DCA , Unnao

DCA , Unnao DCA, Unnao is affiliated to UPCA. President- Mr. Arvind Kumar Shrivastava
Chairman- Mr. Manohar Singh Arora
Gen. Sec. - Mr. P K Mishra

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के अंतर्गत अंडर...
25/08/2026

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के अंतर्गत अंडर-14 जनपदीय क्रिकेट ट्रायल का प्रथम चरण आज एवरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड बंथर उन्नाव में संपन्न हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पंजीकृत लगभग 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।जिनकी दो टीमें बनाकर आपस में मैच कराया गया।जिसमें सभी खिलाड़ियों ने अपनी गेंदबाजी,बल्लेबाजी,क्षेत्ररक्षण तथा विकेट कीपिंग का प्रदर्शन किया।चयनकर्ताओं ने बड़ी ही गंभीरता से सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन किया।कल दूसरे चरण का ट्रायल एवरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड बंथर में प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से ओम मिश्रा,साकिर हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे

24/08/2026
17/08/2026

*जनपदीय अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल स्थगित एवं पुनर्निर्धारण सूचना*

सूचना

सर्व संबंधित खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के सत्र 2026-27 के अंतर्गत जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जनपदीय अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल, जो दिनांक 18 एवं 19 अगस्त 2026 को आयोजित होने थे, अत्यधिक वर्षा के कारण स्थगित कर दिए गए हैं।

अब उक्त ट्रायल दिनांक 23 एवं 24 अगस्त 2026 को एवरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड, बंथर, उन्नाव में प्रातः 8:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

सभी संबंधित खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक क्रिकेट किट के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

स्थान: एवरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड, बंथर, उन्नाव
दिनांक: 23 एवं 24 अगस्त 2026
समय: प्रातः 8:00 बजे से

आदेशानुसार
जिला क्रिकेट एसोसिएशन, उन्नाव

17/08/2026

उन्नाव जिला क्रिकेट एसोसिएशन
महत्वपूर्ण सूचना

विषय: Senior एवं Under-23 पुरुष खिलाड़ियों के Zonal Trial के संबंध में

सभी संबंधित खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि Cricket Association Lucknow द्वारा Senior एवं Under-23 पुरुष खिलाड़ियों के Zonal Trial का आयोजन निम्नानुसार किया जा रहा है।

उन्नाव जिले के खिलाड़ियों के लिए:

Under-23 Zonal Trial: 19 अगस्त 2026
Senior Zonal Trial: 20 अगस्त 2026
Reporting Time: प्रातः 08:00 बजे
स्थान: Dr. Akhilesh Das Gupta Stadium, Babu Banarasi Das University, Faizabad Road, Lucknow.

सभी संबंधित खिलाड़ी निर्धारित तिथि को समय से पूर्व स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें तथा अपने आवश्यक क्रिकेट किट एवं संबंधित दस्तावेज साथ लेकर पहुँचे।

आदेशानुसार
जिला क्रिकेट एसोसिएशन
उन्नाव

12/08/2026

सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के अंतर्गत अंडर-14 जनपदीय क्रिकेट ट्रायल दिनांक 18 व 19 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे से एवरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड बंथर,उन्नाव में संपन्न होंगे।सभी खिलाड़ी जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट के सत्र 2026-27 हेतु पंजीकरण कराया है। उक्त दिनांक को एवरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड बंथर, उन्नाव पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंदर 12 जनपदीय क्रिकेट लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में श्रीमती श्वेता भानु मिश्रा औ...
16/07/2026

जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंदर 12 जनपदीय क्रिकेट लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में श्रीमती श्वेता भानु मिश्रा और अरविंद श्रीवास्तव कमल अध्यक्ष क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी यूपीसीए कानपुर में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। मुख्य अतिथि और अतिथियों का स्वागत कार्यवाहक अध्यक्ष संजय राठी, उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री पीके मिश्रा कोषाध्यक्ष ओम मिश्रा और साकिर ने किया। अपने संबोधन में अरविंद कमल ने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और अधिक अभ्यास करने की सलाह दी ताकि वह अपना खेल निखार सके। श्वेता मिश्रा ने अपने संबोधन में छोटे-छोटे खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें प्रेरित किया कि वे अनुशासित रहकर क्रिकेट खेलें और देश की अच्छे खिलाड़ी और अच्छे नागरिक बने। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार समर्थ द्विवेदी कार्तिक शुक्ल युवराज यादव को प्रदान किया गया। प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार युवराज यादव को प्रदान किया गया विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक बाल शंकर त्रिपाठी शरद मिश्रा आरती देवी राजीव कुमार प्रदीप शुक्ला, पंकज सिंह गौर अजय त्रिवेदी सचिन तिवारी संदीप मिश्रा अमित धर द्विवेदी आदि नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आर के त्रिपाठी द्वारा किया गया और धन्यवाद ओम मिश्रा ने ज्ञापित किया। उक्त जानकारी डी सी ए महामंत्री पी के मिश्रा ने दी।

28/06/2026

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पी. के. मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के अंतर्गत आयोजित जनपदीय अंडर-23 एवं सीनियर पुरुष वर्ग ट्रायल के पश्चात चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है।

अंडर-23 वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में नवरत्न कुमार, आयुष, जय वर्मा, अंश पटेल, ऐश्वर्या सिंह, प्रियांशु रावत, रोहित राजपूत, अरमान रऊफ खान, देवाशीष श्रीवास्तव, आकाश कुमार, ऋषभ यादव, योगेश कुमार, आयुष जायसवाल, अभिषेक वर्मा, लोकेश, शिव राठौर, मोहम्मद नबी तथा आदर्श शुक्ला के नाम शामिल हैं।

वहीं सीनियर पुरुष वर्ग में नवरत्न कुमार, निखिल कनौजिया, उमाशंकर कश्यप, ऋषभ यादव, आशीष कुमार, अभिषेक वर्मा, अविनाश कुमार, अभिनव कुमार, प्रखर यादव तथा शिव राठौर का चयन किया गया है।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत मैच के पश्चात जिला क्रिकेट एसोसिए...
28/06/2026

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत मैच के पश्चात जिला क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव के महामंत्री पीके मिश्रा ने एकता सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

Address

Unnao
209801

Telephone

9235896593

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DCA , Unnao posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share