16/01/2026
टिहरी जिला सीनियर मेन्स लीग का शुभारंभ
दिनांक 16 जनवरी 2026 को टिहरी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जी द्वारा आयुष क्रिकेट ग्राउंड पर टिहरी जिला सीनियर मेन्स लीग का शुभारंभ किया गया।
लीग का पहला मैच आयुष क्रिकेट अकादमी बनाम प्रद्युम्न क्रिकेट क्लब के बीच आयुष क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें आयुष क्रिकेट अकादमी ने विजय प्राप्त की। उसी दिन दूसरा मैच दून स्टार क्रिकेट क्लब बनाम श्रीदेव सुमन क्रिकेट क्लब के बीच सिद्ध क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें दून स्टार क्रिकेट क्लब विजयी रही।
इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों एवं क्लबों को डीसीए टिहरी के सचिव श्री राजवीर भंडारी जी, उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र भंडारी जी, कोषाध्यक्ष श्री जयेंद्र सिंह जी, वरिष्ठ सदस्य श्री सूरज राणा जी एवं सभी सदस्यों ने प्रोत्साहित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा एवं उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी अनुशासन का ध्यान रखते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेंगे।