20/08/2026
ओम
परम पूज्य स्वामी जी के आशीर्वाद से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा मार्गदर्शी योग कक्षा हम सभी पतंजलि के योग शिक्षक नियमित रूप से लगाते आ रहे हैं।
स्वामी जी के आशीर्वाद और आदरणीय केंद्रीय प्रभारी राकेश जी के मार्गदर्शन से पूरे भारतवर्ष में योग कक्षाएं योग शिक्षकों द्वारा लगाई जा रही है, हम सभी को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा यह निर्देश दिया हुआ है की आप सुबह की योग कक्षा पूर्ण रूप से निशुल्क लगे इसके अलावा आप योग से अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए धन अर्जित करने के लिए स्वतंत्र है।
इसके विपरीत कहीं कहीं पर यह देखा गया है की सुबह की निशुल्क योग कक्षा लगाकर मेंटेनेंस के नाम पर शुल्क वसूला जा रहा है, यह पतंजलि और स्वामी जी के सिद्धांतों के विपरीत है ऐसा कर के आप हम स्वामी जी के आदेश होगा उल्लंघन कर रहे हैं अतः आप सभी से निवेदन है की सुबह की योग कक्षा पूर्ण रूप से निशुल्क लगे।