10/01/2022
मुख्य अतिथि : वाको इंडिया के अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल सर एवं फ़िल्म जगत के अभिनेता श्री रवि शंकर मिश्रा जी के आशिर्वाद से ओपन उत्तर प्रदेश म्यूजिकल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता के अवसर पर वाको उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री नसरुद्दीन जी ने म्यूजिकल फॉर्म के बारे में बताते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं निर्णायक मंडल को धन्यवाद दिया, वाको उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव संजय कुमार यादव जी ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों आजमगढ़ ,गोरखपुर ,गाजीपुर, बागपत ,लखीमपुर खीरी ,हाथरस, शामली ,सुल्तानपुर, वाराणसी ,रायबरेली ,बरेली आदि से 100 खिलाड़ियों ने ओपन उत्तर प्रदेश वर्चुअल म्यूजिकल फॉर्म किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मुख्य निर्णायक संजय कुमार यादव आज़मगढ़ निर्णायक योगेंद्र प्रताप एवं कुनाल गोरखपुर देवेंद्र कुमार वर्मा ,हिमांशु यादव एवं लष्मीकांत मिश्रा आजमगढ़ मनोज कुमार पाटिल वाराणसी छविनाथ यादव गाजीपुर द्वारा सफल बनाने में योगदान रहा।