MONAL XI

MONAL XI Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MONAL XI, Sports Team, New Tehri, Tehri-Garhwal.

नई टिहरी, 29 मार्च 2026गांधी स्टेडियम, बौराड़ी, नई टिहरी में FOOD (Friends of Our Devbhomi) Society द्वारा आयोजित प्रथम ...
29/03/2026

नई टिहरी, 29 मार्च 2026
गांधी स्टेडियम, बौराड़ी, नई टिहरी में FOOD (Friends of Our Devbhomi) Society द्वारा आयोजित प्रथम मोनाल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ।
फाइनल मुकाबला ग्राम्य विकास विभाग की टीम Rural Super Giants एवं शिक्षा विभाग की टीम Masters Class के मध्य खेला गया, जिसमें Rural Super Giants ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े अंतर से विजय प्राप्त कर मोनाल कप की ट्रॉफी अपने नाम की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री राजेश नौटियाल (ब्लॉक प्रमुख, जाखनीधार) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रभात बिष्ट (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय) एवं छात्र नेता श्री युवराज भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि श्री राजेश नौटियाल जी, श्री प्रभात बिष्ट एवं अन्य अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट बैटर अजय बर्तवाल, बेस्ट बोलर के डी पंवार, बेस्ट फील्डर वीर विक्रम सिंह पंवार रहे । प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर का खिताब विपिन रघुवंशी को दिया गया ।

समापन के अवसर पर FOOD के अध्यक्ष श्री प्रशान्त बिष्ट द्वारा “फाइलों से मैदान तक” की भावना के साथ खेलने हेतु सभी प्रतिभागी टीमों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी कर्मचारियों के बीच आपसी सामंजस्य को बढ़ाना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा Fit Tehri Movement को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ .

आज मोनाल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस के दिन का शानदार प्रदर्शन, batting में श्री जयेन्द्र पंवार (रूरल Super G...
14/03/2026

आज मोनाल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस के दिन का शानदार प्रदर्शन, batting में श्री जयेन्द्र पंवार (रूरल Super Giants) और bowling में श्री कुलदीप सिंह (Rural Super Giants)।

प्रतियोगिता के अग्रिम matches के लिए शुभकामनPrashant Bisht Bisht

आज दिनांक 14 मार्च 2026 को गांधी स्टेडियम, बौराडी, नई टिहरी में प्रथम मोनाल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। ...
14/03/2026

आज दिनांक 14 मार्च 2026 को गांधी स्टेडियम, बौराडी, नई टिहरी में प्रथम मोनाल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद नई टिहरी के माननीय अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत द्वारा किया गया।
यह प्रतियोगिता जनपद टिहरी गढ़वाल में कार्यरत विभिन्न सरकारी विभागों के मध्य आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य Fit Tehri Movement को बढ़ावा देना, Global Warming के प्रति जागरूकता फैलाना तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी खिलाड़ियों के मध्य आपसी सामंजस्य, खेल भावना एवं मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन DCDCU के बैनर तले Friends of Our Devbhomi (FOOD) के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। जनपद टिहरी गढ़वाल में यह अपनी तरह की पहली क्रिकेट प्रतियोगिता है, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी खिलाड़ी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं।
FOOD की ओर से अध्यक्ष प्रशान्त बिष्ट के साथ रविन्द्र राणा, धीरेन्द्र पेटवाल, संजय राणा, देवेंद्र नेगी, योगेंद्र परमार, विपिन उनियाल तथा असद आलम (सम्राट स्पोर्ट्स ग्रुप) द्वारा इस पहल को आगे बढ़ाया गया है।
आयोजकों ने आशा व्यक्त की है कि यह प्रतियोगिता भविष्य में भी निरंतर आयोजित होती रहेगी तथा जनपद में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देगी।

19/02/2026

Welcome to all cricket lovers in our upcoming cricket tournament at Bauradi,New Tehri






11/02/2026

🏏 History in the Making!
The first-ever cricket tournament between different Government Departments of Tehri Garhwal, held in Tehri Garhwal.






Let's be the strength of our nation and help it reach greater heights.
26/01/2026

Let's be the strength of our nation and help it reach greater heights.

टीम के प्रमुख सदस्य, हरफनमौला खिलाड़ी छोटे भाई सुखदीप सिंह फर्सवाण जी को  JNR TOWER, नथनपुर, रिंगरोड में नया स्टोर खोलने...
19/01/2026

टीम के प्रमुख सदस्य, हरफनमौला खिलाड़ी छोटे भाई सुखदीप सिंह फर्सवाण जी को JNR TOWER, नथनपुर, रिंगरोड में नया स्टोर खोलने की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐Prashant BishtMONAL XI

Happy Makar Sankranti! May the festival inspire new dreams, success, and happiness.Prashant BishtMONAL XI
14/01/2026

Happy Makar Sankranti! May the festival inspire new dreams, success, and happiness.Prashant BishtMONAL XI

उत्तराखंड की धरती से निकलकर भारतीय क्रिकेट के आसमान तक पहुँचा एक और सितारा ।टिहरी जिले के देवप्रयाग ब्लॉक के सिलौड़ गांव...
13/01/2026

उत्तराखंड की धरती से निकलकर भारतीय क्रिकेट के आसमान तक पहुँचा एक और सितारा ।
टिहरी जिले के देवप्रयाग ब्लॉक के सिलौड़ गांव निवासी आयुष बडोनी को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिल गई है।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बडोनी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। यह उनके करियर का सबसे बड़ा पल है, क्योंकि उन्हें पहली बार भारतीय सीनियर टीम में चुना गया है।

26 वर्षीय आयुष इस समय दिल्ली रणजी टीम के लिए खेल रहे हैं और मौजूदा सीज़न में शानदार फॉर्म में हैं ।
आईपीएल में वह लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

मूल रूप से टिहरी के रहने वाले आयुष का परिवार फिलहाल दिल्ली में रहता है, वहीं उनकी पढ़ाई और क्रिकेट की तैयारी हुई है।
उनके पिता विवेक बडोनी एक जाने-माने क्रिकेट कोच होने के साथ-साथ प्रोफेशनल डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर भी हैं।

ऑलराउंडर आयुष बडोनी
T20, वनडे और टेस्ट—तीनों फॉर्मेट में पारंगत
कुछ समय पहले लगाया था तेज़तर्रार दोहरा शतक, जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा ।

✨ उत्तराखंड को गर्व ! ✨







12/01/2026

तैयार हो जाओ! MONAL CUP के लिए!Gandhi Stadium, BAURADI में होने वाले विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट और Fit Tehri Movement को सेलिब्रेट करता है। 15-ओवर मैच; मैच विजेता, अवॉर्ड्स और शहीदों की याद में समर्पित श्रद्धांजलि। शेयर करो अगर तुम भी फिटनेस और क्रिकेट के लिए जोश महसूस करते हो! Like और Share कर के स्थानीय खेल को सपोर्ट करें. Prashant Bisht #

From feathers to the field, we soar together. Happy National Bird Day from our Team.MONAL XIPrashant Bisht
05/01/2026

From feathers to the field, we soar together. Happy National Bird Day from our Team.MONAL XIPrashant Bisht

Address

New Tehri
Tehri-Garhwal
249001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MONAL XI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category