Jai Satnam vyayam shaala

Jai Satnam vyayam shaala Chhattisgarh states only free of cost weightlifting training centre with Imported weightlifting equipment’s and Qualified weightlifting coaches

विजेता स्टेट वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप-2025जिले कि पहचान खेल से और खेल की पहचान खिलाड़ियों की उपलब्धियों से, खेल तभी होंगे...
15/10/2025

विजेता स्टेट वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप-2025
जिले कि पहचान खेल से और खेल की पहचान खिलाड़ियों की उपलब्धियों से, खेल तभी होंगे जब खिलाड़ी होंगे
हमारे रायपुर जिला के विजेता खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं...

रायपुर जिला के वेटलिफ्टिंग खिलाडियों ने जीता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक
18/09/2025

रायपुर जिला के वेटलिफ्टिंग खिलाडियों ने जीता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक

धर्मगुरु,राजागुरु, अखिल भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जय सतनाम व्यायाम शाला के संरक्षक परम आदरणीय गुरु बालदास ...
18/10/2024

धर्मगुरु,राजागुरु, अखिल भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जय सतनाम व्यायाम शाला के संरक्षक परम आदरणीय गुरु बालदास साहेब जी ल अवतरण दिवस के गाड़ा गाड़ा बधाई, परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के कृपा आप मन ऊपर बने रहे, साहेब गुरु सतनाम..🎂🎂💐🙏

रायपुर की वेटलिफ्टिंग पुरुष टीम तीनों वर्गों में विजता वही महिलाओं की टीम तीनों वर्गों में उपविजेता.आपको बताते हुए हमें ...
01/09/2024

रायपुर की वेटलिफ्टिंग पुरुष टीम तीनों वर्गों में विजता वही महिलाओं की टीम तीनों वर्गों में उपविजेता.

आपको बताते हुए हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि बीते दिनों 24,25,26 अगस्त 2024 को भिलाई,दुर्ग में संपन्न हुए छत्तीसगढ़ स्टेट यूथ जूनियर सीनियर महिला पुरुष वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रायपुर जिला की टीम ने पुरुषो के यूथ,जूनियर,सीनियर वर्ग में विजेता का खिताब हासिल किया वहीं महिलाओं की टीम ने यूथ,जूनियर,सीनियर वर्ग में उपविजेता का खिताब प्राप्त किया साथ ही साथ देवव्रत शर्मा को यूथ में,विकास लहरे को जूनियर में एवं विजय महेश्वरी को सीनियर वर्ग में बेस्ट लिफ्टर ऑफ छत्तीसगढ़ की ट्राफी जीतने में कामयाब रहे.

परिणाम इस प्रकार है:-
45 किग्रा:-
यूथ/जूनियर/सीनियर
विधि साहू प्रथम.
प्रांजलि साहू द्वितीय.
49 किग्रा:-
अनामिका साहू यूथ में द्वितीय और सीनियर में तृतीय
59 किग्रा:-
जूनियर/सीनियर
प्रीतू साहू जूनियर में द्वितीय और सीनियर में तृतीय
64किग्रा:-
यूथ/जूनियर/सीनियर
लुकेश्वरी साहू यूथ में प्रथम, जूनियर में द्वितीय और सीनियर में तृतीय.
64किग्रा:-
यूथ/जूनियर/सीनियर
मेघा पाल सभी में प्रथम
+81किग्रा:-
यूथ में श्रेया साहू तृतीय

49 किग्रा यूथ सचिन सिंह नर्मदा प्रथम,चिरंजीव भारती - तृतीय,55 किग्रा यूथ तुषार साहू- द्वितीय, 55 किग्रा यूथ अंकित भारती- तृतीय, जूनियर/55 किग्रा हंसराज मार्कंडेय द्वितीय, सीनियर 55 किग्रा विजय महेश्वरी प्रथम,55 किग्रा राजा भारती द्वितीय,61 किग्रा यूथ हनी वर्मा तृतीय, जूनियर 61 किग्रा विकास लहरे प्रथम, 61 किग्रा सीनियर कोमल महेश्वरी प्रथम,जूनियर 67 किग्रा मोहित नामदेव द्वितीय, सीनियर67 किग्रा राहुल जांगड़े द्वितीय, सीनियर 67 किग्रा टोमन भारती तृतीय,81 किग्रा यूथ/जूनियर/सीनियर देवव्रत शर्मा प्रथम ,96किग्रा यूथ/जूनियर आदित्य साहू द्वितीय, जूनियर 102किग्रा झामेंद्र पाल प्रथम, सीनियर102किग्रा झामेंद्र पाल द्वितीय.सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला वेटलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

