24/01/2024
एक ऐतिहासिक क्षण में गर्व की अनुभूति!✨🌟
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (भारत सरकार से सम्बद) द्वारा गाजियाबाद में भव्य समारोह में 21 जनवरी को सीकर की बहुमुखी प्रतिभा, निदेशक - अभिव्यक्ति कला प्रशिक्षण संस्थान सीकर, प्रो.(डॉ.) अनुपमा सक्सेना को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विगत दो दशको से उल्लेखनीय कार्य करने के लिए “राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान” प्रदान किया गया | जिन्होंने अपना ये सम्मान अपने नगर की कला और संस्कृति को समर्पित बालिकाओं और सभी शुभचिंतकों को समर्पित किया |
उल्लेखनीय है कि डॉ. अनुपमा सक्सेना राजस्थान से इस सम्मान हेतु चुनी जाने वाली एकमात्र प्रतिभा हैं | इस सम्मान हेतु 11 राज्यों – राजस्थान, बिहार, मद्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, उतराखंड, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से कुल 21 प्रतिभाओं का चयन किया गया है जिन्होंने शिक्षा, कला, संस्कृति, नृत्य संगीत, स्वास्थ्य, पर्यावरण, पत्रकारिता सहित पुलिस सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है |
आपकी समर्पणशीलता पर हम गर्वित हैं..Keep Shining and keep inspiring us...Congratulations mam♥️💝