30/01/2026
प्रखंड के सिटानाबाद में चल रहे सात दिवसीय प्रखंड स्तरीय एन आई सी सी चैलेंजर ट्रॉफी का खेला गया पहला सेमी फाइनल | ज़का इलेवन फेंसहा बनाम एल सी कॉलेज पस्तवार के बीच खेला गया, टॉस जीत कर एल सी कॉलेज पास्तवार ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और जका 11 फेंसहा को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, जका 11 फेंसहा की शुरुआत अच्छी नहीं रही पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए परंतु इकबाल और जाहिद के भरोसेमंद पारी से फिर बाद में पिछले बल्लेबाजों के अच्छा खेलने के फलस्वरूप 258 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया, जवाबी कार्रवाई में एल सी कॉलेज पास्तवार के बल्लेबाजों ने अंतिम छन तक प्रयास करते दिखे परन्तु फेंसहा के गेंदबाजों के सामने ऑल आउट हो गए और मैच 50 रनों से हार गए। जका 11 फेंसहा के हरफनमौला खिलाड़ी जाहिद आलम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर के फिटनेस क्लब के प्रोपराइटर राजेश कुमार भगत के हाथों पांच सौ रुपया एवं एक चमचमाती ट्रॉफी प्रदान किया।मैच में अंपायर की भूमिका नीलू भटनागर और राजन कुमार एवं उद्घोषक की भूमिका अब्दुर्रहीम, छोटू रजक एवं तारिक जमील ने निभाया, मौके पर कमिटी के अध्यक्ष यासिर अराफात, चांद जोहर, मास्टर मुदस्सिर, राशिद, इसरार, जफर आलम, मो० ताज आलम,नासिर, अनवर, अंटोनी, हारून, मोइन, मास्टर तौकीर, उमर, वसीम, शम्भु, लक्की शेख, शम्स रजा खान ,आकिब, मुन्नू, सुदर्शन, गुलज़ार अनवर,दानिश अंसारी, मिस्टर आलम उपस्थित रहे