19/04/2026
विदिशा में ‘कनारा इंटर-स्कूल कप 2026’ का भव्य शुभारंभ
कनारा क्रिकेट क्लब एवं जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘कनारा इंटर-स्कूल कप 2026’ का आज शानदार आगाज़ हुआ। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री शिशुपाल जाटव जी उपस्थित रहे। साथ ही ओलंपस हाई स्कूल के डायरेक्टर श्री मोहित रघुवंशी जी, साकेत सुरंजन स्कूल के प्रिंसिपल श्री प्रकाश शर्मा जी, बीडीसीए के जॉइंट सेक्रेटरी श्री संदीप सिंह डोंगर जी, कॉन्वेंट स्कूल के कोच कृष्ण कुमार शर्मा, ओलंपस हाई स्कूल के कोच अभिषेक पाठक, वात्सल्या स्कूल के कोच कनक गौर, साकेत शिशु रंजन के कोच शुभम सेन सहित अन्य क्लब सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। कनारा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
उद्घाटन मुकाबले में ओलंपस हाई स्कूल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण (फील्डिंग) करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ट्रिनिटी की टीम ने 20 ओवर में 161/5 रन बनाए।
ट्रिनी कॉन्वेंट (161/5):
रियान सक्सेना 54* (61) की शानदार पारी, साथ ही अन्य खिलाड़ियों का अहम योगदान।
जवाब में ओलंपस सीनियर सेकेंडरी स्कूल 16.3 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई।
ओलंपस सीनियर सेकेंडरी स्कूल (120 ऑल आउट):
बल्लेबाज़ों ने कोशिश की, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।
गेंदबाज़ी में पार्थ तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए।
अवॉर्ड्स:
प्लेयर ऑफ द मैच: रेयांश सक्सेना
MVP (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर): रेयांश सक्सेना
बेस्ट बॉलर: पार्थ तिवारी (4 ओवर, 27 रन, 3 विकेट)
बेस्ट बल्लेबाज़: पंक्खिल जैन
ट्रिनिटी कॉन्वेंट ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर यह मुकाबला अपने नाम कर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।
Nagendra Lodhi Bhopal Divisional Cricket Association - BDCA Sandeep Singh