पटना ज़िला क्रिकेट संघ

  • Home
  • India
  • Patna
  • पटना ज़िला क्रिकेट संघ

पटना ज़िला क्रिकेट संघ patna district cricket association

कुछ झलकियां
20/06/2022

कुछ झलकियां

Wcpl
18/06/2022

Wcpl

वैशाली फार्म चाउ का पहले WCPL ख़िताब पर कब्ज़ा !आज पटना के ऊर्जा मैदान में  महिला चैलेंजर प्लेयर्स लीग का फाइनल वैशाली फार...
17/06/2022

वैशाली फार्म चाउ का पहले WCPL ख़िताब पर कब्ज़ा !
आज पटना के ऊर्जा मैदान में महिला चैलेंजर प्लेयर्स लीग का फाइनल वैशाली फार्म चाउ एंजेल्स और टी एन पी अवेंजर्स के बीच खेला गया, जिसे वैशाली फार्म चाउ एंजेल्स ने बड़ी आसानी से जीत लिया ।
विदित हो की आज का मैच दूधिया रौशनी में खेला गया !
टॉस जीत कर टी एन पी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, वैशाली फार्म चाउ की कसी हुई गेंदबाजी के आगे टी एन पी के किसी भी बल्लेबाज को हाथ खोलने का मौका नहीं मिला, टीम की स्टार बल्लेबाज जो इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड मात्र 17 गेंदो पर अपना अर्धशतक पूरा करने वाली प्रीति पर भी जबर्दस्त दबाव था और वो भी अपने हाथ नहीं खोल पाई ! प्रीती ने 22, खुशबु 29, कुमारी निष्ठ 24 प्रमुख स्कोरर रहे, गेंदबाजी में अपूर्वा ने 2/18, जबकि प्रीती और रचना को 1-1 विकेट से संतोष करना पड़ा ! 108 रनों के विजय लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैशाली फार्म चाउ की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और काफी सूझ बूझ और परिपक्व पारी खेलते हुए 108 के विजय लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेटों के नुकसान पर प्राप्त कर लिया । हर्षिता ने एक तरफ मोर्चा सँभालते हुए शानदार 35 रनों की पारी खेली जबकि, अपूर्वा 25, निक्की 21 और प्रीति प्रिया 8* मुख्य स्कोरर रहे ! गेंदबाजी में दोनों विकेट निवेदिता भारती को मिले !
आज के मैच के मुख्य अतिथि थे बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, उन्होंने अपने भाषण में खिलाड़िओं को खूब मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहने की सलाह दी !जबकि विशिष्ट अतिथि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी ने भी आयोजकों की प्रशंशा की !
आज के मैच में कई पुरुस्कार बांटे गए , प्लेयर ऑफ़ द सीरीज : प्रगति सिंह,
बेस्ट बॉलर : ख़ुशी गुप्ता
बेस्ट बैटर : प्रीति कुमारी
बेस्ट फील्डर : प्रीति प्रिया
बेस्ट विकेटकीपर : निक्की इसके अलावा राष्ट्रीय उद्घोषक शैलेश कुमार ने बताया कि आयोजकों ने स्व0 जय नारायण शर्मा , स्व0 आर के वर्मा "निप्पू", स्व0 संजय वर्मा, स्व0 सीमा देसाई, स्व0 ए पी जित्तू , स्व0 रविशंकर के नाम पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़िओं को सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जिला प्रतिनिधि सह क्रिकेटिंग इंचार्ज श्री संजय सिंह, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष श्री संजय सिंह, पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री ज्ञानेश्वर गौतम, श्री धर्मवीर पटवर्धन, बिंहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और पटना ज़िला क्रिकेट संघ के सचिव श्री अजय शर्मा पटना ज़िला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार, पटना ज़िला क्रिकेट संघ के उपाद्यक्ष श्री चंद्रशेखर , श्रीमती विधु रानी, भूतपूर्व खिलाड़ीयों में, पूर्व रणजी खिलाड़ी सुनील सिंह, रामकुमार,प्रमोद कुमार ,आशीष घोषाल, देवेश चंद्र, विकास रानू , निखलेश रंजन, सुनील कुमार, , मनोज् सिन्हा, ,सौरभ चक्रबर्ती, टूर्नामेंट के टीमों के प्रशिक्षक संतोष कुमार, कौशिक राज, जीशान, अभिमन्यु कुमार, टूर्नामेंट के चयनकर्ता मनीष मंडल, एवं टूर्नामेंट कमिटी के सुजय सौरभ, मोहित श्रीवास्तव, टेक्निकल कमिटी के अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह , कॉमेंटेटर सुरेश मिश्रा ,मैच रेफरी सौरव चक्रवर्ती शाम्भवी प्रतीक समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे ! धन्यवाद ज्ञापन टूर्नामेंट की अध्यक्ष मधु शर्मा जी ने किया , पटना जिला संघ एवं बिहार क्रिकेट संघ को उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया, और सभी सहयोगीयों, प्रायोजकों की सराहना की और भविष्य में होने वाले आयोजनों में ऐसे ही साथ देने की बात कही ।

