Ankho dekhi media

Ankho dekhi media सत्य के साथ हम आप के साथ

06/04/2024

Jay Hind Jay bharat

23/03/2024

23/03/2024

Video from Kulranjan Jha

समाहरणालय सीतामढ़ी जनसंपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक –22 मार्च 2024 विश्व के प्रथम लोकतंत्र, अहिंसा ,सद्भाव ,करुणा...
23/03/2024

समाहरणालय सीतामढ़ी

जनसंपर्क प्रशाखा

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक –22 मार्च 2024

विश्व के प्रथम लोकतंत्र, अहिंसा ,सद्भाव
,करुणा व प्रेम संदेश देने वाली ज्ञान एवं संघर्ष की भूमि बिहार के 112वें स्थापना दिवस का आयोजन पुरे हर्षोल्लास के साथ किया गया ।कार्यक्रम का आगाज आज सुबह प्रभात फेरी के साथ किया गया।कमला बालिका उच्च विद्यालय से निकाली गई प्रभात फेरी को जिलाधिकारी रिची पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी की। स्वयं जिलाधिकारी ने भी प्रभात फेरी में भाग लिया। उक्त प्रभात फेरी डुमरा हवाई फील्ड तक निकाली गई, जहां आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र–छात्राओं ,शिक्षकों /शिक्षिकाओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया एवं सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता से संबंधित शपथ भी दिलाई एवं उपस्थित लोगों से विशेष कर युवा मतदाताओं से अपील किया कि योग्य नागरिक के साथ योग्य मतदाता बने और 2024 के लोकसभा निर्वाचन तथा अन्य निर्वाचनों में मतदान कर सहभागितापूर्ण निर्वाचन में अपनी महती भूमिका अदा करें।

बिहार दिवस 2024 के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला जिलाधिकारी रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी तथा अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केक भी काटे एवं एक दूसरे को बधाइयां दी।
अपने संबोधन भाषण में जिलाधिकारी ने बिहार के साथ सीतामढ़ी जिले के प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है। हमारा राज्य बिहार और आगे बढ़े। हमारा राज्य विकसित हो। इसी मकसद से बिहार दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ज्ञान एवं मोक्ष की धरती है।यहां से ज्ञान का प्रकाश दुनिया भर में फैला। हमें बिहार को उसी गौरवशाली ऊंचाई तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हम सब मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं।जल संरक्षण के प्रति जागरूक हों।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा बिहार गीत का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन एवं धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता राजस्व के द्वारा किया गया। वहीं मंच संचालन का कार्य नवनीत कुमार के द्वारा किया गया।

14/01/2024

Video from Kulranjan Jha

02/08/2023

27/06/2023

27/06/2023

19/06/2023

17/06/2023

Address

Sitamarhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ankho dekhi media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ankho dekhi media:

Share

Category