Ujjain yog institute

Ujjain yog institute 9977383800 योग गुरु डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी (ugc net qualified ) योग वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के साथ जुड़कर अपने योग कैरियर को दें नई ऊँचाई,अनुभवी मार्गदर्शन के साथ बनाएं सफल और उज्ज्वल भविष्...
23/05/2026

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के साथ जुड़कर अपने योग कैरियर को दें नई ऊँचाई,अनुभवी मार्गदर्शन के साथ बनाएं सफल और उज्ज्वल भविष्य।

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट द्वारा “मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम” गरिमामय वातावरण में संपन्न उज्जैन योग इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजि...
11/05/2026

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट द्वारा “मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम” गरिमामय वातावरण में संपन्न

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित “मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम” मातृ दिवस पर अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नियमित योग साधिकाओं एवं योग के क्षेत्र में सक्रिय मातृ शक्तियों का सम्मान कर उनके समर्पण, सेवा एवं समाज में उनके प्रेरक योगदान को नमन किया गया। योग गुरु डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी ने सभी मातृ शक्ति का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया ।

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने मातृ शक्ति के महत्व, योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली तथा समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह के साथ योग, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों पर सारगर्भित चर्चा भी हुई।

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट परिवार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृ शक्तियों, एवं योग सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी समाजहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान परिवार में उत्साह का वातावरण रहा तथा उपस्थित जनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी आयोजन बताया।

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट की 2021 से नियमित योग साधिका राममूर्ति शर्मा जी आपको राष्ट्रीय विज्ञान सम्मलेन में उत्कृष्ट रिसर्...
10/05/2026

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट की 2021 से नियमित योग साधिका राममूर्ति शर्मा जी आपको राष्ट्रीय विज्ञान सम्मलेन में उत्कृष्ट रिसर्च पेपर प्रस्तुतिकरण में सम्मानित होने पर बहुत बहुत शुभकामनाएं ।

उज्जैन योग इंस्टीट्यूटमातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम📅 दिनांक: 10 मई 2026 (रविवार)🕕 समय: शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तकनियमित योग...
09/05/2026

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट

मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम

📅 दिनांक: 10 मई 2026 (रविवार)
🕕 समय: शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक

नियमित योग साधिकाओं एवं योग के क्षेत्र में कार्यरत मातृ शक्ति के सम्मान में विशेष कार्यक्रम

मां के स्नेह, समर्पण और शक्ति को नमन करते हुए इस गरिमामय आयोजन में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
9977383800

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट
इंदिरा गांधी चौराहा फ्रीगंज उज्जैन

विजेताओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं ।
06/05/2026

विजेताओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं ।

03/05/2026
उज्जैन योग इंस्टीट्यूट में बुद्धत्व योग महोत्सव का हुआ आयोजन - "बुद्धं शरणं योगं शरणं"​उज्जैन, 1 मई 2026 बुद्ध पूर्णिमा ...
01/05/2026

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट में बुद्धत्व योग महोत्सव का हुआ आयोजन -

"बुद्धं शरणं योगं शरणं"

​उज्जैन, 1 मई 2026
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर उज्जैन योग इंस्टीट्यूट (इंदिरा गांधी चौराहा, फ्रीगंज) द्वारा 'बुद्धत्व योग महोत्सव 2026' का गरिमामय आयोजन किया गया। विश्व रिकॉर्ड होल्डर एवं योग गुरु डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, प्रमुख योगचार्यो और योग साधकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​विशेष ध्यान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण:
सत्र की शुरुआत भगवान बुद्ध के शांति संदेशों और 'आनापानसती' ध्यान के साथ हुई। डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी ने 'क्रोध से शांति की ओर' विषय पर चर्चा करते हुए क्रोध के वैज्ञानिक पहलुओं को समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे 90 सेकंड का सचेत विराम हमारे मस्तिष्क के 'अमिग्डाला हाईजैक' को रोककर हमें शांति की ओर ले जा सकता है। उन्होंने कहा, "बुद्धत्व जागरूकता की वह पराकाष्ठा है जिसे योग के माध्यम से हर व्यक्ति प्राप्त कर सकता है।"

योग गुरु डॉ.त्रिपाठी ने कहा जब हम 'बुद्धं शरणं योगं शरणं' कहते हैं, तो हम वास्तव में यह कह रहे हैं कि हम उस 'अवेयरनेस' की शरण में जा रहे हैं जो हमारे प्री-फ्रंटल कॉर्टेक्स को सक्रिय करती है और अमिग्डाला के डर को शांत करती है। बुद्ध का ध्यान केवल आँखें बंद करना नहीं है, बल्कि आँखें खोलकर अपने भीतर के शोर को पहचानना है।

