cricket news update

cricket news update नमस्कार दोस्तो क्रिकेट की हर एक अपडेट पाने के लिए कृपया पेज को फॉलो करे

            भारतीय टीम का विजयी अभियान विश्व कप में जारी है। उसने रविवार (पांच नवंबर) को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर क...
05/11/2023



भारतीय टीम का विजयी अभियान विश्व कप में जारी है। उसने रविवार (पांच नवंबर) को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हरा दिया। विश्व कप के 37वें मुकाबले में भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 243 रन से जीत हासिल की। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। भारत अब अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 12 नवंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उतरेगा।

            श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में श्री...
02/11/2023


श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। वनडे में भारत के खिलाफ यह उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है।

      दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के 32वें मैच में न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने न्यूजीलैंड के ...
02/11/2023


दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के 32वें मैच में न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में पांच हार के क्रम को तोड़ दिया। अफ्रीकी टीम ने 24 साल बाद कीवियों को टूर्नामेंट में हराया है। 1999 में उसे पिछली जीत मिली थी। उसके बाद 2003, 2007, 2011, 2015 और 2019 में हार मिली थी।

      बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेशी टीम 45.1 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट...
01/11/2023


बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेशी टीम 45.1 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश अब श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।

      2023  : वनडे विश्व कप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसो...
30/10/2023

2023 : वनडे विश्व कप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए और अफगानिस्तान ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हार के साथ श्रीलंका के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो गया है। वहीं, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान के बाद श्रीलंका को भी हरा दिया है।

          भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (29 अक्तूबर) को यादगार जीत हासिल की। उसने 20 साल ब...
30/10/2023



भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (29 अक्तूबर) को यादगार जीत हासिल की। उसने 20 साल बाद विश्व कप में इंग्लैंड को हराया। टीम इंडिया को पिछली बार 2003 में उसके खिलाफ जीत मिली थी। उसके बाद 2011 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बंगलूरू में टाई रहा था। वहीं, 2019 में भारतीय टीम बर्मिंघम में हार गई थी।

      नीदरलैंड ने विश्व कप के 28वें मैच में बांग्लादेश को हराकर बड़ी जीत हासिल की। उसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग...
28/10/2023


नीदरलैंड ने विश्व कप के 28वें मैच में बांग्लादेश को हराकर बड़ी जीत हासिल की। उसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेशी टीम को 87 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने दो अंक हासिल कर लिए। अब छह मैचों में उसके चार अंक हो गए हैं। वहीं, बांग्लादेश के छह मैच में सिर्फ दो अंक हैं और वह विश्व कप से बाहर होने के कगार पर है। नीदरलैंड की इस विश्व कप में यह दूसरी जीत है। उसने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

          Highlights: विश्व कप के 26वें मुकाबले में पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। यह प...
27/10/2023

Highlights: विश्व कप के 26वें मुकाबले में पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। यह पाकिस्तान की लगातार चौथी हार है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट खोकर 271 रन बनाए और मैच जीत लिया।

Address

Vadodara

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when cricket news update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share