08/10/2025
झारखंड का सर्वोच्च खेल पुरस्कार "जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार-2025" जिसकी प्रतिक्षा हर वो खिलाड़ी करता है जो खेल के मैदान में सपनों की पंख सजाए खूब मेहनत करता है, पसीना बहाता है. संघर्ष करता है.और वो राष्ट्रीय फलक पर देश, राज्य, जिला, प्रखंड, गांव का नाम रौशन करता है.
हमसब जानते हैं कि झारखंड के गर्भ गृह में केवल खनिज संपदाएं नहीं है बल्कि झारखंड की मिट्टी में खेल बसता है, हर मैदान में पसीने की हर बूंद एक कहानी कहती है, संघर्ष की, जज़्बे की, और सपनों की. और उन्हीं सपनों को उम्मीद फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष झारखंड का सर्वोच्च खेल पुरस्कार "जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार" देकर सम्मानित करने का काम करती है.
यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, यह हर उस खिलाड़ी की मेहनत का सम्मान है, हर कोच की तपस्या का परिणाम है, हर रेफरी की निष्ठा की पहचान है, और हर खेल संस्थान की प्रतिबद्धता की प्रेरणा है.
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के नाम से ख्यातिप्राप्त, झारखंड की शान, भारत के गौरव, जिन्होंने खेल को सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आत्मसम्मान बनाया. उन्हीं के नाम पर यह पुरस्कार हमें याद दिलाता है. कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि खुद को और अपने राज्य को ऊँचाई पर पहुँचाने की राह है.
तो आइए, झारखंड के हर कोने से उस प्रतिभा की पहचान करे, जो मैदान में पसीना बहाकर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय फलक पर देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. और प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उस जज़्बे को सलाम करें, जिससे झारखंड विश्व पटल पर खेल के नक्शे पर चमकता है.
उम्मीद यह मानता है कि यह पुरस्कार सिर्फ एक सम्मान नहीं, यह हर खिलाड़ी के दिल की एक नई उम्मीद है, हर सपने का सम्मान है,
और झारखंड की पहचान है, झारखंड की जान है.
जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार केवल एक ट्रॉफी नहीं है, यह “उम्मीद”, “गौरव” और “प्रेरणा” का प्रतीक है.
आइए, मिलकर झारखंड की खेल भावना को नई उड़ान दें.
#उम्मीद Sandeep Gupta Ritesh Oraon
✊✊