16/06/2021
उदयपुर क्रिकेट आर्मी की वार्षिक बैठक सम्पन्न जिसमेआगामी क्रिकेट प्रतियोगिताओं और गुमनाम खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने पर हुआ निर्णय ।
उदयपुर। सीमा पर हमारी सुरक्षा करने वाली आर्मी के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन उदयपुर में एक ऐसी आर्मी है जो क्रिकेट और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उदयपुर क्रिकेट आर्मी नाम से कार्य कर रहा यह संगठन पेशेवर और उन प्रतिभाशाली गुमनाम खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने का प्रयास कर रहा है जिन्हें मौका नहीं मिल पाता और वे गली क्रिकेट तक सिमट कर रह जाते हैं साथ ही आर्मी उन खिलाड़ियों के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन करती है जो बतौर शौक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। आगामी समय में क्रिकेट टूर्नामेंट, नये खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने, वेटर्न क्रिकेट टूर्नामेंट, खिलाड़ियों को समुचित कोचिंग, फिटनेस टेªनिंग आदि विषयों पर चर्चा करने के लिए उदयपुर क्रिकेट आर्मी की बैठक आयोजित की गयी जिसमें गत वर्ष में किये गये कार्याें की समीक्षा भी की गयी। उल्लेखनीय है कि उदयपुर क्रिकेट आर्मी द्वारा उदयपुर क्रिकेट आर्मी समिति भी संचालित की जाती है जिसमें क्रिकेट और भारतीय सेना के लिए फंड दिया जाता है।
उदयपुर क्रिकेट आर्मी के प्रमुख सैनिक डाॅ. प्रकाश जैन, मनोज चैधरी, यशवंत पालीवाल, सीए पंकज जैन, नितिन जैन ने बैठक में बारी-बारी अपने विचार रखे। कोरोना महामारी के कारण खिलाड़ियों को मैदान में जाने की अनुमति नहीं मिलने पर उनकी फिटेनस और तकनीक पर असर पड़ा है जिसको लेकर गंभीरता से विचार किया गया, ऐसे खिलाड़ियों की फिटनेस और तकनीक को लेकर विशेष केम्प आयोजित करने की बात कही गयी। उदयपुर क्रिकेट आर्मी कुछ ही दिनों में वेटर्न क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करेगी जो उदयपुर के लिए अनूठी प्रतियोगिता होगी। सदस्यों ने बताया कि आमतौर 50 वर्ष के बाद व्यक्ति खेलना तो चाहता है लेकिन उचित मंच नहीं मिलने और अपनी फिटनेस को लेकर चिंतित होने के कारण खेल नहीं पाता है ऐसे खिलाड़ियों के लिए यह बेहतरीन प्रतियोगिता साबित होगी। पिछले वर्ष जब राजस्थान क्रिकेट की गतिविधियां नहीं हो रही थी उन दिनों में उदयपुर के श्रेष्ठ 60 खिलाड़ियों का चयन करके चार टीमें बनाकर उदयपुर चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन किया गया। अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने के लिए पिंक प्रोफेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें डॉक्टर्स, एडवोकेट, इनकम टैक्स, भविष्य कर्मचारी निधि पीएफ ऑफिस, होटल्स, मेवाड़ टूरिज्म, हेल्थ वॉरियर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट और राजस्थान राज्य कर्मचारी जैसे अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े लोगों की टीमों ने भाग लिया।