योग शरीर को लचीला बनाता है, और बुद्ध का दर्शन मन को। जब शरीर और मन दोनों लचीले होते हैं, तो क्रोध का पत्थर उन पर चोट नहीं कर पाता, वह पानी की तरह बह जाता है।"

बुद्ध ने कहा है कि शांति कही बाहर नही बल्कि हमारे भीतर है इस बात में ही आज की हर समस्या का समाधान संभव है । सभी ने ध्यान के पश्चात ​"बुद्धं शरणं गच्छामि।"
"शांति: शांति: शांति:।" का उच्चारण किया ।

​प्रमुख योगाचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति:-
कार्यक्रम में उज्जैन के प्रमुख योग विशेषज्ञों और गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सेवानिवृत्त वन विभाग अधिकारी राम प्रसाद चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पंकज पाटीदार, उर्मिला ठाकुर, रत्नेश व्यास और संगीता मेहर, शीतल बैरागी, टीना पलोड़, उमा कड़ोदिया, लता शर्मा, रेखा पंथी, प्रिया शाह, उषा ठाकुर, रिंकी कौशल, मोनिका श्रीकांत, वैभव बंसल, अंकित सोलंकी और मोनिका जाटव ने भी अपने विचार साझा किए और सामूहिक योग अभ्यास में सहभागिता की।

​कार्यक्रम का उद्देश्य बुद्ध के करुणा और मैत्री के संदेश को योग के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी साधकों ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

बुद्धत्व योग महोत्सव 2026बुद्ध जयंती के पावन अवसर उज्जैन योग इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित 1 मई 2026 सुबह 9.00 बजे से 10.30 ...
30/04/2026

बुद्धत्व योग महोत्सव 2026

बुद्ध जयंती के पावन अवसर उज्जैन योग इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित

1 मई 2026 सुबह 9.00 बजे से 10.30 तक

स्थान - उज्जैन योग इंस्टीट्यूट इंदिरा गांधी चौराहा फ्रीगंज उज्जैन

"बुद्धं शरणं योगं शरणं” विशेष ध्यान योग सत्र

★भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और जागरूकता के संदेश के साथ विशेष ध्यान योग साधना

★“क्रोध से शांति की ओर” विषय पर परिचर्चा

पंजीयन हेतु 9977383800 इस वाट्सएप नम्बर पर अपना नाम,पता लिखकर मेसेज करें ।

निशुल्क पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यक्रम में सम्मलित हो सकते है । स्थान सीमित है ।

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश ।

#योग

उज्जैन की नंबर 1 योग क्लास(वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल उज्जैन का एकमात्र योग सेंटर) फिटनेस का डोज, एक घंटे रोज़ उज्जैन योग ...
28/04/2026

उज्जैन की नंबर 1 योग क्लास
(वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल उज्जैन का एकमात्र योग सेंटर)

फिटनेस का डोज, एक घंटे रोज़

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट

समय:
प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक
एवं सायं 5 बजे से 9 बजे तक
संपर्क:
योग गुरु डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी
मो.: 9977383800

पता:
इंदिरा गांधी चौराहा,
फीलिंग्स वाले के पास,
फ्रीगंज, उज्जैन (म.प्र.)

#योग #हेल्थटिप्स

99% लोग गर्मी में ये 5 चीजें भूल जाते हैं…AC कम चलाओ, शरीर को प्राकृतिक ठंडक दिलाओ गर्मी में दवा नहीं, सही खानपान + योग ...
25/04/2026

99% लोग गर्मी में ये 5 चीजें भूल जाते हैं…

AC कम चलाओ, शरीर को प्राकृतिक ठंडक दिलाओ
गर्मी में दवा नहीं, सही खानपान + योग + प्राणायाम अपनाइए।
खीरा, तरबूज, पुदीना, सौंफ का पानी और लौकी—ये 5 चीजें शरीर को अंदर से ठंडक देती हैं।

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट, फ्रीगंज उज्जैन
📞 9977383800
कमेंट में लिखें – “योग” अगर आप स्वस्थ जीवनशैली शुरू करना चाहते हैं।

#योग #उज्जैन #योगगुरु #हेल्थटिप्स #प्राणायाम #स्वस्थरहो

बीमारियों को दूर भगाना है नियमित योग को अपनाना है । जुड़िये उज्जैन योग इंस्टीट्यूट की योग क्लास से ।              #उज्जैन...
25/04/2026

बीमारियों को दूर भगाना है नियमित योग को अपनाना है ।

जुड़िये उज्जैन योग इंस्टीट्यूट की योग क्लास से ।

#उज्जैन

Address

Indira Gandhi Square, Freeganj
Ujjain
456001

Opening Hours

Monday 5am - 9pm
Tuesday 5am - 9pm
Wednesday 5am - 9pm
Thursday 5am - 9pm
Friday 5am - 9pm
Saturday 5am - 9pm
Sunday 5am - 9pm

Telephone

+919977383800

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ujjain yog institute posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ujjain yog institute:

Share

Category