22/08/2026
RLBSA FOUNDATION द्वारा सेवता पुर स्थित भीसा टोला स्थित समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों के बीच महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक परिवारों के अभिभावकों सहित बालिकाओं ने भाग लिया l इस गोष्ठी में ऑपरेशन मैनेजर सलमा खातून के नेतृत्व में निक्की कुमारी, आशीष पांडेय, विवेक कुमार सिंह ने कुपोषण के लिए संतुलित आहार, खेल, शिक्षा, बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा, लिंग भेद, संविधान में प्रदत्त अधिकारों, महिला अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम में अपने अपने विचार व्यक्त किया l RLBSA FOUNDATION द्वारा संचालित" बॉल-बुक " प्रोग्राम के ताहत बालिकाओं को नि: शुल्क खेल कीट, विद्यालय शिक्षा के अलावा ट्यूशन, कंप्यूटर शिक्षा, संतुलित आहार उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया I