01/09/2026
छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण आखिर कहाँ है?
जिस प्राधिकरण को खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान, खेल अकादमियों, प्रशिक्षण और खेल अधोसंरचना के विकास के लिए बनाया गया था, उसकी वर्तमान स्थिति क्या है?
👉 क्या प्राधिकरण पूरी तरह सक्रिय है?
👉 उसकी बैठकें नियमित क्यों नहीं हो रहीं?
👉 उसका बजट और कार्ययोजना सार्वजनिक क्यों नहीं है?
👉 खिलाड़ियों को इसका वास्तविक लाभ कितना मिला?
👉 सरकार इसे मजबूत करके प्रदेश के खेल विकास का केंद्र क्यों नहीं बनाती?
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सिर्फ घोषणाएँ नहीं, मजबूत व्यवस्था चाहिए।
सरकार से हमारी स्पष्ट मांग—
खेल विकास प्राधिकरण को पुनः सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाया जाए तथा उसकी स्पष्ट कार्ययोजना और बजट सार्वजनिक किया जाए।
खिलाड़ी मजबूत होंगे, तभी छत्तीसगढ़ खेलों में मजबूत बनेगा।
अधिवक्ता प्रवीण जैन
प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ खेल महासंघ