07/09/2024
मूविंग स्टार्स फुटबॉल क्लब रायगढ़ की खिलाड़ी मिस तनुप्रिया तिर्की राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में अंडर - 14 फुटबॉल टीम में चयनित होकर आगामी प्रतियोगिता जो दिनांक 8 सितम्बर 2024 से 11 सितम्बर् 2024 से जगदलपुर में आयोजित है, के लिए रवाना हो चुकी है। आगामी राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता की लिए मूविंग स्टार्स फुटबॉल क्लब की ओर से उन्हे प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
तनुप्रिया कार्मेल कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल रायगढ़ की छात्रा हैं और विगत कुछ महीनों से मूविंग स्टार्स फुटबॉल में फुटबॉल की बारीकियां सीख रही है।
उनके उज्जवल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं।