24/08/2022
उज्जैन जिला योग प्रतियोगिता में 110 योग खिलाड़ी शामिल -:
जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सम्पन्न
भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त एवं भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य नेशनल योगासन स्पोटर्स फेडरेशन एवं मप्र योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में महाकाल योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला उज्जैन द्वारा द्वितीय जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन खाचरोद के सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। जिसमे जिले भर के 110 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की। राष्ट्रीय निर्णयाक डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे । वहां से चयनित योग खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के साथ साथ खेलो इंडिया ,नेशनल गेम्स में हिस्सा ले सकेंगे ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य आचार्य रामस्वरूपब्रह्मचारी 'गुरुवर्यः' ने अपना योग खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
विशिष्ट अथिति के रूप में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मोहन लाल जी बंबोरिया, राष्ट्रीय निर्णायक डॉ मिलिंद्र त्रिपाठी, राज्य स्तरीय निर्णायक गुरूसिमर जी भाटिया, आयुषी जी तिवारी, अंजू जी भाटिया, रामकिशन जी मेहता, मेहताब जी परस्ते उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ अजय वक्तारिया ने की।
प्रतियोगिता के संचालक गजेंद्र मांडीवाल एवं सचिव संजय पोपण्डिया रहे। तकनीकी अधिकारी एवं मुख्य निर्णायक डॉ मिलिंद्र त्रिपाठी ने अपनी तकनीकि टीम के साथ मिलकर सुबह से शाम तक पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी भूमिका सक्रियता से निभाई एवं उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में योगासन खेल के 4 इवेंट आयोजित किये गए जिसमे ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेअर एवं रिदमिक पेअर हैं। संस्थान के अध्यक्ष डॉ अजय वक्तारिया ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में उज्जैन जिले के सभी प्रमुख योग संस्थाओं एवं योग एकेडमी के योग खिलाड़ियों ने भाग लिया । खिलाड़ी एक साल से इस प्रतियोगिता हेतु निरन्तर तैयारी कर रहे थे । कार्यक्रम का संचालन अंजू भाटिया ने किया वही आभार डॉ मिलिंद्र त्रिपाठी ने माना।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष राजेश जी जोशी, कोषाध्यक्ष संजय जी पोपण्डिया, सचिव संजय जी शर्मा, नीलेश अटोलिया, खिलाड़ी शुभम शर्मा, यश गुप्ता, परिणीता शर्मा, रुबीना बी ,पंकज गरगामा, आयुष बंबोरिया आदि उपस्थित रहे।