All Bihar Chess Association

Call Directions Website Contact the business

All Bihar Chess Association All India Chess Federation। Department of Sports, Govt. of Bihar | Bihar State Sports Authority

03/10/2026

#बिहार_राज्य_जूनियर_फीडे_रेटिंग_शतरंज_प्रतियोगिता

 #बिहार_राज्य_जूनियर_फीडे_रेटिंग_शतरंज_प्रतियोगिता प्रतियोगिता को संचालित करनेवाली तकनीकी टीम के सदस्यएवं आयोजक गण-मुजफ्...
03/10/2026

#बिहार_राज्य_जूनियर_फीडे_रेटिंग_शतरंज_प्रतियोगिता
प्रतियोगिता को संचालित करनेवाली तकनीकी टीम के सदस्य
एवं आयोजक गण

-मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ

 #बिहार_राज्य_जूनियर_फीडे_रेटिंग_शतरंज_प्रतियोगिताबालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की नव्या गोयंका शीर्ष परबालक वर्ग में अनुभव...
03/10/2026

#बिहार_राज्य_जूनियर_फीडे_रेटिंग_शतरंज_प्रतियोगिता
बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की नव्या गोयंका शीर्ष पर
बालक वर्ग में अनुभव एवं प्रेम को संयुक्त बढ़त
************************************************
अखिल बिहार चेस एसोसिएशन और मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त प्रबंधन में रामदयालू स्थित चंदविला विवाह भवन में आयोजित रुंगताज रियल गोल्ड टी अंडर-19 फिडे रेटिंग स्टेट चेस चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन दो चक्रों की बाजी खेली गई। छह चक्रों के बाद बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की नव्या गोयंका और बालक वर्ग में मधुबनी के अनुभव मिश्रा एवं छपरा के प्रेम कुमार संयुक्त रूप से 5.5 अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं। बालिका वर्ग में पटना की अदीबा उल्लाह 5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए दोनों चक्रों में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। शीर्ष खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही और प्रत्येक अंक के लिए खिलाड़ियों ने शानदार संघर्ष किया।

सुबह के सत्र की शुरुआत मुजफ्फरपुर की एमएलसी प्रत्याशी रश्मि गौतम ने प्रथम बोर्ड पर पहली चाल चलकर की।

तेजस सांडील्य ने अद्विक कुमार को हराया

प्रतियोगिता के पांचवें चक्र में ओपन वर्ग में काले मोहरों से खेलते हुए मुजफ्फरपुर के तेजस सांडील्य ने चौथी वरीयता प्राप्त पटना के अद्विक कुमार को सिसिलियन ओपनिंग में 59 चालों के संघर्ष के बाद पराजित किया। अद्विक के घोड़े की गलत चाल का फायदा उठाते हुए तेजस ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा।

वहीं, अंडर-7 आयु वर्ग के राष्ट्रीय चैंपियन रुद्र प्रताप ने तीसरी वरीयता प्राप्त देव राज को कैरोकान डिफेंस में खेले गए बेहद उतार-चढ़ाव वाले मुकाबले में बराबरी पर रोक दिया।

अभिनव अभीका की शानदार जीत

छठे चक्र में चौथे बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए पटना के सात वर्षीय खिलाड़ी अभिनव अभीका ने सातवीं वरीयता प्राप्त पटना की अदिति सिन्हा को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया।

रुई लोपेज ओपनिंग से शुरू हुए इस मुकाबले में अदिति ने 13वीं चाल में विपक्षी मोहरे पर हमला करने के उद्देश्य से ऊँट का बलिदान दिया, जो उनके लिए घातक साबित हुआ। इसके बाद वह मुकाबले में वापसी नहीं कर सकीं और 32वीं चाल में हार मान ली।

बालक वर्ग में शीर्ष दस खिलाड़ी

1. अनुभव मिश्रा — 5.5 अंक, जिला मधुबनी
2. प्रेम कुमार — 5.5 अंक, जिला छपरा
3. तेजस सांडील्य — 5 अंक, जिला मुजफ्फरपुर
4. तन्मय कश्यप — 5 अंक, जिला पटना
5. अनिकेत रंजन — 4.5 अंक, जिला बेगूसराय
6. अद्विक कुमार — 4.5 अंक, जिला पटना
7. शिवांश बरणवाल — 4.5 अंक, जिला बेतिया
8. मनीष यादव — 4.5 अंक, जिला दरभंगा
9. पार्थवा — 4.5 अंक, जिला पटना
10. मानस — 4.5 अंक, जिला पटना

