Thakurganj Cricket Club Association

Thakurganj Cricket Club Association Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Thakurganj Cricket Club Association, Sports Team, Thakurganj.

ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गाँधी मैदान ठाकुरगंज मे संचालित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन फाइनल मुकाबला का ...
15/02/2025

ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गाँधी मैदान ठाकुरगंज मे संचालित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन फाइनल मुकाबला का आज 15.02.2025 के विभिन्न समाचार पत्रों मे खबर प्रकाशित किया गया. सभी पत्रकार बंधु क़ो हार्दिक धन्यवाद 🙏

*टीसीसीए फाइनल मुकाबला सात विकेट से जीतकर चैंपियन बनी*मैन ऑफ़ द सीरीज मोनू खान मैन ऑफ़ द मैच अमित मंडल हुए.* ठाकुरगंज क्रि...
14/02/2025

*टीसीसीए फाइनल मुकाबला सात विकेट से जीतकर चैंपियन बनी*मैन ऑफ़ द सीरीज मोनू खान मैन ऑफ़ द मैच अमित मंडल हुए.*
ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गाँधी मैदान ठाकुरगंज मे आयोजित जहांगीर आलम मेमोरियल न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का भव्य फाइनल मैच खेला गया.समापन मैच मे पीकू पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ मंगलेश सिंह पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल प्रमोद राज चौधरी पूर्व प्रमुख मुश्ताक आलम जिला पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि गुलाम हसनैन अधिवक्ता कौशल यादव प्रदीप साह आदि क़ो क्लब अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल सचिव संजय सिन्हा सहित सभी सदस्यों नें बुके माला से स्वागत किया. फाइनल मैच मे जिला पदाधिकारी नें कहा की टीसीसी के द्वारा क्षेत्र मे अच्छे क्रिकेट टूर्नामेंट कराने की प्रशंसा किये तथा कहा सरकार से भी खेल के लिए योजना आई है. मैच की शुभारम्भ मुख्य अतिथि नें कैक काटकर किया व राष्ट्र गान गाया गया. पहली पारी मे रानी ड्रेसेस मानिकपुर टीम 18 ओवर मे 84 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इनके बल्लेबाज सलमान नें 23 रन और पीटर नें 21 रन बनाये. टीसीसी के गेंदबाज अमित मंडल 3 विकेट नूरी और मोनू खान नें दो दो विकेट झटके.दूसरी पारी मे टीसीसी के बल्लेबाज 12.2 ओवर मे तीन विकेट पर 90 रन बनाई और सात विकेट से फाइनल मुकाबला जीता. टीसीसी बल्लेबाज सन्नी यादव 37 रन कुमार गौरव 23 रन की जिताऊ पारी खेली. रानी ड्रेसेस के गेंदबाज वैभव दो विकेट और रोहित नें एक विकेट लिया.
मैन ऑफ़ द मैच अमित मंडल बने जिन्होंने शानदार तीन विकेट लिए
मैन ऑफ़ द सीरीज मोनू खान बने जो शानदार आठ विकेट लिए .फाइनल मुकाबला मे टीसीसी विजेता बने जिन्हे विनर ट्रॉफी के अध्यक्ष कन्हैया महतो उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल सचिव संजय सिन्हा संयोजक अमित सिन्हा के द्वारा दिया गया और उप विजेता रानी ड्रेसेस बने जिन्हे ट्रॉफी मुशतक आलम उत्तम दास अध्यक्ष कन्हैया महतो के द्वारा दिया गया
मैच मे अंपायर शांतनु मंडल नसीम अख्तर थर्ड अंपायर प्रेम चौधरी रेफरी रोहित जायसवाल स्कोरर विशाल चौधरी आजम अली कमेंटेटर जयदीप बनर्जी सुनील सहनी सुधीर महराज अनुभव गोस्वामी सूरज गुप्ता रहें. मैच क़ो सफल बनाने मे अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल सचिव संजय सिन्हा संयोजक अमित सिन्हा अरविंद झा शांतनु मंडल अनिल साह प्रेम चौधरी बिट्टू साह दुर्गा साह इंद्रजीत चौधरी संतोष झा पंकज झा रजी हैदर गोविन्द यादव सूरज चौधरी ऋतिक चौधरी आकाश दे विकास दे बिक्की कामती विक्रम पासवान अमन चौधरी राज चौधरी राजनारायण सिंह आदि मौजूद रहें.

