Meenu Dhatterwal Kho Kho

Meenu Dhatterwal Kho Kho Kho Kho Player India Team

10/02/2026
*भारतीय मिट्टी की खुशबू को बिखेरता है खो-खो खेल : नायब सिंह सैनी* *मुख्यमंत्री  ने खो-खो एसोसिएशन को 21 लाख रुपए देने की...
31/01/2026

*भारतीय मिट्टी की खुशबू को बिखेरता है खो-खो खेल : नायब सिंह सैनी*

*मुख्यमंत्री ने खो-खो एसोसिएशन को 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा*

*वर्ष 2036 के ओलंपिक तक देश को एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का प्रधानमंत्री का संकल्प*

*कुरुक्षेत्र 31 जनवरी।* हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खो-खो केवल एक खेल नहीं है, यह हमारी मिट्टी की खुशबू है। यह ऐसा खेल है जो हमें सिखाता है कि संसाधनों की कमी कभी भी प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। इसमें न तो महंगे उपकरणों और न ही बड़े मैदानों की आवश्यकता होती है। इसमें फुर्ती, रणनीति, टीम वर्क, अनुशासन और तीव्र निर्णय क्षमता की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को केशव पार्क में 35वीं सब जूनियर नैशनल खो-खो चैम्पियनशिप (लडक़े, लड़कियां) के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से खेलों के शुभारंभ की घोषणा की तथा एसोसिएशन को 21 लाख रुपए देने की घोषणा की और खिलाडिय़ों से मिलकर परिचय भी लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और राज्यसभा के सासंद सुभाष बराला ने भी खिलाडिय़ों को सम्बोधित किया तथा आयोजकों को बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में खेलों के लिए एक स्पष्ट और दूरदर्शी विजन तैयार किया। इसका उद्देश्य था हर बच्चे को खेल से जोड़ना, हर गांव में खेल का मैदान विकसित करना और हर उस युवा को अवसर देना, जिसमें खेल के प्रति जुनून और क्षमता है। इसी उद्देश्य से हम प्रदेश में वर्षभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए तैयार करने और देश को एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का सपना देखा है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसे अभियान इसी सोच का परिणाम हैं। हरियाणा को खेलों की नर्सरी कहा जाता है, जहां से निकले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष और गौरव का अनुभव हो रहा है, यह वही धरती है जहां युगों पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म, कर्तव्य और अनुशासन का अमर संदेश दिया था। इसी धरती से खो-खो जैसे भारतीय पारंपरिक खेल के माध्यम से अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और राष्ट्र एकता का संदेश पूरे देश में गूंज रहा है। यह केवल एक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ नहीं है, बल्कि भारत की खेल संस्कृति, युवा शक्ति और उज्ज्वल भविष्य का उत्सव है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में इस स्तर की प्रतियोगिता हरियाणा में आयोजित हुई थी और आज लगभग 12-13 वर्षों के बाद हम पुन: इस राष्ट्रीय खेल महाकुंभ के साक्षी बन रहे हैं। भारत के सभी राज्यों एवं अन्य खेल इकाइयों की 34 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, जो यह दर्शाता है कि खो-खो जैसे पारंपरिक खेल के प्रति देशभर में कितना उत्साह है। यह प्रतियोगिता 5 दिवसीय है और इसका समापन आगामी 4 फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक, लगभग 1080 बालक एवं बालिका खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करने आए हैं। इन खिलाडिय़ों के साथ-साथ 210 समर्पित कोच भी यहां मौजूद हैं, जिन्होंने इन बच्चों को तैयार करने में वर्षों की मेहनत लगाई है। आज यहां भले ही भाषाएं अलग हों, वेशभूषाएं अलग हों और संस्कृतियां अलग हों, लेकिन आप सभी की भावना एक है और वह खेल भावना है। यही खेलों की सबसे बड़ी ताकत है कि वे भेदभाव की दीवारों को तोडक़र हमें एक सूत्र में बांधते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज जब विश्व के कई देश हमारे पारंपरिक खेलों को अपनाने और उनसे सीखने की ओर अग्रसर हैं, तब यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी इस अनमोल विरासत को संरक्षित भी करें और वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित भी करें। हमारे प्रदेश के खिलाडिय़ों ने ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े मंचों पर भारत का तिरंगा गर्व से लहराया है।

*पहले दिन खो-खो के खेले गए कुल 40 मैच-जवाहर यादव*
हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के प्रधान जवाहर सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 5 दिन तक चलेगी और इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से टीमें आई है। पहले दिन प्रतियोगिता में कुल 40 मैच खेले जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं और सरकार की खेल नीतियों का लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव उपकार सिंह विर्क ने कहा कि खो-खो मिट्टी में खेला जाता था,लेकिन अब मिट्टी से लेकर अब यह खेल मैट पर खेला जाता है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा,खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया के प्रधान सुधांशु मित्तल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल में ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! 🏆देश को आप पर गर्व है! 🇮🇳...
03/11/2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल में ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! 🏆

देश को आप पर गर्व है! 🇮🇳

पावन पर्व देवोत्थान एकादशी व तुलसी विवाह की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ!
01/11/2025

पावन पर्व देवोत्थान एकादशी व तुलसी विवाह की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ!

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥'महानवमी' के शुभ और पावन अवसर पर प्रदेशवासि...
01/10/2025

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥

'महानवमी' के शुभ और पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को अनंत शुभकामनाएँ। !

नवरात्र पर्व के नौवें दिन माँ दुर्गा के नवम रूप माँ सिद्धिदात्री की उपासना का विशेष महत्व है। वह देवी, जिनकी दिव्य कृपा देवताओं, गंधर्वों, यक्षों, असुरों और ऋषियों द्वारा सदा वंदित रही है, जो अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उन्हें आठों सिद्धियों का वरदान देती हैं।

वन्दे वाञ्छितकामार्थं चन्द्रार्धकृतशेखराम्।सिंहारूढां चतुर्भुजां महागौरीं यशस्वीनीम्॥आप सभी को महा अष्टमी की हार्दिक शुभ...
30/09/2025

वन्दे वाञ्छितकामार्थं चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
सिंहारूढां चतुर्भुजां महागौरीं यशस्वीनीम्॥

आप सभी को महा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

शारदीय नवरात्र की महा अष्टमी पर माँ महागौरी से प्रार्थना है कि वह समस्त संसार को धन, यश और वैभव का आशीर्वाद प्रदान करें।

जय माँ महागौरी!

🌸 श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🌸🙏🏻 हर-हर महादेव | जय शिव शंकर 🙏🏻भगवान भोलेनाथ की कृपा से आ...
14/07/2025

🌸 श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🌸

🙏🏻 हर-हर महादेव | जय शिव शंकर 🙏🏻

भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपका जीवन सदा सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव से परिपूर्ण रहे।

यह पावन माह आपके जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आध्यात्मिक उन्नति लेकर आए।

🔱 भोलेनाथ का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे।

🚩 ॐ नमः शिवाय 🚩

#श्रावण_सोमवार #हरहरमहादेव ोलेनाथ #बेबाकहरियाणा

टीम इंडिया को विराट जीत की हार्दिक शुभकामनाएं..  के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने फाइनल में प्रवेश कर ल...
04/03/2025

टीम इंडिया को विराट जीत की हार्दिक शुभकामनाएं..

के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस शानदार जीत के लिए भारतीय टीम को फाइनल मैच की ढेर सारी शुभकामनाएँ!

Address

Village Bithmara
Uklana Mandi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Meenu Dhatterwal Kho Kho posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category