ALI ZEHRA

ALI ZEHRA @[1046386395376746:]

22/05/2026

Plz.. share ❤️

04/05/2026

Plzz Like Share N Follow My Page ALI ZEHRA

31/05/2024

Karbala Ki Yaad Dila Di.. 💔

31/05/2024

Pura Zarur Suniye 💕

29/05/2024
सबीना और राकेश जी हां दोनो शादी करने आए थे कचहरी में संजोग से मैं उन्हें मिल गया दोनो बोले कि भैय्या आप हमारा help  करवा...
27/05/2024

सबीना और राकेश जी हां दोनो शादी करने आए थे कचहरी में संजोग से मैं उन्हें मिल गया दोनो बोले कि भैय्या आप हमारा help करवा दीजिये, इतना कह कर लड़का चला गया समोसा और पानी लेने , मैंने लड़की से पूछा कि क्या नाम है तुम्हारा तो बोली कि सबीना, मैंने बोला कि लड़के का नाम , तो बोली कि राकेश, हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं एक दूसरे के बिना जिंदा नही रह पाएंगे , हमारे घर वाले राज़ी नही होंगे इसलिए आज कोर्ट मैरिज कर लेंगे और कुछ दिन बाद कोई हम दोनों का कुछ नही बिगाड़ पाएगा, सुनकर अच्छा लगा मुझे की वाकई प्यार ऐसा होता है, फिर मैंने पूछा कि तुम लड़के के बारे में अच्छे से जानती हो न ? वो बोली कि मैं सिर्फ राकेश को जानती हूं इनपर खुद से ज़्यादा विश्वास है, मैंने पत्रकार वाला दिमाग लगाकर बोला, की मैं एक बात कहूँ मानोगी, वो बोली कि कहिये , मैंने कहा कि बस दो दिन रुक जाओ, मैं उसके पूरे खानदान का detail पता करवा लेता हूँ फिर , saturday को आना मैं खुद शादी करवा दूंगा तुम दोनों की और प्रशासन से भी help करवाऊंगा ताकि बाद में तुम दोनों को कोई आंच न आए, कुछ देर सोचने के बाद उसने कहा-- ठीक है भैय्या !
इतने में लड़का आया पानी लेकर तो मैंने कहा कि आज शादी नही हो पाएगी क्योंकि इलेक्शन के वजह से सब कर्मचारी व्यस्त है ( झूठ बोला) saturday को तुम दोनों सुबह10 बजे आ जाना मैं शादी करवा दूंगा , लड़की बोली कि हां भैय्या जल्दी जल्दी में आज मेरा आधार कार्ड घर ही छूट गया ( वो भी बहाना कर दी) अंततः दोनो अपने अपने घर चले गए, मैंने लड़के के आधार कार्ड की फोटोकॉपी लड़की से ले ली थी जिसपर उसका पूरा पता था, फिर अगले दिन सुबह जब उसके गांव पहुंचा और पता किया तो दंग रह गया-- राकेश की शादी दो साल पहले ही हो चुकी थी और एक 8 महीने की बेटी भी है उसे, दो मुकदमे चलते हैं उसपर और चरसी आदमी है ! खैर आज जब दोनों आए और दोनो के सामने ये सब खुलासा किया तो पहले तो लड़का साफ इंकार किया लेकिन जब उसके बीवी और बच्ची को सामने लाया तो फिर उन्हें देख पहले तो1गुस्से में लाल होकर बीवी को मारने गया इतने में मैंने उसका हाथ पकड़ कर दो थप्पड़ खिंच कर लगाया और वही मौजूद दो होम गार्ड के हवाले कर दिया , सबीना के पैरों तले मानो ज़मीन खिशक गई हो , सन्न हो गई थी मानो लकवा मार दिया हो, उसकी अम्मी को भी पहले से सब बता दिया था मैंने और उनको साथ लाया था लेकिन वो ये सब छुप कर देख रही थीं , फिर उनको बुलाया उन्हें देखते ही सबीना उनसे लिपट कर आधे घण्टे से रोये जा रही है , दोनो को एक बोतल पानी देकर ऑटो में बैठाया और उसकी अम्मी से ये कसम लिया कि एक लफ्ज आप सबीना को नही बोलेंगी और न ये सब उसके अब्बू से बताएंगी फिर उनको रवाना करके ये post लिख रहा हूँ !!

~Nasim Siddiqui Journalist भाई

Copy

📚 गुनाहों की किताब 📚क़िस्सा एक गुनाहगार शख़्स का.....बग़दाद में एक बहुत ही गुनहगार शख़्स रहता था लेकिन उसकी माँ बड़ी नेक...
06/10/2018

📚 गुनाहों की किताब 📚
क़िस्सा एक गुनाहगार शख़्स का.....

बग़दाद में एक बहुत ही गुनहगार शख़्स रहता था लेकिन उसकी माँ बड़ी नेक औरत थी.
उस आदमी की ये आदत थी के उस्से जब भी कोई गुनाह होता था उसे एक किताब में लिख लेता था.

एक रात जब वो अपने दिन भर के गुनाहों को किताब में लिख रहा था तब दरवाज़े पर दस्तक हुई.
दरवाज़ा खोल कर देखा तो एक बेहद ख़ुबसुरत लड़की दरवाज़े पर अपने बच्चे के साथ खड़ी थी.

किस्से मिलना है आपको क्या चाहिये.?

औरत ने कहा मेरे पास यतीम बच्चे हैं तीन दिन से भुखे हैं ख़ुदा के वास्ते हमें कुछ खाने के लिये दे दो.

लड़की का हुसन देख कर उस आदमी की नियत ख़राब हो गई थी.
अच्छा चलो अंदर आओ . लड़की अंदर आई तो उसने दरवाज़ा बंद कर दिया,

लड़की समझ गई थी के इसकी नियत ख़राब हो गई है.
उस आदमी ने औरत को ज़बरदस्ती अपनी तरफ खिंचा तो लड़की ने अल्लाह को याद करते हुए ज़ोर से कहा.
ऐ मुसिबतों को दुर करने वाले दो जहां के मालिक मुझे इस इंसान से बचा.

फिर लड़की उस इंसान की तरफ मुड़ी और कहा.
अपनी मौत को भुल जाने वाले ऐ इंसान क्या तुम्हें मरना नही है.?
क्या तु ये भुल गया के तुझसे भी ताक़तवर इंसान को मौत खा गई.?
बड़े से बड़े मालदार को भी दुनिया में सिर्फ रोज़ी ही नसीब हुई है उनके सारे बड़े बड़े घर हवेली सब दुनिया में ही रह गए हैं और कल तु भी मर कर मट्टी में दफन हो जाएगा.
ऐ मेरे रब मेरी फरयाद सुन और ईस इंसान से मुझे बचा.

उस आदमी ने जब ये फरियाद सुनी तो बहुत रोया और उस लड़की और उसके बच्चों को खाना खिलाया और बहुत सा खाने का सामान दे कर उन्हें जाने दिया.

लड़की को रुख़्सत करते हुए वो बोला मैं बहुत गुनाहगार हुं अपने बच्चों से कहना मेरे लिये दुआ करें.
के अल्लाह मुझे माफ करे. और जितने भी गुनाह मैने अब तक किताब में लिखा है वो माफ हो कर किताब से मिट जाए.

उस लड़की ने जाते हुए उस आदमी को बहुत दुआएं दी.
लड़की के जाने के बाद वो अपने आज के इस गुनाह को किताब में लिखने चला के मैने आज एक बेबस लड़की से ज़िना करने की कोशिश की.

गुनाह लिखने के लिये जैसे ही उसने किताब खोली तो देखा के कुछ लिखा हुआ ही नही है
उसने पुरी किताब छान मारी लेकिन कहीं कुछ लिखा हुआ नही मिला गुनाहों के सारे रिकॉर्ड गायब हो गए थें. उसके सारे गुनाह मिटा दिये जा चुके थें. वो गुनाहों से पाक हो चुका था.

उसने अल्लाह का शुक्र अदा किया और माँ के पास जा कर बैठ गया और कहने लगा अल्लाह ने उस लड़की के साथ मुझे गुनाह करने से रोका और मेरे दिलों को फेर दिया.

उसके बाद उस आदमी ने फौरन वज़ु किया और सज़दा शुक्र में गिर पडा. उसने अल्लाह से दुआ की के,
अल्लाह जैसे आपने मेरे गुनाह मिटा दिये वैसे ही मुझे अपने पास बुला ले.

जब सज़दा काफी लंबा हो गया तो उसकी माँ ने उसे थोड़ा हिलाया तो देखा की उसकी रुह परवाज़ कर चुकी थी उसका इंतेक़ाल हो चुका था...!!!
--------------------------------

:- ईस वाक़ये से हमें ये सबक मिलता है कि अगर हम सच्चे दिल से अपने गुनाहो की तोबा करते हे तो अल्लाह हमारे तमाम गुनाहो को मिटा देता है. और हमारा ईमान पर खात्मा नसीब होता है।

मेरी दुआ है अल्लाह से...या अल्लाह हम सब गुनाह गारो को माफ़ फ़रमा और हमारा ईमान पर खात्मा नसीब फर्मा...आमीन।

Address

Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ALI ZEHRA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share