आज 14.02.2025 के समाचार पत्रों मे Tcca की खबर 👍🙏
14/02/2025

आज 14.02.2025 के समाचार पत्रों मे Tcca की खबर 👍🙏

*टीसीसी टीम 136 रन से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल मे पहुंची.*मैन ऑफ़ द मैच मोनू खान बने.*ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन की ओर स...
13/02/2025

*टीसीसी टीम 136 रन से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल मे पहुंची.*मैन ऑफ़ द मैच मोनू खान बने.*
ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन की ओर से गाँधी मैदान ठाकुरगंज मे जहांगीर आलम मेमोरियल न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. मैच टीसीसी सीनियर ठाकुरगंज व सालिम एकादश खरना ठाकुरगंज के बीच हुआ. मैच मे मुख्य अतिथि के रूप मे ठाकुरगंज नगर की पूर्व मुख्य पार्षद बेबी देवी और प्रमोद राज चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रो उमेश कुमार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम दास पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी गौतम दास सुखदेव मंडल जीतेन्द्र यादव उपस्थित हुए. जिन्हे क्लब के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो सचिव संजय सिन्हा उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल सुनील सहनी नें बुके स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया. मैच राष्ट्र गान से शुरू हुई. टीसीसी नें टॉस जीतकर पहली पारी मे बीस ओवर मे सात विकेट खोकर 229 रन बनाये. इनके बल्लेबाज कुमार गौरव 59 रन बिट्टू साह 40 रन अमित मंडल 35 रन बनाये. सालीम एकादश के गेंदबाज टिंकू नें चार विकेट व फैजान और जिसान नें एक एक विकेट लिए. दूसरी पारी मे सालीम एकादश अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर मे 93 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इनके बल्लेबाज फैजान 45 रन अबरार नें 13 रन बनाए. टीसीसी के गेंदबाज मोनू खान 4 विकेट और बंटी नें तीन विकेट लिए. टीसीसी 136 रन से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल मे पहुंची. मैन ऑफ़ द मैच मोनू खान बने जिन्होंने शानदार चार विकेट लिए.
मैच मे अंपायर शांतनु मंडल नसीम अख्तर थर्ड अंपायर प्रेम चौधरी रेफरी रोहित जायसवाल कमेंटेटर सुनील सहनी सूरज गुप्ता अनुभव गोस्वामी स्कोरर विशाल चौधरी आजम अली मौजूद रहें. मैच मे अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल सचिव संजय सिन्हा संयोजक अमित सिन्हा अरविंद झा शांतु मंडल अनिल साह अमरजीत चौधरी प्रेम चौधरी दुर्गा साह इंद्रजीत चौधरी बिट्टू साह मो वसी आकाश चौधरी सूरज चौधरी गोविन्द यादव अमन चौधरी विक्रम पासवान ऋतिक बिकाश दे बिक्की कामती आदि मौजूद रहें.

ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गाँधी मैदान ठाकुगंज मे आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज पुलिस एकादश ठाकुरगंज और प्र...
12/02/2025

ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गाँधी मैदान ठाकुगंज मे आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज पुलिस एकादश ठाकुरगंज और प्रेस एकादश ठाकुरगंज के बीच दोस्ताना मैच हुआ. जिसमें अतिथि के रूप मे ठाकुरगंज सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर श्री संदीप कुमार जी थानाध्यक्ष मो मकसूद आलम असर्फी जी का स्वागत क्लब अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल नें बुके स्मृति चिन्ह भेट कर किया.अंपायर मो वसी मोनू खान कमेंटेटर राजनारायण सिंह स्कोरर अनिल साह रहें. मौके पर क्लब सचिव संजय सिन्हा संयोजक अमित सिन्हा अनिल साह शांतनु मंडल संतोष झा संजय यादव मो सालीम शब्बीर आलम अमित झा मो जाकी पांडव झा अमन चौधरी रजी हैदर बिकाश दे बिक्की कामती आकाश चौधरी आदि मुख्य रूप से रहें.

Tcca खेल की आज 12.02.2025 के समाचार पत्रों मे प्रकाशित खबर
12/02/2025

Tcca खेल की आज 12.02.2025 के समाचार पत्रों मे प्रकाशित खबर

*रानी ड्रेसेस ठाकुरगंज नें अधीरा एकादश क़ो 167रन से हराकर फाइनल मे पहुंची*. *मैन ऑफ़ द मैच निखिल चौहान बने*ठाकुरगंज क्रिके...
11/02/2025

