21/11/2024
!! श्री कोठी वाले बालाजी महाराज की जय !!
"💪🏻🚩रुद्र द जिम 🚩💪🏻"
" since 2000 "
"श्री बालाजी महाराज" के असीम आशीर्वाद से आज "21 नवंबर" को हमारी व्यायामशाला को बपावर रॉड रेस्ट हाउस के पास स्थित परिसर में 11 वर्ष पूर्ण हो गए हैं ।
"रुद्र द जिम" का पुराना नाम "हेल्थ पॉइंट जिम" था जो " 2000" में सांगोद तहसील रोड पर स्थित निवास स्थान पर प्रारंभ की गई थी । " 2013 " में इसे इस नए स्थान पर इसके नए नाम परिवर्तन के साथ पुनः 21 नवंबर को प्रारंभ किया गया ।
"रुद्र द जिम" अपने सभी जिम मेम्बर्स का हार्दिक आभार व्यक्त करता है 🙏🏼जिन्होंने इसे शारीरिक फिटनेस के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायता प्रदान की ।
आप सभी सहयोगी जिम मेम्बर्स की कड़ी मेहनत व सहयोग के दम पर "रुद्र द जिम" व्यायाम व फिटनेस के क्षेत्र में सांगोद तहसील क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित जाना पहचाना नाम है ।
हमें आपसे यही आशा है कि आप सभी अपना स्नेह व साथ हमारे संग यूँही बनाये रखेंगे ।
हम अपनी तरफ से अपना बेहतर प्रशिक्षण,अनुभव व उच्च गुणवत्ता आपको प्रदान करते रहेंगे । व्यायाम के क्षेत्र में अपना "24 वर्षो" का अनुभव साथ मिलकर सांझा करते रहेंगे और कुछ नया भी सीखते सिखाते रहेंगे ।
आपका अपना - जितेंद्र शर्मा (जीतू)
"रुद्र द जिम,सांगोद "🙏🏼
रेस्ट हाउस के पास ,बपावर रोड़, सांगोद