https://youtu.be/vK9VDkwuvQs
09/06/2022

https://youtu.be/vK9VDkwuvQs

Patna में 11 जून से Women Challengers Players League का आयोजन ।। TNP NEWS ।।About us:- Welcome to TNP NEWS ...

महिला क्रिकेट चैलेंजर लीग की शुरुआत
29/05/2022

महिला क्रिकेट चैलेंजर लीग की शुरुआत

*पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने BCA से की महिला खिलाड़ियों पर कार्यवाही की मांग !*पटना। कल दिनांक 17 अप्रैल को वैशाली ज़...
18/04/2022

*पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने BCA से की महिला खिलाड़ियों पर कार्यवाही की मांग !*
पटना।
कल दिनांक 17 अप्रैल को वैशाली ज़िला क्रिकेट संघ के सचिव द्वारा प्राप्त ईमेल से पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री अजय नारायण शर्मा को इस बात की जानकारी मिली कि दीपांजलि एवं गीतांजलि नाम की दो महिला खिलाड़ी जो वैशाली ज़िला से 2021 में निबंधित हैं और इसी सत्र में इन दोनों महिला क्रिकेटरों ने वैशाली ज़िला से U19 चयन प्रक्रिया में भी निबंधित थीं और बिना NOC लिए दोनों खिलाडियों ने बिहार टी20 टीम में चयन के लिए पटना जिला का प्रतिनिधित्व किया ! आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों खिलाडियों ने उक्त जानकारी छुपाई है । मिली जानकारी पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पटना जिला संघ के सचिव श्री अजय नारायण शर्मा ने कमिटी ऑफ़ मैनेजमेंट की आपात बैठक बुलाते हुए दोनों खिलाडियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए 2 सप्ताह का कारण बताओ नोटिस जारी किया है ! विदित हो की दोषी पाए जाने पर BCCI की नियमावली के तहत ऐसे मामलों में 2 साल के प्रतिबन्ध का प्रावधान है !
श्री शर्मा ने BCA के सीईओ एवं अन्य पदाधिकारियों को ईमेल कर इस बात की जानकारी दी और उचित कार्यवाही करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुर्नावृति न हो पाए !

