29/04/2021
सभी ध्यान दीजिए मध्य प्रदेश सेपक टकरा एसोसिएशन के द्वारा 1 मई से निरंतर ऑनलाइन सेपक टकरा खेल का प्रशिक्षण दिया जाना है, अतः ऐसे बालक एवं बालिकाएं जो प्रशिक्षण में सम्मिलित होना चाहते हैं वह अपना नाम लिखकर मैसेज करें यह ट्रेनिंग निशुल्क रहेगा एवं कोरोना महामारी को देखते हुए प्रतिदिन सुबह खेल के साथ साथ शारीरिक दक्षता एवं क्षमता बढ़ाने के तरीके खेल गतिविधियों की जानकारी योगाभ्यास के साथ-साथ प्रतियोगिताओं के तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा एक बार पुणे ध्यान दें जो ट्रेनिंग करने के इच्छुक हैं केवल वही अपना नाम भेजें क्योंकि आपका प्रतिदिन का उपस्थिति दर्ज किया जाएगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए एक अलग ग्रुप बनाया जा रहा है जिसमें केवल उन्हीं बच्चों को ऐड किया जाएगा जो अपना नाम भेजेंगे प्रशिक्षण संबंधी अन्य जानकारी उसी ग्रुप के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
*नोट - इस प्रशिक्षण में सभी खेल के खिलाड़ी सम्मिलित हो सकते हैं ऐसे बालक बालिका है जो इस ग्रुप में नहीं जुड़े हैं अगर वह भी प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तो उनका नाम एवं व्हाट्सएप नंबर मुझे भेजें*