रायपुर जिला के वेटलिफ्टिंग स्टेट चैंपियनशिप विजेता खिलाड़ियों एवं राज्य अलंकरण विजेता  विजय महेश्वरी, सुभाष लहरे, भावेश ...
01/09/2024

रायपुर जिला के वेटलिफ्टिंग स्टेट चैंपियनशिप विजेता खिलाड़ियों एवं राज्य अलंकरण विजेता विजय महेश्वरी, सुभाष लहरे, भावेश सारंग ने पश्चिम विधान सभा के माननीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत जी से उनके निवास स्थान में मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने वेटलिफ्टिंग के विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भरपूर सहयोग देने हेतु आश्वासन दिया है..
इस मुलाकात के दौरान रायपुर जिला एवं जय सतनाम व्यायाम शाला सतनामी पारा, गुढियारी के खिलाड़ीयो के साथ रायपुर जिला वेटलिफ्टिंग संघ के संरक्षक प्रथम राष्ट्रीय पदक विजेता विक्रम अवॉर्डी वीर हनुमान सिंह अवॉर्डी वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री बुधराम सारंग जी, अध्यक्ष श्री राधेश्याम साहू जी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, गुण्डाधुर अवॉर्डी शहीद राजीव पांडे , शहीद कौशल यादव अवॉर्डी NIS coach श्री अजयदीप सारंग जी व NIS coach श्री पंकज शुक्ला उपस्थित रहे.

हमारे छत्तीसगढ़ रायपुर गुढ़ियारी जय सतनाम व्यायाम शाला के पूर्व खिलाड़ी PhD स्कॉलर सूरज देशलहरा को अंतरराष्ट्रीय एथलीट अ...
29/08/2024

हमारे छत्तीसगढ़ रायपुर गुढ़ियारी जय सतनाम व्यायाम शाला के पूर्व खिलाड़ी PhD स्कॉलर सूरज देशलहरा को अंतरराष्ट्रीय एथलीट अनुराग प्रसाद को प्रशिक्षण देने के लिए ग्वालियर, मध्य प्रदेश की प्रतिनिधि सामाजिक संस्था उड़ान से पावरलिफ्टिंग खेल में श्रेष्ठ प्रशिक्षण के लिए
मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मनित किया गया । अनुराग ने 2023 में बर्लिन, जर्मनी में आयोजित विश्व खेल स्पेशल ओलंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुये 3 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक अपनी मातृभूमि भारत के नाम किया था l

हमारे जय सतनाम व्यायाम शाला सतनामी पारा, गुढ़ियारी, रायपुर के नेशनल पदक विजेता वेटलिफ्टर विजय कुमार को शहीद राजीव पांडे,...
29/08/2024

हमारे जय सतनाम व्यायाम शाला सतनामी पारा, गुढ़ियारी, रायपुर के नेशनल पदक विजेता वेटलिफ्टर विजय कुमार को शहीद राजीव पांडे, सुभाष लहरे को शहीद कौशल यादव एवं भावेश सारंग को शहीद कौशल यादव छत्तीसगढ़ राज्य पुरस्कार से सम्मानित होने पर जय सतनाम व्यायाम के समस्त प्रशिक्षकों श्री बुधराम सारंग, जी को ढेर सारी बधाई वा शुभकामनाएं Rajesh Munat Motilal Sahu OP Choudhary Guru khushwant saheb

24/08/2024
खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग विमेंस जोनल लीग:- रायपुर की लुकेश्वरी साहू में जीता कांस्य पदक.बहुत ही खुशी के साथ आप सभी को सूच...
13/07/2024

खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग विमेंस जोनल लीग:- रायपुर की लुकेश्वरी साहू में जीता कांस्य पदक.

