RDYSA - Raipur District Yogasana Sports Association

RDYSA - Raipur District Yogasana Sports Association Raipur District Yogasana Sports Association®️ (Reg No. : 122202229332)
Affiliated to : CGYSA

Coming soon... 🧘🏻‍♂️🧘🏻‍♀️5th Raipur District Yogasana Sports Championship Stay tuned for more updates
09/05/2026

Coming soon... 🧘🏻‍♂️🧘🏻‍♀️

5th Raipur District Yogasana Sports Championship

Stay tuned for more updates

Aman Path
02/02/2026

Aman Path

Nav Bharat newspaper
02/02/2026

Nav Bharat newspaper

Digital coverage :
01/02/2026

Digital coverage :

रायपुर जिले में सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 21 टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

क्रीड़ा भारती एवं रायपुर जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रतियोगिता संपन्न दिनांक : ...
01/02/2026

क्रीड़ा भारती एवं रायपुर जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रतियोगिता संपन्न

दिनांक : 1 फरवरी 2026
रायपुर।

क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर एवं रायपुर जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रथ सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आज दिनांक 01 फरवरी 2026, रविवार को बालाजी विद्या मंदिर, सेक्टर-2, देवेन्द्र नगर, रायपुर में प्रातः 7:30 बजे से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया

इस आयोजन का उद्देश्य योग के माध्यम से जन-जन में स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न शैक्षणिक एवं योग संस्थाओं से कुल 22 टीम एवं कूल 264 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया की।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भनपुरी योग आश्रम, द्वितीय स्थान तिलक नगर योगासन केंद्र एवं तृतीय स्थान यश योग संस्थान रहीं।

प्रथम आने वाले टीम को 3000 नगद राशि एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान आने वाले टीम को 2000 नगद राशि एवं ट्रॉफी एवं तृतीय स्थान आने वाले को 1000 नगद राशि एवं ट्रॉफी साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रतियोगिता में संपूर्ण प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान की गई।

प्रतियोगिता उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा, क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती के सदस्य नीता डुमरे, योग प्रमुख श्री छगनलाल सोनवानी, क्रीड़ा भारती प्रदेश महामंत्री श्री सुमित उपाध्याय सहित क्रीड़ा भारती के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य निर्देशन योग प्रमुख श्री छगनलाल सोनवानी एवं क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के युवा प्रमुख नुरेंद्र कुम्हार के द्वारा रहा, साथ ही क्रीड़ा भारती सदस्य एवं रायपुर जिला योगासन संघ के सभी सदस्य सहयोग प्रदान करने में अपना भूमिका निभाई।

You are most welcome to this program
29/01/2026

You are most welcome to this program

Your platform to showcase your surya namaskar talent.Follow and comment "pdf" for more details.
29/01/2026

Your platform to showcase your surya namaskar talent.

Follow and comment "pdf" for more details.

📢🧘🏻‍♀️ *(Only Girls / Women's)* 🤸🏻‍♀️🏆 *"ASMITA KHELO INDIA YOGASANA WOMEN'S LEAGUE 2026"*🌎 *West Zone Yogasana* 🏆 *Cham...
21/12/2025

📢🧘🏻‍♀️ *(Only Girls / Women's)* 🤸🏻‍♀️🏆

*"ASMITA KHELO INDIA YOGASANA WOMEN'S LEAGUE 2026"*

🌎 *West Zone Yogasana*
🏆 *Championship 2026*

📮 *1st week of February 2026*
🏢 *Raipur (C.G.)*

🤸🏻‍♀️ *10 to 18 Years &*
🧘🏻‍♀️ *18+ to 55 Years Girls*

जो महिला खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वे इस लिंक में जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
👇🏻🔗
https://forms.gle/vcoTupSY8K43q59h8

👨🏻‍💻✍🏻
Office of the Honorable
President/ Secretary General/ Administration
Chhattisgarh Yogasana Sports Association

🕉️🇮🇳 छठी सीनियर एवं सीनियर-ए नेशनल योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप 🔸पुरुष एवं महिला वर्ग 🇮🇳🕉️🚩आगामी 11 से 14 सितम्बर 2025 तक"अ...
03/08/2025

🕉️🇮🇳 छठी सीनियर एवं सीनियर-ए नेशनल योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप 🔸
पुरुष एवं महिला वर्ग 🇮🇳🕉️

🚩आगामी 11 से 14 सितम्बर 2025 तक
"अग्रसेन भवन, सेक्टर 6, भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़"
में आयोजित होने जा रही है —🏟️

6th Senior & Senior-S National Yogasan Sports Championship (Men & Women Category)

🚩यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता देशभर के श्रेष्ठ योगासन खिलाड़ियों को एक मंच पर लाएगी,
जहाँ उनका सामर्थ्य, संतुलन और संकल्प सबके सामने प्रकट होगा।

🚩छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अथक प्रयासों और
योगासन स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में यह आयोजन निश्चित रूप से ऐतिहासिक रहेगा।🌟

💫 आइए, इस योग महाकुंभ का हिस्सा बनें और भारतीय परंपरा के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएं।🧘🧘🧘



Dr. Jaideep Arya ji Yogasana Bharat Sab LokTantra Narendra Modi ji Hariyana Yog Parishad Sports Authority of India Swami Ramdev ji Nayab Saini ji Mansukh Mandaviya ji Gurukul Chotipura Anil Vij Home Minister Haryana, India World Yogasana Rakesh Tikait ji Bhartiya Kisan Union

Now new chapter of Yogasana will be started in School Games.🤩Great step by Yogasana Bharat and SGFI.
01/08/2025

Now new chapter of Yogasana will be started in School Games.🤩

Great step by Yogasana Bharat and SGFI.

