29/06/2017
Very important for Ssc, railway, banking, NDA etc competitive examination!
भारत के राष्ट्रपति : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
● भारत की कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है— राष्ट्रपति
● भारत के राष्ट्रपति की तुलना किस देश के सम्राट से की जा सकती है— ब्रिटेन के सम्राट से
● राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियाँ किसमें निहित होती है— राष्ट्रपति
● भारतीय संविधान के अनुसार भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है— राष्ट्रपति
● भारत की तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है—राष्ट्रपति
● भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए— 35 वर्ष
● राष्ट्रपति का चुनाव किस पद्धति द्वारा होता है— समानुपातिक प्रतिनिधित्व एंव एकल संक्रमणीय प्रणाली द्वारा
● भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कौन संचालित करता है—निर्वाचन आयोग
● राष्ट्रपति के चुनाव संबंधी मामले कहाँ भेजे जाते हैं— उच्चतम् न्यायालय में
● भारत के राष्ट्रपति का चुनाव किनते वर्षों के लिए होता है— 5 वर्ष
● राष्ट्रपति को उनके पद से कैसे हटाया जा सकता है— संसद द्वारा महाभियोग चलाकर
● राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जाता है—संविधान का अतिक्रमण करने पर
● राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जाता है—अमेरिका से
● भारत के राष्ट्रपति को पद एवं गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है— भारत का मुख्य न्यायाधीश
● संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधीश के समक्ष शपथ ग्रहण करता है— अनुच्छेद-60
● राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है— उपराष्ट्रपति को
● राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति किसे देता है—लोकसभाध्यक्ष को
● भारत के कौन-से राष्ट्रपति निर्विरोध चुने गए थे— नीलम संजीव रेड्डी
● स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति किस राज्य के थे— बिहार से
● भारत के किस राष्ट्रपति की मृत्यु कार्यकाल खत्म होने से पहले हुई— डॉ. जाकिर हुसैन
● भारत का राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति नहीं करता है—उपराष्ट्रपति की
● वित्त बिल के लिए किसकी स्वीकृति आवश्यक है— राष्ट्रपति
● लोकसभा व राज्यसभा में राष्ट्रपति कुल कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है— 14
● भारत के राष्ट्रपति को कौन सलाह देता है— संघीय मंत्रीपरिषद
● कौन-सा व्यक्ति कार्यवाहक राष्ट्रपति तथा उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रहा— एम. हिदायतुल्ला
● किस विधेयक को राष्ट्रपति पुनर्विचार के लिए नहीं लौटाता है—धन विधेयक को
● युद्ध अथवा बाहरी आक्रमण की स्थिति में आक्रमणकारी के विरुद्ध युद्ध की घोषण कौन कर सकता है— राष्ट्रपति
● किसी व्यक्ति को दोषी पाये जाने पर कौन उसे क्षमादान दे सकता है— राष्ट्रपति
● भारत के राष्ट्रपति ने किस मामले में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था— भारतीय डाकघर अधिनियम
● भारत के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति की अनुप्स्थिति में कार्यभार कौन ग्रहण करेगा— सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
● अध्यादेश जारी करने का अधिकार राष्ट्रपति का कौन-सा अधिकार है— विधायी अधिकार
● भारत का राष्ट्रपति किसके द्वारा चुना जाता है— सांसदों व विधानसभा सदस्यों द्वारा