14/07/2022
*गुरु की आवाज बनना है, गुरु के साथ चलना है - कमल शर्मा*
*पतंजलि योग समिति टोहाना के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव*
स्वामी रामदेव जी आसन, प्राणायाम, आयुर्वेद आदि अनेक मान्यताओं को विश्व में स्थापित करने व बढाने का श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। इसलिए वे निश्चितरुप से हम सबके पूजनीय हैं, अभिनन्दन के पात्र हैं। आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूँ। गलत खान-पान और गलत दिनचर्या के चलते इंसान अनेक बीमारियों का शिकार हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति को योग का सहारा लेना चाहिए। आसन और प्राणायाम तनाव को दूर कर शरीर को स्वस्थ करते हैं। यह बात पतंजलि योग समिति टोहाना के तत्वावधान में शिव मंदिर, भाटिया नगर टोहाना में गुरु पूर्णिमा के शुभावसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे नवनियुक्त चेयरमैन आदरणीय नरेश बाँसल ने कही। इस अवसर पर वार्ड नं 21 के पार्षद सीमा भाटिया जी व डॉ नरेश भाटिया भी उपस्थित रहे। प्रारम्भ में नरेश बाँसल व सीमा भाटिया ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता की आराधना की और परम् श्रद्धेय योगऋषि स्वामी रामदेव व आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण को नमन व वंदन किया। इस अवसर सभी ने आचार्य आनन्द के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का अभ्यास किया। आचार्य आनन्द ने सच्चे गुरु के गुणों का भी बखान किया। गुरु पूर्णिमा पर मुख्य अतिथि नरेश बाँसल, सीमा भाटिया व नरेश भाटिया द्वारा औषधीय पौधों जैसे - अश्वगंधा, शतावरी, हल्दी, अदरख, तेजपत्ता, एलोवेरा, अजवायन का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर तरुण मेहता ने जन-जन तक योग पहुंचाने के लिए सहयोग करने पर आए अतिथियों का धन्यवाद किया।