*चतुर्थ रायपुर जिला योगासन खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य सफल आयोजन*दिनांक : 12 एवं 13 जुलाई 2025स्थान : दी रेडिएंट वे स्कू...
14/07/2025

*चतुर्थ रायपुर जिला योगासन खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य सफल आयोजन*

दिनांक : 12 एवं 13 जुलाई 2025
स्थान : दी रेडिएंट वे स्कूल, डुमरतालाब, रायपुर (छ. ग.)

रायपुर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा दी रेडिएंट वे स्कूल, डुमरतालाब, रायपुर में चतुर्थ योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता योगासन भारत, दिल्ली से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम माँ सरस्वती पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। उक्त आयोजन में *मान. श्री नन्द कुमार साहू जी (अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण एवं पूर्व विधायक),* मान. श्रीमति अर्पिता राठौर जी (वाइस प्रिंसिपल, दी रेडिएंट वे स्कूल) एवं मान. श्री अंबिका सिंह ठाकुर (जनसेवक) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही श्री नामेश कुमार साहू (अध्यक्ष, रायपुर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन) और श्री नुरेंद्र कुम्हार (उपाध्यक्ष, रायपुर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं अतिथियों को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

यह प्रतियोगिता छह आयु वर्ग 10+ से 14 वर्ष, 14+ से 18 वर्ष और 18+ से 28 वर्ष, 28+ से 35 वर्ष, 35+ से 45 वर्ष, 45+ से 55 वर्ष में बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग अलग आयोजित की गई। जिसमें कुल 10 इवेंट आयोजित किए गए, जिसमें 8 एकल इवेंट में ट्रेडिशनल योगासन, फॉरवर्ड बैंडिंग , बैक बेंड, ट्विस्टिंग बॉडी, लेग बैलेंस, हैंड बैलेंस, सूपिन, आर्टिस्टिक सिंगल और 2 युगल इवेंट आर्टिस्टिक पेयर एवं रिदमिक पेयर में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 90 खिलाड़ी एवं 25 टेक्निकल ऑफिसियल सम्मिलित हुए।

ट्रेडिशनल योगासन बालक में अमय अग्रवाल, गीतेश्वर, प्रभाकर सिंह व बालिका में खुशबू चौहान, रागिनी चौहान, अंजली पटले, माधुरी बिसेन, कीर्ति अग्रवाल, छाया जी ने स्वर्ण पदक जीता।

इस प्रतियोगिता का संचालन श्री मोहित साहू (सचिव, रायपुर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन) द्वारा किया गया।
श्री राहुल शर्मा (प्रतियोगिता निर्देशक) के रूप में शानदार आयोजन किया।

ऑफिसियल टीम में मनीष रावत, अनीष कुमार चौहान, गौतम साहू, गजेंद्र बघेल, ईश्वरी धीवर, अनीता साहू, सत्य नारायण दुर्गा, हिमांशु, पुरुषोत्तम निषाद, रश्मि मिश्रा, भारती नागवंशी, रिया मिश्रा, पायल चंद्राकर, गोमेश, अशोक कुमार उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन से *मान. डॉ. मेजर सिंह जी (सचिव), मान. श्री भोजेंद्र कुमार साहू जी (कोषाध्यक्ष) एवं मान. श्री डोमेंद्र कुमार देवांगन जी (संयुक्त सचिव)* शामिल हुए और खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया।

समापन समारोह में *मान. श्री रुस्तम सारंग जी (DSP छत्तीशगढ़ पुलिस, अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर, अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर)* एवं मान. श्री आशीष जायसवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही श्री नामेश कुमार साहू (अध्यक्ष, रायपुर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन) और श्री नुरेंद्र कुम्हार (उपाध्यक्ष, रायपुर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं अतिथियों को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथियों एवं रायपुर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा विजयी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम के सम्पादन हेतु *मान. श्री गोस्वामी जयंत विष्णु भारती जी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन)* एवं *मान. डॉ. मेजर सिंह (सचिव, छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन)* एवं श्री मोहित साहू (सचिव, रायपुर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन) ने सभी को बधाई दी।

Address

Raipur

Telephone

+918827333144

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RDYSA - Raipur District Yogasana Sports Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RDYSA - Raipur District Yogasana Sports Association:

Share