Talent Search Academy

Talent Search Academy Talent Search Academy provide international sport facility, personal coaching.

Happy holi to all my friends...
07/03/2023

Happy holi to all my friends...

टैलेंट सर्च एकेडमी के दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह सिसोदिया ने सुखाड़िया लीग बी डिवीजन के लीग मैच में विजी क्रिकेट क्लब क...
06/12/2022

टैलेंट सर्च एकेडमी के दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह सिसोदिया ने सुखाड़िया लीग बी डिवीजन के लीग मैच में विजी क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए बाबा‌ साहब क्लब के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। रोहित ने 4 ओवर में 14 रन देते हुए चार विकेट लिए तथा अपनी टीम को पहली जीत दिलायी ।

Well played priyanshi choudhury  65 run not out against Hanumangarh in school state. Took 2 wickets and 1 run outSuperb ...
29/11/2022

Well played priyanshi choudhury
65 run not out against Hanumangarh in school state.
Took 2 wickets and 1 run out
Superb all rounder performance. .
Wish her a very good luck for upcoming matches 👍

टेलेंट सर्च एकेडमी के 3 खिलाडिय़ों का राज्य स्तर पर चयन।टैलेंट सर्च एकेडमी में प्रशिक्षित उभरते हुए खिलाड़ी खुशवर्धन सिं...
27/11/2022

टेलेंट सर्च एकेडमी के 3 खिलाडिय़ों का राज्य स्तर पर चयन।
टैलेंट सर्च एकेडमी में प्रशिक्षित उभरते हुए खिलाड़ी खुशवर्धन सिंह,प्रियांशी चौधरी व हिमांशु जनवा का चयन आमापुरा, बारां में 28 नवंबर से होने वाली 66वीं राज्य स्तरीय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है.।
यह जानकारी देते हुए टेलेंट सर्च एकेडमी के हेड कोच अबरार हुसैन ने बताया कि तीनों ही खिलाडी़ पिछले कई महीनों से एकेडमी में क्रिकेट ‌‌की बारिकियां सीख रहे हैं। खिलाडियों ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उदयपुर जिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने का गौरव‌ प्राप्त किया। इनके प्रदर्शन में टेलेंट सर्च एकेडमी के राष्ट्रीय स्तर के युवा दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह सिसोदिया व कोच आयुष रॉय का महत्वपूर्ण योगदान हैं । इनके चयन‌ को‌ लेकर‌ परिवार व एकेडमी में हर्ष का माहौल है । टीम रविवार शाम को बारां के‌ लिए रवाना होगी ।

Congratulation....TSA's 3 players selected for Cricket U14 school state tournament.
27/11/2022

Congratulation....TSA's 3 players selected for Cricket U14 school state tournament.

रोहित सिंह का राजस्थान टीम में चयनउदयपुर शहर के युवा दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी रोहित सिंह का  लखनऊ में आयोजित सरदार पटेल न...
01/11/2022

रोहित सिंह का राजस्थान टीम में चयन
उदयपुर शहर के युवा दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी रोहित सिंह का लखनऊ में आयोजित सरदार पटेल नेशनल दिव्यांग T-20 टूर्नामेंट के लिए राजस्थान टीम में चयन किया गया है। इस टूर्नामेंट में देश के 20 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही है।
रोहित प्रतापनगर स्थित टैलेंट सर्च एकेडमी में नियमित अभ्यास करते है, एकेडमी के हैड कोच अबरार हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया की रोहित का चयन उनके आलराउंडर प्रदर्शन की वजह से हुआ है। रोहित प्रतिदिन 8 घंटे कड़ा अभ्यास करते है, उसके ही परिणामस्वरूप उन्हे ये अवसर प्राप्त हुआ है। वे बायें हाथ के स्पिन गेन्दबाज़ तथा मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं। कोच अबरार ने बताया की रोहित का लक्ष्य राष्ट्रिय दिव्यांग क्रिकेट टीम मे खेलना हैं। रोहित के चयन को लेकर टैलेंट सर्च एकेडमी में हर्ष का माहौल हैं।
इससे पुर्व भी रोहित कर्नाटक तथा गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है। मार्च माह में आयोजित टैलेंट प्रीमियर लीग जिसमें उदयपुर के कई धुरंधर खिलाड़ी भी खेल रहे थे, में रोहित ने सर्वाधिक विकेट चटकाते हुए बेस्ट बॉलर का ख़िताब अपने नाम किया था।

Talent search academy, Udaipur
14/10/2022

Talent search academy, Udaipur

Fitness session..
25/09/2022

Fitness session..

Talent search academy wishes a very happy birthday to our beloved mohd karim sir.. Stay blessed🎂🎂🥳🥳🏏🏏
15/09/2022

Talent search academy wishes a very happy birthday to our beloved mohd karim sir.. Stay blessed🎂🎂🥳🥳🏏🏏

Birthday celebration of TSA young player "Himanshu Janwa"
30/07/2022

Birthday celebration of TSA young player "Himanshu Janwa"

**अमान हुसैन की नाबाद अर्धशतकीय पारी व रोहित सिंह की करिश्माई गेंदबाज़ी से जीता टैलेंट सर्च एकेडमी**उदयपुर क्रिकेट एकेडम...
23/06/2022

**अमान हुसैन की नाबाद अर्धशतकीय पारी व रोहित सिंह की करिश्माई गेंदबाज़ी से जीता टैलेंट सर्च एकेडमी**

उदयपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित यूथ कप अंडर 17 एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को फील्ड क्लब ग्राउंड पर खेले गये मैच मे उदयपुर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। टैलेंट सर्च एकेडमी की तरफ से रोहित सिंह ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लेते हुए उदयपुर क्रिकेट एकेडमी को 170 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। अमान हुसैन ने भी 2 विकेट झटके। उदयपुर एकेडमी की तरफ से अज़ीम फतेह ने सर्वाधिक 63 व राज कोठारी ने 23 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टैलेंट सर्च एकेडमी के कप्तान अमान हुसैन ने 11 चौको व 2 छक्को की मदद से 77 गेंदों मे नाबाद 82 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। नाज़िम भाटी ने नाबाद 25 रन तथा अयान हुसैन ने 21 रन बनाये। टैलेंट सर्च एकेडमी ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीता। अमान हुसैन को उनके आलराउंडर प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। शुक्रवार को टैलेंट सर्च एकेडमी व केटी क्रिकेट एकेडमी के मध्य मैच खेला जायेगा।

Address

Udaipur
313001

Telephone

+918209727299

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Talent Search Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share