*मृदुल की कप्तानी में पटना जिला हेमन ट्रॉफी टीम घोषित*पटना । पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री अजय नारायण शर्मा ने एक प...
26/03/2022

*मृदुल की कप्तानी में पटना जिला हेमन ट्रॉफी टीम घोषित*
पटना ।

पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री अजय नारायण शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पटना जिला क्रिकेट टीम की घोषणा की ! रणजी खिलाडी कुमार मृदुल टीम के कप्तान होंगे जबकि खब्बू गेंदबाज शशि आनंद को उपकप्तान बनाया गया है ! खिलाड़िओं की सूचि इस प्रकार है
1. कुमार मृदुल (कप्तान)
2. शशि आनंद (उप-कप्तान)
3. अभिषेक सिंह
4. आशुतोष कुमार
5. ईशान रवि
6. इंद्रजीत कुमार
7. कमलेश कुमार
8. बिनय कुमार
9. पवन कुमार
10. रिशव राकेश
11. शयमल पांडेय
12. सिद्धांत विजय
13. सूरज कश्यप
14. वैभव राठी
15. विराट पांडेय
16. सत्यम झा
मैनेजर : मधु शर्मा
सुरक्षित खिलाडी :
गौरव कुमार, चंद्रमणि पटेल, शुभम तिवारी, ऋषिकेश विराज, अमित कुमार, ऋषि कुमार, हर्षवीर ग्रेवाल, उत्कर्ष जायसवाल, केशव कुमार, बाबुल कुमार, अभिजीत साकेत, हर्ष विक्रम सिंह, साकेत कुमार ।
विदित हो की पटना टीम का पहला मैच अरवल जिला से कल दिनांक 27.03.22 को जहानाबाद में है ! इस अवसर पर जदयू खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार ने सभी खिलाड़िओं की हौसला अफजाई की और जीत की शुभकामनायें दी !
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार भी मौजूद थे !

23/03/2022
22/03/2022

ट्रायल मैंच के कुछ नाम चयनित किया गया है, जो निम्न है। इनके बीच ट्रायल मैंच होने के बाद फाईनल लिस्ट बनाया जाएगा, जो हैमन ट्रॉफी के लिए होगा, जो जहानाबाद (बिहार) में खेला जाएगा। जहां पटना का पहला मुकाबला 27 मार्च को होगा। इस ट्रायल मैंच के बाद फाइनल टीम की घोषणा की जाएगी। निम्न नामों का चयन चेयरमैन नागेन्द्र रस्तोगी, सदस्य रंधीर कुमार और शशिभूषण की देख-रेख में हुआ है।
सचिव एकादश कोषाध्यक्ष एकादश
1. शशि आनन्द 1. सिद्धांत विजय
2. विवेक कुमार 2. सूरज कश्यप
3. आकाश राज (पेसर) 3. गौरव कुमार
4. अनुजित परमार (वि.कीपर) 4. बिनय कुमार
5. चन्द्रमणि पटेल (वि.कीपर) 5. आशुतोष कुमार (वि.कीपर)
6. पवन कुमार 6. श्यामल पाण्डेय
7. साकेत कुमार 7. कमलेश सिंह
8. उत्कर्श जयसवाल 8. सौरभ राज
9. ईशान रवि 9. सुभम तिवारी
10. सत्यम झा 10. ऋषिकेश विराज
11. ऋषि कुमार 11. हर्षवीर ग्रेवाल
12. ऋषभ राकेश 12. अभिषेक कुमार
13. विराट पाण्डेय 13. अमित कुमार
14. वैभव राठी 14. केशव कुमार
15. अभिजीत साकेत 15. हर्ष विक्रम सिंह

उपरोक्त सभी खिलाड़ी का निर्देश दिया जाता है कि मनोज कमालिया स्टेडियम, पटना सिटी मे दिनांक 24.03.2022 एवं 25.03.2022 को सुबह 8.30 बजे संयोजक रूपक कुमार को रिपोर्ट करें।

14/03/2022
*पटना जिला हेमन ट्रॉफी पुरुष टीम का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न।* पटना।  पटना सिटी स्थित मनोज कमलिया स्टेडियम में  पटना ज़िला...
13/03/2022

