23/06/2026
शूटिंग बॉल के दिग्गज खिलाड़ी रजनीश ठाकुर ने टेक्निकल एवं रेफरी सर्टिफिकेट कोर्स में किया प्रतिभाग
भोपाल: शूटिंग बॉल खेल के तकनीकी पहलुओं को मजबूती देने और खेल के स्तर को ऊपर उठाने के उद्देश्य से 'शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया' द्वारा हाल ही में एक विशेष टेक्निकल एवं रेफरी सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के जाने-माने शूटिंग बॉल खिलाड़ी रजनीश ठाकुर ने भी भाग लिया।