11/01/2026
आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को हॉकी श्योपुर संघ और मिशन समर्पण टीम की तरफ से युवा दिवस के उपलक्ष में पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर हॉकी मैच का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण जी ने विवेकानन्द जी के बारे में बताए हुए युवाओं के लिए उनके विचारों को बताया और मुख्य अतिथि श्री महावीर सिसोदिया जी और हॉकी श्योपुर संघ के सचिव सचिन वशिष्ठ एवं वरिष्ठ खिलाड़ी करतार सिंह, दीपक जाटव (कॉलेज टीम के कप्तान),तरह सिंह (HSA टीम के कप्तान),फुटबॉल संघ के सचिव श्री विक्रम जी के साथ-साथ मिशन समर्पण टीम से पवन नईवाल, हनुमान मीणा जैदा ,नंदन प्रजापति,निक्की गुप्ता, राम सुमन महेंद्र रावत उपस्थित रहे । सबसे पहले विवेकानन्द जी ,माता सावित्रीबाई फूले और मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण करइस कार्यक्रम श्री गणेश किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉकी श्योपुर संघ के अध्यक्ष श्री बिहारी सिंह सोलंकी जी ने की ओर बताया दोनों ही टीमों ने अपना-अपना सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया और टक्कर का मुकाबला करते हुए पीजी कॉलेज श्योपुर की टीम ने 5 –3 के स्कोर से हॉकी श्योपुर संगठन की टीम पर विजय प्राप्त की ।
इसी क्रम में इस साल हॉकी श्योपुर एसोसिएशन से कॉलेज की टीम में जॉन में चयनित खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी। Sachin Vashishtha Shashank Bhusan singh solanki