11/07/2022
अरविंद_ने_जीता_नेशनल_सिल्वर
All India Inter University Championship
हरियाणा स्थित महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी रोहतक के स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में 04 से 08 जुलाई 2022 तक आयोजित आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी क्वानकिडो चैम्पियनशिप 2021-22 में सरदारशहर के KKC college के छात्र अरविंद सिंह ने नेशनल सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
क्वानकिडो फैडरेशन ओफ इंडिया के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश ढुल ने बताया कि एसोसिएशन ओफ इंडियन युनिवर्सिटी (एआइयु) के खेल केलेंडर के अनुसार महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी रोहतक द्वारा अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्वानकिडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर की 32 युनिवर्सिटी की मैन-वूमेन टीम ने क्वानकिडो की इंडीविजुअल फाइट, ग्रुप फाइट, इंडीविजुअल क्वांस, मिक्स पेयर क्वांस तथा टीम क्वांस के इवेंट्स में भाग लिया। पैंथर मार्शल आर्ट्स के स्टूडेंट अरविंद सिंह ने MGSU की ओर से भाग लेते हुए ग्रुप क्वांस मेल केटेगरी में नेशनल सिल्वर मेडल प्राप्त कर सरदारशहर का नाम राष्ट्र स्तर पर रोशन किया।