Khelo school sports promotion trust

Khelo school sports promotion trust बेटी पढ़ाओ बेटी खिलाओ और बेटी आगे बढ़ाओ

रुड़की में चौथे इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, मॉन्टफोर्ट स्कूल बना चैंपियनरुड़की। खेलो स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन...
17/07/2026

रुड़की में चौथे इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, मॉन्टफोर्ट स्कूल बना चैंपियन

रुड़की। खेलो स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन ट्रस्ट के तत्वावधान में रॉयल क्रिकेट ग्राउंड, सोनाली पार्क, रुड़की में आयोजित चौथे इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 (अंडर-14) का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 9 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया।

पहले सेमीफाइनल में मॉन्टफोर्ट स्कूल, रुड़की ने डीपीएस स्कूल, दौलतपुर को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नीम काला देवी पब्लिक स्कूल, रुड़की ने ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, चुड़ियाला को 9 रन से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में मॉन्टफोर्ट स्कूल, रुड़की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीम काला देवी पब्लिक स्कूल को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता में मॉन्टफोर्ट स्कूल, डीपीएस दौलतपुर, नीम काला देवी पब्लिक स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चुड़ियाला, दून पब्लिक स्कूल रुड़की, स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय सहित कुल 9 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि रग्बी संगठन के कोषाध्यक्ष आयुष्य सैनी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।

खेलो स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन ट्रस्ट के अध्यक्ष चैंपियन सूरज रोड ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी प्रतिभा को उचित अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन किया जाएगा।

ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष रचना देवी ने कहा कि संस्था बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लगातार खेल गतिविधियों का आयोजन कर रही है, जिससे नई पीढ़ी खेलों के प्रति प्रेरित हो सके।

इस अवसर पर कोच संजीत नेगी, अनमोल चौधरी, अभिषेक कुमार,सुमित शर्मा, ज्योति राव, प्रियांशु चौधरी, अमानुल्लाह सहित अनेक खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ayush Saini FC

21/10/2025
*हरिद्वार के बेटे  दक्ष सैनी ने किया जिले का नाम रोशन — महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में हुआ चयन*हरिद्वार जिले में ख...
21/06/2025

*हरिद्वार के बेटे दक्ष सैनी ने किया जिले का नाम रोशन — महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में हुआ चयन*

हरिद्वार जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने के लिए "खेलो स्कूल टैलेंट प्रमोशन ट्रस्ट" द्वारा किए जा रहे प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। ट्रस्ट की मेहनत और मार्गदर्शन की बदौलत हरिद्वार के होनहार खिलाड़ी दक्ष सैनी का चयन प्रतिष्ठित महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में हुआ है।

ट्रस्ट के चेयरमैन चैंपियन सूरज रोड़ ने दक्ष सैनी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी जिले के अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और मंच देने की दिशा में और भी मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य न केवल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है, बल्कि समाज में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो आने वाले समय में देश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर खेलो स्कूल टैलेंट प्रमोशन ट्रस्ट के अध्यक्ष चंचल चौधरी, कोषाध्यक्ष रचना चौधरी, महासचिव जगपाल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक मंडरवाल, रामवीर गुर्जर कोच एवं सदस्य राजनीश सैनी, आशीष सैनी, सैम अली उत्तराखंड कोच और टन्नू शर्मा ने भी दक्ष को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिए। सभी ने एक सुर में कहा कि ट्रस्ट का संकल्प है कि हरिद्वार जिले की खेल प्रतिभाओं को उभारकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी, ताकि वे भविष्य में भारत का गौरव बनें।

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में प्रथम एथलेटिक्स मीट का आयोजन खेलो स्कूल स्पोर्ट प्रमोशन ट्रस्ट द्वारा किया गया जिसमें हरिद्वार ...
16/06/2025

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में प्रथम एथलेटिक्स मीट का आयोजन खेलो स्कूल स्पोर्ट प्रमोशन ट्रस्ट द्वारा किया गया जिसमें हरिद्वार जिलों के 1000 बच्चों में प्रतिभा किया

News paper
29/12/2023

News paper

ll बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटियों को खिलाओतृतीय महिला वालीबॉल लीग प्रतियोगिता संपन्न ।।रुड़की के दून पब्लिक स्कूल में खेलो...
27/12/2023

ll बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटियों को खिलाओ
तृतीय महिला वालीबॉल लीग प्रतियोगिता संपन्न ।।

रुड़की के दून पब्लिक स्कूल में खेलो स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन ट्रस्ट के द्वारा तृतीय महिला वॉलीबॉल लीग 2023 का आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग आठ विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं महिला वालीबॉल लीग का उद्घाटन करने हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडेय मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँची जिन्होंने लीग में भाग ले रही सभी छात्राओं की हौंसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होना बहुत जरूरी है।

जिससे बच्चो का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में खेल की तरफ रुझान बढ़ता है और बच्चे नशे की तरफ से हटकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ खेल खेलते हैं। साथ ही साथ अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल कोटे से सरकारी नौकरियाँ भी मिलती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में तृतीय महिला वालीबॉल लीग का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है इस तरह के आयोजन से बेटियां आगे बढ़े। साथ ही साथ उन्होंने भावना पांडे का बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए आभार भी प्रकट किया। खेलो स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन के राष्ट्रीय चेयरमैन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चैंपियन सूरज रोड ने कहा कि बेटीयों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष इस लीग का आयोजन किया जाता है।

साथ ही फरवरी में एक बड़ी लीग का आयोजन कराया जाएगा जिसमें कई राज्यों की महिलाओं की टीमें शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ बेटियों को खेल खिलाने का भी है जिससे बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी बढ़ावा मिल सके और वह अपनी हुनर दुनिया के आगे दिखा सके और आगे भी इस तरह के आयोजन लगातार कराए जाते रहेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच और आरके मेमोरियल हरिद्वार तथा स्पोर्ट्स अकैडमी रुड़की के मध्य हुआ l जिसमें आर मेमोरियल हरिद्वार विजेता बना उपविजेता टीम स्पोर्ट्स अकैडमी रुड़की रही l

प्रतियोगिता को संपन्न कराने में उपाध्यक्ष चंचल रोड, विपिन राजपूत, आशीष शर्मा, शोभित चौधरी, श्याम अली, कबीर आदि खेल प्रेमियों का योगदान रहा।

Address

Roorkee
247667

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+918218531928

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khelo school sports promotion trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share