Chatra rifle club ranchi

Chatra rifle club ranchi Ranchi’s Official Shooting Hub | Affiliated with Jharkhand State Rifle Association.

We offer Rifle & Pistol coaching, inter-school competitions, and career opportunities in shooting sports with 3000+ successful results & counting. 🏅
{ Ranchi jharkhand }

15/05/2026

#भारतीय टीम ट्रायल्स के लिए रवाना झारखंड की बेटियां

रांची: झारखंड के लिए गर्व की बात है कि Chatra Rifle Club, Ranchi की दो प्रतिभाशाली शूटर तनु वर्मा और स्नेहा कुमारी भारतीय टीम ट्रायल्स में भाग लेने के लिए रवाना हो गई हैं। दोनों खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए देश स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। तनु वर्मा 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग के ट्रायल्स के लिए दिल्ली में हिस्सा लेंगी, जबकि स्नेहा कुमारी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के लिए भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। ये दोनों खिलाड़ी पहले भी झारखंड के लिए कई पदक जीत चुकी हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं। इनके चयन से पूरे राज्य में खुशी और गर्व का माहौल है। Chatra Rifle Club के कोच और डायरेक्टर नीतीश राणा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी ट्रायल्स में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाएंगी और झारखंड का नाम देशभर में रोशन करेंगी। कोच नितीश ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। Chatra Rifle Club, Ranchi में लगातार नए खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो आने वाले समय में राज्य और देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

16/02/2026
12/02/2026
21/12/2025
30/08/2025

राष्ट्रीय खेल दिवस पर चतरा के नितीश कुमार राणा हुए सम्मानित

राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चतरा राइफल क्लब के मार्गदर्शक नितीश कुमार राणा को सम्मानित किया। नितीश अब तक 2000 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार कर चुके हैं। सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी उनकी देखरेख में प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय स्तर और इंडिया टीम ट्रायल्स तक पहुँचे हैं।उनकी मेहनत और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज चतरा राइफल क्लब देशभर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।सम्मान समारोह के दौरान राज्यपाल ने नितीश कुमार राणा के योगदान की सराहना की। कहा कि ऐसे मार्गदर्शक खेल जगत की रीढ़ हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा दिखाते हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद राणा ने कहा कि यह सम्मान न केवल झारखंड के लिए, बल्कि पूरे भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है।

30/08/2025

राष्ट्रीय खेल दिवस पर चतरा के नितीश कुमार राणा हुए सम्मानित

चतरा

Address

Gadikhana Chowk Near Shani Mandir Harmu Road
Ranchi
834001

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm
Sunday 9am - 7pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chatra rifle club ranchi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share