Fact Biography

Fact Biography Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Fact Biography, Sport & recreation, Ram nagar colony, Shahjahanpur.

स्वागत है आपके अपने page **Fact_Biography** पर यहां आपको मिलेगी सेलेब्रिटी, क्रिकेटर और राजनेताओं की रोचक जीवनियां, दुनिया भर की ताजा खबरें और विश्व प्रसिद्ध हस्तियों की अनसुनी कहानियां।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट संख...
11/01/2026

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट संख्या 212 में भीषण आग लग गई. आग लगने का प्राथमिक कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार फ्लैट में अचानक धुआं और आग की लपटें उठते देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े. गनीमत यह रही कि प्रेमानंद महाराज पिछले एक महीने से श्री राधाहित कैलिकुंज में निवास कर रहे हैं, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया.


India's best possible xi first ODI against Newzealand 🔥                                                                 ...
10/01/2026

India's best possible xi first ODI against Newzealand 🔥

रूस, चीन और ईरान में बढ़ती रणनीतिक नज़दीकियों के बीच एक बड़ा संकेत दक्षिण अफ्रीका के समुद्री क्षेत्र से सामने आया है. ती...
10/01/2026

रूस, चीन और ईरान में बढ़ती रणनीतिक नज़दीकियों के बीच एक बड़ा संकेत दक्षिण अफ्रीका के समुद्री क्षेत्र से सामने आया है. तीनों देशों ने BRICS Plus के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले संयुक्त नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत की है. दक्षिण अफ्रीका ने इसे समुद्री व्यापार और शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़ा अभ्यास बताया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय राजनीति के मौजूदा माहौल में इसके मायने इससे कहीं आगे जाते दिख रहे हैं.

यह अभ्यास ऐसे समय शुरू हुआ है जब अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ कई BRICS Plus सदस्यों के रिश्तों में तनाव देखा जा रहा है. BRICS Plus, मूल BRICS समूह का विस्तारित रूप है, जिसमें अब ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, इंडोनेशिया और इथियोपिया जैसे देश शामिल हैं. इसे पश्चिमी आर्थिक और रणनीतिक वर्चस्व के विकल्प के रूप में देखा जाता है.

| | | |

*****   Government का बड़ा फैसला, पैतृक संपत्ति  #बंटवारा अब 10 हजार में, किराया रजिस्ट्रेशन हुआ  #सस्ता *****उत्तर प्रद...
09/01/2026

***** Government का बड़ा फैसला, पैतृक संपत्ति #बंटवारा अब 10 हजार में, किराया रजिस्ट्रेशन हुआ #सस्ता *****

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पैतृक #संपत्ति के #बंटवारे और किराया रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। इस फैसले के तहत अब पैतृक अचल संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री मात्र 10 हजार रुपये में कराई जा सकेगी, वहीं किराया समझौते (रेंट एग्रीमेंट) के #पंजीकरण में स्टांप ड्यूटी और निबंधन शुल्क में 90 प्रतिशत तक की कटौती की गई है। सरकार का मानना है कि इन सुधारों से #पारिवारिक विवादों में उल्लेखनीय कमी आएगी, कानूनी #पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग लिविंग को नया बल मिलेगा।

_____ #पैतृक संपत्ति के बंटवारे में अब नहीं लगेगा भारी #खर्च
अब तक पैतृक संपत्ति के बंटवारे के लिए लोगों को अधिक स्टांप ड्यूटी और निबंधन शुल्क #चुकाना पड़ता था, जिससे कई परिवार रजिस्ट्री कराने से बचते थे। इसका परिणाम यह होता था कि वर्षों तक संपत्ति विवाद चलते रहते थे और अदालतों पर #अतिरिक्त बोझ पड़ता था। योगी #सरकार के नए फैसले के बाद यह प्रक्रिया बेहद सरल और किफायती हो गई है।

नए #नियमों के अनुसार, तीन पीढ़ियों से अधिक वंशजों के बीच पैतृक अचल संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री मात्र 10,000 रुपये में कराई जा सकेगी। इसमें 5,000 रुपये स्टांप ड्यूटी और 5,000 रुपये निबंधन शुल्क शामिल होगा। यह सुविधा कृषि भूमि, #आवासीय संपत्ति और वाणिज्यिक संपत्ति -तीनों प्रकार की पैतृक अचल संपत्तियों पर लागू होगी।