बहुत ही खुशी के साथ आप सभी को सूचित किया जा रहा है कि उड़ीसा भुवनेश्वर में चल रही खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग विमेंस जोनल लीग में रायपुर की लुकेश्वरी साहू ने 64 किलोग्राम वजन वर्ग में भाग लेकर छत्तीसगढ़ के लिए कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही लुकेश्वरी साहू स्नैच में 64 किलोग्राम एवं क्लीन एंड जर्क में 72 किलोग्राम टोटल 136 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक के साथ 5500₹ नगद जीतकर कामयाबी हासिल की है इसी प्रतियोगिता में रायपुर की विधि साहू ने 45किलोग्राम यूथ वजन वर्ग में 7वा स्थान प्राप्त कर 1000₹ नगद,सानिका चंदेल ने 49किलोग्राम यूथ वजन वर्ग में 5वा स्थान प्राप्त कर 1500₹ नगद,प्राजंलि तिवारी ने 49किलोग्राम जूनियर वजन वर्ग में 5वा स्थान प्राप्त कर 2500₹ नगद, प्रीतू साहू ने 59किलोग्राम यूथ वजन वर्ग में 7वा स्थान प्राप्त कर 1000₹, मेघा पाल ने 71 किलोग्राम यूथ वजन वर्ग में , 4था स्थान प्राप्त कर 2500₹ नगद एवं दिव्या सिन्हा ने 71 किलोग्राम सीनियर वजन वर्ग में पांचवा स्थान प्राप्त कर 3500₹ नगद इनाम जीतने में कामयाबी हासिल की है, टीम के कोच रुस्तम सारंग एवं पंकज शुक्ला तथा रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ के समस्त पदाधिकारीयो ने खिलाड़ियों की कामयाबी पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है

प्रेस विज्ञप्ति:-रायपुर के सात महिला वेटलिफ्टर करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व.आप सभी को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष ...
09/07/2024

प्रेस विज्ञप्ति:-रायपुर के सात महिला वेटलिफ्टर करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व.

आप सभी को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि रायपुर जिले के 7 महिला वेटलिफ्टरो का चयन छत्तीसगढ़ टीम में खेलो इंडिया वूमेंस लीग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, यह प्रतियोगिता दिनांक:10 जुलाई 2024 से 14 जुलाई 2024 तक भुवनेश्वर उड़ीसा में होना है, सभी चयनित खिलाड़ियों को रायपुर जिला संघ के संरक्षक श्री रज्जन श्रीवास्तव श्री राजेंद्र सिंह यादव, श्री बुधराम सारंग,अध्यक्ष श्री राधे श्याम साहू, उपाध्यक्ष श्री संघरत्न गेडाम,श्री.एवन जैन जी, श्री.डेविड राजू जी, कोषाध्यक्ष अजयदीप सारंग, नवीन देवदास, सुनील लहरे, ललित राहंगडाले ने शुभकामनाएं दी है.

चयनित खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार है:-
1).विधि साहू
2).प्रांजलि तिवारी
3).अनामिका साहू
4).लोकेश्वरी साहू
5).प्रीतु साहू
6).मेघा पाल
7).दिव्या सिन्हा
एवं कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुस्तम सारंग(NIS) एवं पंकज शुक्ला(NIS) शामिल है|

Address

Behind Gosai Bada, Purana Jai Stambh, Satnami Para, Gudhiyari
Raipur
492001

Opening Hours

Monday 6am - 10am
4pm - 9pm
Tuesday 6am - 10am
4pm - 9pm
Wednesday 6am - 10am
4pm - 9pm
Thursday 6am - 10am
4pm - 9pm
Friday 6am - 10am
4pm - 9pm
Saturday 6am - 10am
4pm - 9pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jai Satnam vyayam shaala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jai Satnam vyayam shaala:

Share

Category