आयुष नेगी

आयुष नेगी जन चेतना से जन भावना तक , हर रोज एक नयी पहल।

20/11/2024

एक महोदय जी का वीडियो वायरल हो रहा है। अब मान्यवर का नाम तो मुझे नहीं पता मगर जिस तरह से इनके तेवर झलक रहे हैं, देखकर तो यही लगता है कि आज तक महोदय जी ने दुनियां देखी नहीं। वैसे तो खुद UKD (उत्तराखंड क्रांति दल ) से बता रहे हैं लेकिन लग तो ऐसा रहा है कि “उत्तराखंड गुंडा दल” से हैं। एक बिहारी व्यक्ति के साथ उनकी बहस हो रही है, वीडियो देख कर लगता है कि चुनावी माहौल में प्रचार के दौरान का वीडियो है। मग़र जिस तरह के शब्दों से बाण वर्षा की जा रही है कहीं से भी मानवता तो नहीं झलक रही है। केवल चुनाव के दौरान दिखने वाले नेता (चूल्हा भीतरा नेता)भी आजकल जल , जमीन जंगल की बात कर रहे हैं। अरे मान्यवर एक बार नजर संविधान और उसमें दिए अधिकारों पर भी डाल देते। अगर आपके हमारे कोई भाई भी प्रदेश में रह रहे होंगे और उनके साथ भी ऐसा व्यवहार हो तो कैसा लगेगा ? यही कारण है कि आज तक तुम लोग जनता का विश्वास नहीं जीत पाए। अगर किसी को इन सज्जन का नाम पता हो तो कृपया इन तक पहुंचा दें। उनकी सोच और प्रतिक्रिया जानने का इच्छुक रहूंगा।

Address

Ukhimath

Telephone

+917668469077

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आयुष नेगी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to आयुष नेगी:

Shortcuts

Share