20/08/2026
MPL session 2 ललाना में कल से आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले RMJA (Super kings) की ड्रेस का विमोचन कार्यक्रम जिसमें नशा मुक्त समाज हो मैसेज दिया गया ।
आज भादरा के VDS पैलेस में मीडिया प्रिमीयर सीजन 2 क्लिक प्रतियोगिता जो कल दिनांक 21 अगस्त से ललाना में आयोजित हो रही है जिसमें टीम RMJA Super kings के स्पोंसर बैनीवाल हॉस्पिटल भादरा द्वारा टीम ड्रेस के विमोचन कार्यक्रम रखा गया । विमोचन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भादरा उपखंड अधिकारी भागीराम चौधरी, बैनीवाल हॉस्पिटल भादरा से डॉ कपिल बैनीवाल,आरसीए सचिव अर्जुन बैनीवाल, पूर्व विधायक डॉ सुरेश चौधरी, वाईस चैयरमेन नगरपालिका बलवंत सैनी , एडवोकेट विक्रम शर्मा ,सुभाष छिम्पा , विपिन बैनीवाल ,हिमालय चौधरी व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विमोचन कार्यक्रम में डॉ कपिल ने कहा नशे के खिलाफ ऐसे कार्य होते रहने चाहिए,जिससे समाज में जागरूकता आए। साथ आयोजकों व पूरी टीम RMJA Super kings को शुभकामनाएं प्रेषित की । उपखंड अधिकारी भागीराम चौधरी बोलैं पत्रकारिकता को खेल के मैदान पर देखना और नशे के खिलाफ मुहिम चलाना शानदार प्रयास ।
इस अवसर पर आरसीए सचिव अर्जुन बैनीवाल ने सभी पत्रकार बंधुओ को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा आप लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप हमेशा अग्रणी रहते हो अब खेल के माध्यम से नशे के खिलाफ शानदार संदेश।
पूर्व विधायक डॉ सुरेश चौधरी बोले खेल प्रतियोगिता को खेल भावना व नशे के खिलाफ एक हथियार के रूप उतारना सहरानीय कार्य, वाईस चेयरमैन बलवंत सैनी बोले आप लोकतंत्र के प्रहरी के रूप जनता को जागरूक करते रहे हमारा हमेशा साथ और सहयोग बना रहेगा।
राजस्थान मरूधरा पत्रकार संघ की पूरी टीम ने सभी सहयोगियों व अतिथियों का आभार जताया ।