27/11/2021
T10 (कन्हीवाड़ा प्रीमियर लीग)
आज दिनांक 27/11/2021 को कन्हीवाड़ा प्रीमियर लीग मै तीन मैच खेले गए पहला मैच कन्हीवाड़ा 11 vs गोल्डन क्लब कन्हीवाड़ा के बीच खेला गया जिसमे गोल्डन क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर मै 88 पर आल आउट हो गयी गोल्डन क्लब की ओर से आकाश ने सर्वाधिक 13 गेंदो मै 30 रन् बनाय कन्हीवाड़ा 11 की ओर् से सतीश ने 2 ओवर मै 14 रन देकर 5 विकेट लिए वाही कन्हीवाड़ा 11 ने 7 ओवर मै 3 खो कर लक्ष हासिल कर लिया कन्हीवाड़ा 11 की और से विपिन ने 18 गेंदो मै 48 रन की पारी खेली इस मैच के मैन ऑफ द मैच सतीश रहे | आज का दूसरा मैच डायमंड क्लब कन्हीवाड़ा vs पाक़ीज़ा क्लब खेरी के बीच खेला गया जिसमे डायमंड क्लब के कप्तान मुदस्सीर पटेल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया डायमंड क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर मै 178 रन बनाये डायमंड क्लब की ओर से अहमद खान ने 25 गेंदो मै 4 चोको ओर 11 छक्कों की मदद से 82 रन बनाये वाही पाक़ीज़ा क्लब खेरी 10 ओवर मै 7 विकेट खो कर 96 रन हि बना सकी पाक़ीज़ा क्लब की ओर से आदिल खान ने 24 गेंदो मै 40 रन की पारी खेली इस मैच मै डायमंड क्लब ने जीत हासिल की इस मैच के मैन ऑफ द मैच अहमद् खान रहे | आज का अंतिम मैच कन्हीवाड़ा 11 vs डायमंड क्लब के बीच खेला गया डायमंड क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर मै 9 विकेट खो कर 102 रन बनाये डायमंड क्लब की ओर से अहमद खान ने 8 गेंदो मै 30 रन बनाये ओर वसीम माल्या ने 4 गेंदो मै 16 रन बनाये वाही कन्हीवाड़ा 11 8 ओवर मै 6 विकेट पर 70 रन हि बना सकी कन्हीवाड़ा 11 की ओर से विपिन ने 14 गेंदो मै 25 बनाये डायमंड क्लब की ओर से वसीम माल्या ने 2 ओवर मै 18 रन देकर 2 विकेट लिए इस मैच के मैन ऑफ द मैच वसीम माल्या रहे