*पटना जिला हेमन ट्रॉफी पुरुष टीम का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न।*
पटना।
पटना सिटी स्थित मनोज कमलिया स्टेडियम में पटना ज़िला हेमन ट्रॉफी के लिए चल रही चयन प्रक्रिया आज संपन्न हुई ! पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री अजय नारायण शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया मुख्य चयनकर्ता श्री नरेंद्र रस्तोगी की अध्यक्षता में और सदस्य रणधीर कुमार और शशि भूषण की देख रेख में संपन्न हुआ! पहले दिन के मुकाबले आज पटना के 78 खिलाड़िओं ने हिस्सा लिया !
आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़िओं की घोषणा शीघ्र की जायेगी तत्पश्चात ट्रायल मैच के बाद पटना जिला की टीम घोषित की जायेगी । संयोजक रूपक कुमार ने बताया कि पटना जिला टीम जहानाबाद में पहला मुक़ाबला 27 मार्च को खेलेगी।
इस अवसर पर पटना जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर ,बीसीए अध्यक्ष की सलाहकार श्रीमती मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार एवं कन्हैया यादव समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे !

*पटना जिला हेमन ट्रॉफी पुरुष टीम का सेलेक्शन ट्रायल शुरू।*  पटना सिटी स्थित मनोज कमलिया स्टेडियम में  पटना ज़िला हेमन ट्...
12/03/2022

*पटना जिला हेमन ट्रॉफी पुरुष टीम का सेलेक्शन ट्रायल शुरू।*

पटना सिटी स्थित मनोज कमलिया स्टेडियम में पटना ज़िला हेमन ट्रॉफी के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हुई ! पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री अजय नारायण शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया मुख्य चयनकर्ता श्री नरेंद्र रस्तोगी की अध्यक्षता में और सदस्य रणधीर कुमार और शशि भूषण की देख रेख में सुरु हुआ।पटना के 57 खिलाड़िओं ने हिस्सा लिया जबकि कुछ खिलड़ियों ने व्यक्तिगत कारणों से अनुपस्थित रहे और कल शामिल होंगे ! विदित हो कि ट्रायल कल भी जारी रहेगी,और संयोजक रूपक कुमार ने सभी खिलाड़िओं को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करने को कहा है । चयनित खिलाडियों का एक सप्ताह का कैम्प होगा और उसके बाद जिला टीम जहानाबाद में पहला मुक़ाबला 27 मार्च को खेलेगी।पटना।
पटना जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री चबद्रशेखर ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ से निलंबित तदोपरान्त निष्कासित कुछ पदाधिकारी क्रिकेट जगत में भ्रम पैदा कर लोगों को दिग्भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं, आगे कहते हुए उन्होंने कहा कि मामला BCA द्वारा नियुक्त लोकपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 16.09. 21 की स्थिति को बरकार रखने का जिक्र है और उन्होंने कहा कि लोकपाल के आदेश दिनांक 30.10.2021 के आलोक में किसी भी खिलाड़ी के संघ विरोधी कार्यकलापों में संलिप्त पाये जाने पर उचित अनुशानात्मक कार्यवाही की जायेगी!
आगे बताते हुए कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हमलोग माननीय लोकपाल के आदेश का पालन करते हुए अंतिम आदेश का इंतज़ार कर रहे ! उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि स्वयं बी सी ए के वेबसाइट/पोर्टल पर भी उपलब्ध है ! अतः खिलाड़ियो के लिए ये अंतिम आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि पटना जिला से सम्बंधित सभी खिलाड़िओं को स्थानीय मनोज कमलिया स्टेडियम में रिपोर्ट करना है ! आदेश का पालन नहीं करने की स्थिति में उन्होंने बताया कि चल रही चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संघ की ओर से तरजीह दी जायेगी और टीम बनेगी ! इस खबर के साथ लोकपाल द्वारा जारी निर्देश की प्रति भी सलंग्न है !
इस अवसर पर बीसीए अध्यक्ष की सलाहकार मधु शर्मा ,श्री कन्हैया यादव, प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री नारायण राठी, कन्हैया सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

Address

Ashok Rajpath , Opposite Of Allhabad Bank , Patna University
Patna

Opening Hours

10am - 6pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पटना ज़िला क्रिकेट संघ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category