*रानी ड्रेसेस ठाकुरगंज नें अधीरा एकादश क़ो 167रन से हराकर फाइनल मे पहुंची*. *मैन ऑफ़ द मैच निखिल चौहान बने*
ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गाँधी मैदान ठाकुरगंज मे जहांगीर आलम मेमोरियल न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल अधीरा एकादश और रानी ड्रेसेस मानिकपुर ठाकुरगंज के बीच खेला गया. मैच मे मुख्य अतिथि के रूप मे ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल विशिष्ट अतिथि उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा पूर्व पार्षद समाजसेवी बिल्कु लाहिरी पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह टीसीसी के पूर्व खिलाड़ी अभय झा अरविंद झा उपस्थित हुए जिन्हे क्लब के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो सचिव संजय सिन्हा अनिल साह संजय यादव आकाश चौधरी नसीम अख्तर नें बुके माला से स्वागत किया.मैच राष्ट्र गान से शुरू हुई.टॉस रानी ड्रेसेस ठाकुरगंज नें जीतकर पहले बल्लेबाजी किया. पहली पारी मे रानी ड्रेसेस ठाकुरगंज नें बीस ओवर मे पांच विकेट खोकर 217 रन बनाये. अधीरा एकादश के गेंदबाज प्रेम साह नें दो विकेट और मुन्ना व अरविंद नें एक एक विकेट लिए. दूसरी पारी मे अधीरा एकादश अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.2 ओवर मे 50 रन पर ऑल आउट हो गई.रानी ड्रेसेस 167 रन से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल मे पहुंची. अधीरा के एकमात्र बल्लेबाज सोनू साह 18 रन बनाये. रानी ड्रेसेस के गेंदबाज जाहिद 3 विकेट निराला और वैभव नें दो दो विकेट लिए. मैन ऑफ़ द मैच निखिल चौहान हुए जो 88 रन की पारी खेली.मैच मे अंपायर नसीम अख्तर व ऋतिक चौधरी थर्ड अंपायर प्रेम चौधरी रेफरी रोहित जायसवाल कमेंटेटर सुनील सहनी राहुल मिश्रा अनुभव गोस्वामी तथा स्कोरर विशाल चौधरी रहें. मैच मे क्लब अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल सचिव संजय सिन्हा संयोजक अमित सिन्हा अरविन्द झा अनिल साह अमरजीत चौधरी प्रेम चौधरी बिट्टू साह कुश साह दुर्गा साह सूरज चौधरी गोविन्द यादव विकाश दे बिक्की कामती मो वसी इंद्रजीत चौधरी मौजूद रहें.

आज 11.02.2025 के समाचार पत्र मे खेल की खबर
11/02/2025

आज 11.02.2025 के समाचार पत्र मे खेल की खबर

आज 10.02.2025 के समाचार पत्रों मे TCCA की खबर
10/02/2025

आज 10.02.2025 के समाचार पत्रों मे TCCA की खबर

*टीसीसीए द्वारा टूर्नामेंट मे सालीम एकादश खरना ठाकुरगंज की टीम बतासी क़ो 23 रन से हराकर सेमीफइनल मे पहुंची. मैन ऑफ़ द मैच ...
10/02/2025

*टीसीसीए द्वारा टूर्नामेंट मे सालीम एकादश खरना ठाकुरगंज की टीम बतासी क़ो 23 रन से हराकर सेमीफइनल मे पहुंची. मैन ऑफ़ द मैच भिंडा पंढर बने* ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन के सौजन्य से गाँधी मैदान ठाकुरगंज मे आयोजित जहांगीर आलम मेमोरियल न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का चौथा क़्वार्टर फाइनल मैच सालीम एकादश ठाकुरगंज व बतासी एकादश पश्चिम बंगाल के बीच हुआ. जिसमें अतिथि के रूप मे प्रधानाध्यापक अब्दुल हमीद सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सकल देव पासवान सेवानिवृत रेलवे पर्यंवेक्षक सी डी सिंह नार्थ बिहार बिल्डर के संचालक दिलीप जैन समाजसेवी अमल देवनाथ मौजूद हुए जिन्हे क्लब अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो सचिव संजय सिन्हा उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल अनिल साह बिट्टू साह ने बुके माला से स्वागत किया. मैच राष्ट्र गान से शुरू हुई. मैच मे सालीम एकादश टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुना और बतासी ने क्षेत्ररक्षण किया. पहली पारी मे सालीम एकादश बीस ओवर मे आठ विकेट पर 181 रन बनाये. इनके बल्लेबाज भिंडा पंडार 70रन गोल्डी 22रन व अजय 18 रन बनाए. बतासी के गेंदबाज गोरा पंजाब ने चार विकेट व साजिद ने दो विकेट लिए. दूसरी पारी मे बतासी हरी ओम ब्लास्टर बीस ओवर मे नौ विकेट पर 158 रन ही बना पाई और सालीम एकादश खरना टीम 23 रन से विजय हुई. बतासी के बल्लेबाज गोरा पंजाब 39 रन अभिमाही 32 रन व शिवा मल्लिक ने 24 रन बनाये. सलीम एकादश के गेंदबाज भिंडा जिसान गोल्डी व गुलफाम ने दो दो विकेट लिए. मैन ऑफ़ द मैच भिंडा पंढर बने जो 70 रन व दो विकेट लिए. सालिम एकादश खरना सेमीफइनल मे पहुंची.मैच मे अंपायर शांतनु मंडल बिट्टू साह थर्ड अंपायर अनिल साह रेफरी रोहित जायसवाल रहें. स्कोरर ऋतिक चौधरी विक्रम पासवान कमेंटेटर सुनील सहनी राहुल मिश्रा अनुभव गोस्वामी रहें. मैच मे टीसीसीए अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो सचिव संजय सिन्हा उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल संयोजक अमित सिन्हा शांतनु मंडल प्रेम चौधरी अमरजीत चौधरी अनिल साह कुश साह दुर्गा साह विशाल चौधरी मो वसी इंद्रजीत चौधरी सूरज चौधरी बिकाश दे बिक्की कामती गोविन्द यादव आदि रहें.

