05/09/2025
देश के पूर्व राष्ट्रपति व प्रख्यात शिक्षाविद "भारत रत्न" डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन तथा समाज को दिशा देने वाले, जीवन को मूल्य देने वाले और अज्ञान को दूर कर ज्ञान का दीप प्रज्वलित करने वाले सभी गुरुओं को "शिक्षक दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएँ।
शिक्षक केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे हमें सोचने की दृष्टि, जीवन जीने की कला और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव सिखाते हैं। आइए, 'शिक्षक दिवस' के अवसर पर हम अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें।