29/11/2023
WHAT A PLAYER MAXWELL 🔥
मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ तीसरे टी ट्वेंटी में ताबड़तोड़ शतक लगाकर ऋतुराज के शतक पर पानी फेर दिया। मैक्सवेल ने सुरू से ही तेज खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को मैच में बनाए रखा एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिर रहे थे दूसरी तरफ मैक्सवेल बड़े शॉर्ट्स खेलकर टीम को जीत की ओर ले जा रहे थे स्टॉयनिस और टिम डेविड के आउट होने के बाद लगा की ऑस्ट्रेलिया मैच हार जाएगा पर कप्तान मैथ्यू वेड ने आकर मैक्सवेल का पूरा साथ दिया और संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया ।
चाहे टी ट्वेंटी हो या वन डे मैच हो मैक्सवेल हर स्थिति में टीम को मुसीबत से निकालना जानते हे हाल ही में वर्ल्ड कप में हुए अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मैक्सवेल ने चोटिल होते हुए 201* रन की नाबाद पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को हारे हुए मैच में जीत दिलाई थी
मैक्सवेल कितने खतरनाक प्लेयर है ये सभी जानते हैं कल हुए मैच में भी मैक्सवेल की करिश्माई पारी के चलते आस्ट्रेलिया मैच जीतने में कामयाब रही
वही बात करे टीम इंडिया की हार की वजह की तो
सूर्या के हाथो मैथ्यू वेड का कैच छूटना भी टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह बनी साथ ही ईशान किशन ने स्टंपिंग करने के दौरान अपने ग्लब्स स्टंप्स के आगे ला लिए जिस वजह से अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिया और मैथ्यू वेड ने अक्सर पटेल की गेंद पर सिक्स मारकर टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया अगली गेंद पर ईशान किशन विकेट के पीछे गेंद पकड़ने में नाकामयाब रहे और आस्ट्रेलिया को बिना कोई शॉर्ट खेले 4 और अधिक रन मिल गए इसके बाद टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई क्योंकि क्रीज पर मैक्सवेल मौजूद थे और प्रसिध्द कृष्णा के आखिरी ओवर में मैक्सवेल ने बड़ी आसानी से बड़े शॉर्ट्स खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।
🔥