09.02.2025*टीसीसी सीनियर टीम एक विकेट से क़्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफइनल मे पहुंची*. *शाहवाज मैन ऑफ़ द मैच* ठाकुरगंज क्रिके...
09/02/2025

09.02.2025*टीसीसी सीनियर टीम एक विकेट से क़्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफइनल मे पहुंची*. *शाहवाज मैन ऑफ़ द मैच* ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन के सौजन्य से गाँधी मैदान ठाकुरगंज मे आयोजित जहांगीर आलम मेमोरियल न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी का तीसरा क़्वार्टर फाइनल मैच टीसीसी सीनियर ठाकुरगंज औऱ बजाज एकादश ठाकुरगंज के बीच खेला गया. मैच मे मुख्य अतिथि के रूप मे ठाकुरगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू मंगलेश कुमार सिंह उपस्थित हुए, जिन्हे क्लब के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो ने बुके स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया.तीसरा क़्वार्टर फाइनल मैच राष्ट्र गान से शुरू हुई.मैच मे टीसीसी सीनियर टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना औऱ बजाज एकादश क़ो बल्लेबाजी दिया. पहले पारी मे बजाज एकादश ने बीस ओवर मे 6 विकेट खोकर 203 रन बनाये. इनके बल्लेबाज विपिन ने 60 रन बनाये औऱ अबरार ने 46 रन बनाकर नाबाद रहें. टीसीसी के गेंदबाज नूरी औऱ जीत मंडल व शहवाज ने दो दो विकेट लिए. टीसीसी सीनियर क़ो बीस ओवर मे 204 रन का लक्ष्य मिला. दूसरी पारी मे टीसीसी सीनियर टीम 19.4 ओवर मे नौ विकेट खोकर 205 रन बनाये औऱ एक विकेट से जीतकर सेमीफइनल मे पहुंची. इनके बल्लेबाज ऋतिक 58 रन सुधीर 33रन शाहवाज 19 रन बनाये. बजाज एकादश के गेंदबाज अबरार 5 विकेट व रोकी दो विकेट लिए. मैन ऑफ़ द मैच शाहवाज बने जो 19 रन व दो विकेट लेकर टीम क़ो जिताया.
मैच मे अंपायर अनिल साह नसीम अख्तर थर्ड अंपायर प्रेम चौधरी रेफरी रोहित जायसवाल स्कोरर विशाल चौधरी आजम अली कमेंटेटर सुनील सहनी राहुल मिश्रा अनुभव गोस्वामी रहें. मैच क़ो सफल बनाने मे अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल संयोजक अमित सिन्हा अरविंद झा शांतनु मंडल अमरजीत चौधरी प्रेम चौधरी बिट्टू साह संतोष झा मो वसी सुशांतो साहा दुर्गा साह कुश साह सूरज चौधरी बिकाश दे बिक्की कामती आदि मौजूद रहें.

आज 09.02.2025 क़ो समाचार पत्र मे छपी खेल की खबर 🙏
09/02/2025

आज 09.02.2025 क़ो समाचार पत्र मे छपी खेल की खबर 🙏

Address

Thakurganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thakurganj Cricket Club Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category