हमारा लक्ष्य
किसान ( अन्नदाता ) को डिजिटल बनाकर ग्लोबल मार्किट से जोड़ना, उसकी फसल का सही मूल्य दिलवाना व लागत को कम करना है मौसम निर्भरता आदि को कम करते हुए किसान को तकनीकी की खेती की तरफ अग्रसित करना व गाँव से शहरों में नौकरी की तलाश मे बढ़ते हुए किसान पुत्रो के पलायन को रोकना है । हम चाहते है कि आप न केवल सपने को देखें बल्कि इसे वास्तविकता में बदले और अपने अरमान पुरे करें ।
Kisan Agri Solution
s (Agri junction)
हम किसानों को बीज बोने से लेकर बाजार में बेचने तक के लिए सभी सुविधा व समाधान प्रदान करते हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य किसान को डिजिटल बनाना है और खेत और बाजार को सीधा जोड़ना है ताकि किसान को पर्याप्त लाभ मिल सके और युवा किसानों को पलायन से बचाना है। हम अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को सीधे बीज उत्पादक कंपनियों के साथ, बाजार के साथ, कृषि उपकरण उत्पादक कंपनियों के साथ जोड़ते हैं ताकि किसानो को कम कीमतों पर सामान मिल सके और किसान को मुनाफा हो । हमा अनेक सेवाए जैसे
Soil Health Card (मृदा स्वास्थ्य कार्ड),
Agronomist Advice( कृषि विज्ञानी सलाह),
Mandi Update (मंडी अपडेट ),
Free Advance Farming Training ( नि: शुल्क तकनीकी कृषि शिक्षण), नेट हाउस, पॉलीहाउस, फसल संग्रह केंद्र, डेयरी प्रोजेक्ट, मछली पालन, मधुमक्खी पालन आदि हैं। किसान की वित्तीय परिस्थिति का ख्याल रखते हुए, किसान को खाद, बीज व दवाई व अन्य प्रोजेक्ट के लिए ऋण सुविधाएं भी प्रदान करते हैं। हम एग्री जंक्शन भी स्थापित करते है । यह एक आउटलेट (दुकान) होती है जहाँ पर अच्छी खेती के लिए सभी आवश्यक इनपुट सामग्री व समाधान मिलता है ।हम अपने सभी एग्री जंक्शन व एग्री - इनपुट उत्पादों की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि सभी एग्री जंक्शन सफलतापूर्वक चल सके, और किसानों की आवश्यकता को पूरा कर सके।
हम Kisan Agri Solutions (एग्री जंक्शन) को विकसित करने और नवीनतम तकनीक के बारे में आपको अपडेट करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रम आयोजित करके आपकी सहायता करते है । इस बात का जोश तब पैदा हुआ जब हमने किसानों के दर्द को समझा कि किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान कृषि उत्पाद खरीद सकते हैं, अपनी फसल बेच सकते हैं और मंडी अपडेट्स, कृषि समाचार, प्रशिक्षण सुविधाएं आदि जैसे विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। बीज, कीटनाशक, उर्वरक खरीदे जा सकते हैं और फसलों को बेचा जा सकता है।
Kisan Agri Solutions
एग्री जंक्शन मूल रूप से रिटेल आउटलेट हैं, जहां से खेती उत्पाद जैसे बीज, खाद कीटनाशक,, जैविक उर्वरक, दवाई आदि के साथ विभिन्न सुविधाओं जैसे कि मृदा जाँच, मंडी अपडेट, मत्स्य पालन, नेट हाउस, पॉली हाउस, डेयरी प्रोजेक्ट आदि खरीदा व बेचा जा सकता है । तकनीकी खेती की जानकारी व सलाह ली जा सकती है । ये मूल रूप से किसान सहायता केंद्र है ।
एग्री एडवाइजर किसानों को विभिन्न सुविधाएं और कृषि संबंधी जानकारी देते है । यह किसानो की समस्याओं को हल करने में मदद करते हैं । वयह किसान सलाहकार के रूप में काम करते हैं। एग्री एडवाइजर का उद्देश्य किसान को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना, किसानों को शोषण से बचाना, बिचोलियों को हटाना और किसानों को उचित दरों पर उत्पाद उपलब्ध कराना है व फसल की सही कीमत दिलवाना है I...