_____ #तीन पीढ़ियों से अधिक वंशजों को मिलेगा #लाभ
सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था उन्हीं मामलों में लागू होगी, जहां संपत्ति पैतृक हो और उसका विभाजन #उत्तराधिकार कानून के तहत प्राप्त हिस्से के अनुपात में किया जा रहा हो। यानी पिता, पुत्र, पौत्र या उससे आगे की पीढ़ियों के बीच संपत्ति का #बंटवारा इस नई व्यवस्था के तहत किया जा सकेगा। इस फैसले से संयुक्त परिवारों में लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति #विवादों को #सुलझाने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि कम शुल्क के कारण लोग अब कानूनी रूप से संपत्ति का विभाजन कराएंगे, जिससे भविष्य में विवाद की संभावना काफी कम हो जाएगी।

08/01/2026

BJP POWER

08/01/2026

अंकिता भंडारी हत्याकांड में अपना नाम उछाले जाने के मामले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. इसके अलावा उन्होंने इसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला सनावर समेत अन्य के खिलाफ सोशल मीडिया के ​जरिए अपने खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने और छवि खराब करने का आरोप लगाया है.

06/01/2026

हमारा उत्तराखण्ड – शहीदों का उत्तराखण्ड बनेगा।

06/01/2026
Education Comes First 📚🌍Reaffirming the belief that learning should never be constrained by money or geography, Elon Mus...
06/01/2026

Education Comes First 📚🌍

Reaffirming the belief that learning should never be constrained by money or geography, Elon Musk, through the Musk Foundation, has donated $5 million to Khan Academy. The goal is clear: strengthen access to free, high-quality education for students and educators worldwide—without paywalls, subscriptions, or hidden costs.

This support will help Khan Academy expand its learning tools, refine course content, and scale the resources that millions rely on every day. From students building strong foundations in mathematics, science, and computing to teachers accessing dependable classroom support, the initiative reinforces a simple but powerful idea: education works best when it is open, inclusive, and globally accessible.

More than a one-time contribution, the gesture reflects a long-term vision—empowering minds by removing barriers to learning. When education is freely available, opportunity follows: skills deepen, confidence grows, and communities benefit. The impact stretches far beyond classrooms, helping shape a future where curiosity is encouraged and potential is never priced out.

06/01/2026

अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया मोड़! पार्टी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने नहीं होने दी सीबीआई जांच! अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी नाम दुष्यंत कुमार गोतम एवं अजय कुमार! उर्मिला सनावर भाजपा नेत्री ने भाजपा विधायक की रिकोर्डिंग की सार्वजानिक! माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड की बेटी को इंसाफ मिलेगा या फिर आप पार्टी बचाने के लिए उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को इंसाफ नहीं दोगे? Pushkar Singh Dhami BJP Uttarakhand #उक्रांदUKD

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो भारत के खिलाफ टैरिफ में इजाफा कर सकते हैं। ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने ...
05/01/2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो भारत के खिलाफ टैरिफ में इजाफा कर सकते हैं। ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत को गंभीर चेतावनी दी है। जबकि द हिंदू की रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर महीने में अमेरिकी टैरिफ के बावजूद, सबसे ज्यादा रूसी तेल खरीदा गया है।

भारत ने नवंबर महीने में पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा तेल खरीदा है, जिससे साफ जाहिर होता है कि ट्रंप की धमकियों के बावजूद नई दिल्ली भी झुकने के मूड में नहीं है। यानि, माना जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप भारत के खिलाफ कुछ बेहद गंभीर फैसले ले सकते हैं, जिनमें सिर्फ टैरिफ को 50 प्रतिशत से और बढ़ाना ही नहीं होगा।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप, भारत पर लगाए गये टैरिफ को बढ़ाकर 100 प्रतिशत तक कर सकते हैं और इसके अलावा वो कुछ और कदम उठा सकते हैं।


🌐 National & World News

Address

Ram Nagar Colony
Shahjahanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fact Biography posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share