The Hunk Gym

The Hunk Gym I am a fighter not a quitter

16/03/2023

राम राम जी ,
भाई धन कमाओ और उसकी हिफ़ाज़त करो कोई मना नहीं कर रहा , जीवन चलाने के लिए यह ज़रूरी है पर धन से भी अधिक हिफ़ाज़त अपने स्वास्थ्य अपने शरीर की करो क्योंकि यदि यह ख़राब हुआ तो इसकी हिफ़ाज़त फिर धन भी नहीं कर सकता ! एक घंटा डेली निकालो शरीर के लिए , हिफ़ाज़त हो जायेगी !
बाक़ी गर्मी आ गयी हैं पक्षियों के लिए दाना पानी याद से रख दिया करो ंगबली की !

#स्वस्थ_रहें_मस्त_रहें

15/01/2023

*सिकंदर उस जल की तलाश में था, जिसे पीने से मानव अमर हो जाते हैं.!*

*काफी दिनों तक दुनियाँ में भटकने के पश्चात आखिरकार उस ने वह जगह पा ही ली, जहाँ उसे अमृत की प्राप्ति हो*

👉 *उसके सामने ही अमृत जल बह रहा था, वह अंजलि में अमृत को लेकर पीने के लिए झुका ही था कि तभी एक बुढा व्यक्ती जो उस गुफा के भीतर बैठा था, जोर से बोला, रुक जा, यह भूल मत करना...!’*

*बड़ी दुर्गति की अवस्था में था वह बुढा !*

*सिकंदर ने कहा, ‘तू रोकने वाला कौन...?’*

*बुढे ने उत्तर दिया, ..मैं अमृत की तलाश में था और यह गुफा मुझे भी मिल गई थी !, मैंने यह अमृत पी लिया !*
*अब मैं मर नहीं सकता, पर मैं अब मरना चाहता हूँ... !* *देख लो मेरी हालत...अंधा हो गया हूँ, पैर गल गए हैं, *देखो...अब मैं चिल्ला रहा हूँ...चीख रहा हूँ...कि कोई मुझे मार डाले, लेकिन मुझे मारा भी नहीं जा सकता !*
*अब प्रार्थना कर रहा हूँ कि मुझे मौत आ जाये!*

सिकंदर चुपचाप गुफा से बाहर वापस लौट आया, *बिना अमृत पिए !*

*सिकंदर समझ चुका था कि जीवन का आनन्द ✨उस समय तक ही रहता है, जब तक हम उस आनन्द को भोगने की स्थिति में होते हैं!*

*इसलिए स्वास्थ्य की रक्षा कीजिये !*
*जितना जीवन मिला है,उस जीवन का भरपूर आनन्द लीजिये !*
❣🥀 *हमेशा खुश रहिये ?*❣🥀

*दुनियां में सिकंदर कोई नहीं, वक्त ही सिकंदर है..*
#स्वस्थ_रहें_मस्त_रहें ंगबली

05/01/2023

पत्थरों के शहर में कच्चे मकान कौन रखता है…
आजकल हवा के लिए रोशनदान कौन रखता है..
अपने घर की कलह से फुरसत मिले तो सुने…
आजकल पराई दीवार पर कान कौन रखता है..
जहां जब, जिसका, जी चाहा थूक दिया.. .
आज कल हाथ में पीकदान कौन रखता है…
खुद ही पंख लगाकर उड़ा देते हैं चिड़ियों को..
आज कल परिंदों मे जान कौन रखता है..
हर चीज मुहैया है मेरे शहर में किश्तों पर..
आज कल हसरतों पर लगाम कौन रखता है..
बहलाकर छोड़ आते है वृद्धाश्रम में मां बाप को…
आज कल घर में पुराना सामान कौन रखता है…
सबको दिखता है दूसरों में इक बेईमान इंसान…
खुद के भीतर मगर अब ईमान कौन रखता है…
फिजूल बातों पे सभी करते हैं वाह-वाह के कमेंट्स..
अच्छी बातों के लिये अब जुबान कौन रखता है,,

 ंगबली  #स्वस्थ_रहें_मस्त_रहें
19/12/2022

ंगबली #स्वस्थ_रहें_मस्त_रहें

05/12/2022

कहते हैं ,तारीकी में अपना ,
साया भी साथ नहीं होता।

यूं तो होती है, अपनों की भीड़ मगर ,
वक्त पे कोई हमारा नहीं होता।

मुश्किल हो सफर, तो खुद से बड़ा ,
दूजा कोई सहारा नहीं होता।

Address

Bara Gudah
Sirsa
125078

Opening Hours

Monday 5am - 9pm
Tuesday 5am - 9pm
Wednesday 5am - 9pm
Thursday 5am - 9pm
Friday 5am - 9pm
Saturday 5am - 9pm

Telephone

+919992462738

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Hunk Gym posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Hunk Gym:

Share