adarshsingh2874

adarshsingh2874

11/01/2025
22/08/2024
लोक सभा जौनपुर भाजपा प्रत्याशी श्री कृपा शंकर सिंह जी का जन संवाद एवं भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 20 अप्रैल 2024.  #मंडल_अर्स...
19/04/2024

लोक सभा जौनपुर भाजपा प्रत्याशी श्री कृपा शंकर सिंह जी का जन संवाद एवं भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 20 अप्रैल 2024. #मंडल_अर्सिया

25/03/2024

रंगो के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
𝐇𝐀𝐏𝐏𝐘 𝐇𝐎𝐋𝐈

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मुझे जौनपुर से उम्मीदवार बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस भरोसे के लिए मैं भारत के यशस्वी ...
22/03/2024

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मुझे जौनपुर से उम्मीदवार बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस भरोसे के लिए मैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से आभारी हूँ।
सभी यह जानते हैं कि पूर्व में मेरा राजनीतिक जुड़ाव जिनसे रहा वहाँ विचारधारा की बजाय हिन्दुत्व और भाजपा विरोध का स्वर ही प्रमुख था।
नकारात्मकता की उस घुटनभरी राजनीति से मैं अब बाहर निकल आया हूँ जो अतीत में मुझ जैसे सामान्य नेताओं पर भी अत्याधिक दबाव बनाती थी। और मुझ जैसे अनेक नेताओं को भी दिग्विजय सिंह और चिदंबरम जैसे बड़े नेताओं और हाईकमान के दबाव में अपनी अंतरात्मा के विरूद्ध जाकर भी अनेक काम करने पड़ते थे । वे हमारा मोहरों की तरह इस्तेमाल करते थे ।
उस राजनीति से फैलती कटुता पूरे समाज के लिए और वहां भीतर का माहौल मुझ जैसे जमीन से जुड़े नेता के लिए वास्तव में असहनीय था। प्रभु कृपा से मैं जन सरोकारों से कटी और परिवारवाद को आगे रखने वाली उस राजनीति से बाहर निकल आया हूं।

पूर्व में दिए मेरे कुछ वक्तव्यों से स्वाभाविक ही अनेक देशभक्त और हिन्दुत्व प्रेमी बंधुओं को कष्ट हुआ होगा । मैं उसके लिए हृदय की अंतरतम् गहराइयों से क्षमा माँगता हूँ।
आज मैं विश्वासपूर्वक एक बात कह सकता हूँ कि हिंदू समाज अथवा इस महान राष्ट्र के विरोध की अंशमात्र कल्पना भी मेरे हृदय में कभी नहीं रही।
केवल विरोध और नकारात्मकता पर टिकी उस उकसाने वाली राजनीति के कारण यह सब हुआ । उस से बाहर आकर मैं स्वयं राहत का अनुभव कर रहा हूँ।
राष्ट्रसेवा के आत्मीय संकल्प के साथ,आपका ही
-कृपाशंकर Karmayogi Kripashankar Singh

Address

Shahganj

Telephone

+917800452660

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when adarshsingh2874 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to adarshsingh2874:

Share