस्तान की टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में शनिवार को आमने-सामने होगी. जापान में बारिश की वजह से लगातार मैच पर असर पड़ा है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए, वहीं सेमीफाइनल में भी बारिश का कहर देखने को मिला. अब फाइनल मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. अगर बारिश की वजह से फाइनल मुकाबला रद्द होता है, ऐसी स्थिति में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों को संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल दिया जाएगा.

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 44 साल का सूखा खत्म कर दिया है. फाइनल मुकाबले मे...
10/02/2026

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 44 साल का सूखा खत्म कर दिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल साल 1982 में जीता था. वहीं, 1998 में टीम ने सिल्वर और 2018 में भी फाइनल तक का सफर तय किया था. टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा. गोल्ड जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक 2028 के लिए भी डायरेक्ट क्वालीफाई कर लिया है. भारतीय टीम की इस जीत पर पीएम, राष्ट्रपति सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है.

भारत के ऑलराउंडर नमन धीर इस बात को स्वीकार करते हैं कि उनकी बॉलिंग में अभी और सुधार की ज़रूरत है, लेकिन उन्हें लगता है क...
10/02/2026

भारत के ऑलराउंडर नमन धीर इस बात को स्वीकार करते हैं कि उनकी बॉलिंग में अभी और सुधार की ज़रूरत है, लेकिन उन्हें लगता है कि अनुभवी रवींद्र जडेजा की सलाह और मुंबई इंडियंस के नेट्स में लगातार ट्रेनिंग से उन्हें एक स्पिनर के तौर पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद मिली है. उन्होंने कहा किमैंने जड्डू भाई से काफी बात की। उन्होंने मुझे बल्लेबाज़ और मैच की स्थिति के हिसाब से बॉलिंग करने के लिए आसान प्लान बताए, जैसे कि कब विकेट लेना है या कब रन रोकने हैं, और किस लाइन और लेंथ पर बॉलिंग करनी है, इससे मुझे बहुत मदद मिली है.

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का मानना है कि भारतीय टीम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतने की पूरी क्षमता है. उन्...
10/02/2026

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का मानना है कि भारतीय टीम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतने की पूरी क्षमता है. उन्होंने कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट बहुत ज्यादा बदलाव करने से बचे और टूर्नामेंट से कम से कम एक साल पहले 16 से 20 खिलाड़ियों का एक मजबूत कोर ग्रुप तैयार कर ले, तो भारत के खिताब जीतने की संभावना काफी बढ़ जाएगी.

एसीसी और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी जापान के निशिन शहर के कोरोगी पार्क में शनिवार (03 अक्टूबर) को होने वाले भारत और पाकि...
10/02/2026

एसीसी और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी जापान के निशिन शहर के कोरोगी पार्क में शनिवार (03 अक्टूबर) को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच एशियाई खेलों के क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले के दौरान उपस्थित नहीं होंगे. एसीसी ने आधिकारिक मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पूर्व निर्धारित प्रतिबद्धताओं के कारण एशियाई खेल 2026 के फाइनल में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन स्वर्ण और कांस्य पदक मुकाबलों से पहले सभी चार टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं.

भारत की सबसे सफल मुक्केबाजों में शामिल ओलंपिक पदक विजेता लवलीना ने अपने 29वें जन्मदिन को खास बनाते हुए एशियन गेम्स 2026 ...
10/02/2026

भारत की सबसे सफल मुक्केबाजों में शामिल ओलंपिक पदक विजेता लवलीना ने अपने 29वें जन्मदिन को खास बनाते हुए एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. उन्होंने चीन की बाओ जियी को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया. उन्होंने इसके साथ ही पिछले एशियाई खेलों में जीते रजत पदक का रंग बदल दिया.

युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 2009 में हरियाणा के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू कर...
10/02/2026

युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 2009 में हरियाणा के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले चहल ने 49 मैचों में 32.27 की औसत से 148 विकेट लेकर अपना रेड-बॉल करियर खत्म किया.

भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. हालांकि वह व्हाइट-बॉल फॉर्मे...
10/02/2026

भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. हालांकि वह व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में खेलते रहेंगे. 2009 में हरियाणा के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले चहल ने 49 मैचों में 32.27 की औसत से 148 विकेट लेकर अपना रेड-बॉल करियर खत्म किया. चहल ने लिखा, मैंने जो पहली क्रिकेट बॉल पकड़ी थी, वह लाल रंग की थी, मैं 10 साल का था और मुझे तब अंदाज़ा भी नहीं था कि मुझे इस खेल से कितना गहरा लगाव हो जाएगा, मेरे लिए, रेड-बॉल क्रिकेट कभी भी सिर्फ़ एक और फॉर्मेट नहीं था, यहीं मैंने धैर्य, चरित्र, मुश्किलों का सामना करने की क्षमता और घंटों तक मैदान पर रहकर हर रन और हर विकेट के लिए संघर्ष करने की असली खुशी को समझा.
उन्होंने आगे लिखा, मैंने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच लॉर्ड्स में खेला था, ये शब्द कहना भावुक कर देने वाला है क्योंकि टेस्ट कैप हमेशा से मेरा सपना रहा है, जिसे मैंने कई सालों तक संजोकर रखा, भले ही वह सपना पूरा नहीं हो पाया, लेकिन मैं अपने इस सफर से सचमुच संतुष्ट हूं और इस फॉर्मेट में मिले हर मौके के लिए बेहद आभारी हूं. रेड बॉल क्रिकेट ने मुझे मेरी ज़िंदगी की कुछ सबसे खूबसूरत यादें दी हैं, और कोई भी मुझसे ये यादें कभी नहीं छीन सकता.

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि मैं खुद को बहुत किस्मत वाला मानता हूं कि रोहित और विराट भाई टीम का हिस्सा है...
10/02/2026

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि मैं खुद को बहुत किस्मत वाला मानता हूं कि रोहित और विराट भाई टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि विराट भाई शायद दुनिया के सबसे अच्छे ODI बल्लेबाज़ हैं और रोहित भाई सबसे अच्छे ODI ओपनर, टीम में इन दोनों खिलाड़ियों का होना, उनका अनुभव और उनके साथ बिताए गए पल बहुत शानदार हैं, हमें टीम में उनका साथ बहुत पसंद है और उनका अनुभव हमारे लिए बहुत कीमती है.

आईसीसी ने वनडे विश्व कप का शेड्यूल गुरुवार को जारी किया. पिछली बार का उपविजेता भारत अपने अभियान की शुरुआत सात अक्टूबर को...
10/02/2026

आईसीसी ने वनडे विश्व कप का शेड्यूल गुरुवार को जारी किया. पिछली बार का उपविजेता भारत अपने अभियान की शुरुआत सात अक्टूबर को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. भारत 14 अक्टूबर को सेंचुरियन (प्रिटोरिया, जिसे अब तशवाने के नाम से जाना जाता है) में अफगानिस्तान से भिड़ेगा, जिसके बाद 24 अक्टूबर को नवनिर्मित विक्टोरिया फॉल्स स्टेडियम में पानीसह-मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलेगा. भारत का मुक़ाबला 17 अक्टूबर को ब्लूमफ़ोनटेन में एक क्वालिफ़ायर से होगा. दोनों सेमीफाइनल मैच क्रमशः 17 और 18 नवंबर को केपटाउन और सेंचुरियन में खेले जाएंगे जबकि फाइनल 21 नवंबर को वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. किसी भी टीम को फाइनल तक पहुंचने से पहले 11 मैच खेलने होंगे. फाइनल 12वां मैच होगा.


भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, सह-मेजबान जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और क्वालीफाई करने वाली टीमों में से एक के साथ रखा गया है।

ग्रुप बी में इंग्लैंड, सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और दूसरा क्वालीफायर शामिल हैं।

ग्रुप लीग के चरण समाप्त होने के बाद, सुपर 7 टूर्नामेंट 25 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें और दोनों ग्रुपों में से बेहतर स्थिति वाली चौथी टीम अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Address

Patna, Varanasi, Kolkata, Delhi
New Delhi, IL
221002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Boundaryline posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category