बालिका वर्ग में शीर्ष दस खिलाड़ी

1. नव्या गोयंका — 5.5 अंक
2. अदीबा उल्लाह — 5 अंक
3. अग्रिमा राज — 5 अंक
4. मून — 4.5 अंक
5. प्रतीक्षा राज — 4 अंक
6. शालिनी श्रीवास्तव — 4 अंक
7. अभिनव अविका — 4 अंक
8. वंशिका महेश्वरी — 4 अंक
9. ऐश्वर्या नवदीप शुक्ला — 4 अंक
10. ईशिका — 4 अंक

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ

 #मणिकान्त_आजाद_स्मृति_रैपिड_शतरंज_खगड़िया_में ***********************************************अखिल बिहार शतरंज संघ पटना ...
03/10/2026

#मणिकान्त_आजाद_स्मृति_रैपिड_शतरंज_खगड़िया_में
***********************************************
अखिल बिहार शतरंज संघ पटना से मान्यता प्राप्त नशामुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के तत्वावधान मे दिनांक 11 अक्टूबर दिन रविवार को पूर्व सैनिक मणिकान्त आजाद मेमोरियल निशुल्क एकदिवसीय ओपन रेपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सैनिक होटल एन एच 31 मोरकाही खगड़िया में होगा। उक्त प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग मिलाकर कुल 102 खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। इंट्री बिल्कुल निशुल्क है। निशुल्क इंट्री के लिए नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत से उक्त नम्बर 9470863240 पर सम्पर्क करने कि कृपा करें। खिलाड़ी और अभिभावक के लिए सुबह शाम चाय बिस्किट और दोपहर का भोजन भी निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। नामांकन के लिए खिलाड़ी का नाम, जिला और राज्य का नाम, आधार कार्ड या जन्म प्रमाणपत्र और यदि फिडे का आई डी हो तो अवश्य दें।

नशामुक्त भारत शतरंज अकादमी

 #बिहार_राज्य_जूनियर_फीडे_रेटिंग_शतरंज_प्रतियोगितालाइव मैच देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर जाएंhttps://www.chess....
01/10/2026

#बिहार_राज्य_जूनियर_फीडे_रेटिंग_शतरंज_प्रतियोगिता
लाइव मैच देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर जाएं

https://www.chess.com/events/info/bihar-state-junior-fide-rating-chess-championship-2026

https://lichess.org/broadcast/bihar-state-junior-fide-rating-chess-championship-2026/mGUjwlly

पेयरिंग एवं परिणाम हेतु
https://s3.chess-results.com/tnr1494650.aspx?lan=1&art=2&rd=3&SNode=S0

प्रतियोगिता में आज खेल गए प्रथम दिन की तस्वीरे

अखिल बिहार शतरंज संघ

 #बिहार_राज्य_जुनियर_शतरंज_प्रतियोगिता_26रुंगटा रियल गोल्ड बिहार स्टेट जूनियर फीडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप - 2026 का भव्य ...
01/10/2026

#बिहार_राज्य_जुनियर_शतरंज_प्रतियोगिता_26
रुंगटा रियल गोल्ड बिहार स्टेट जूनियर फीडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप - 2026 का भव्य उद्घाटन
*********************************************
ऑल बिहार चेस एसोसिएशन और मुजफ्फरपुर जिला चेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'रुंगटा रियल गोल्ड बिहार स्टेट जूनियर फीडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप - 2026' (ओपन एवं गर्ल्स) का शानदार शुभारंभ हो गया है। मुजफ्फरपुर के रामदयालु स्थित चंद्रविला फार्म हाउस (मारुति शोरूम के पास) में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्यभर से भारी संख्या में युवा प्रतिभाएं हिस्सा ले रही हैं।
उद्घाटन समारोह एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह बेहद उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें खेल जगत और विभिन्न क्षेत्रों की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की:
* मुख्य अतिथि: श्री शैलेंद्र प्रसाद (जोनल मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया)
* विशिष्ट अतिथि:
* श्री अशोक कुमार नेमानी (सर्कल हेड - बिहार और झारखंड, रुंगटा टी प्राइवेट लिमिटेड)
* श्री अविनाश त्रिपाठी (शाखा प्रबंधक, एचडीएफसी बैंक)
* डॉ. रवि शंकर (उपाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन)
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
आयोजन एवं प्रबंधन समिति
* टूर्नामेंट डायरेक्टर: आभास कुमार (उपाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन)
* सचिव: हिमांशु कुमार (सचिव, मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन)
प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण एवं आंकड़े
* कुल प्रतिभागी: इस चैंपियनशिप में कुल 130 प्रतिभावान खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
* तारीख और स्थल: यह प्रतियोगिता 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2026 तक चंद्रविला फार्म हाउस, मुजफ्फरपुर में आयोजित की जा रही है।
* मैच अधिकारी:
* चीफ आर्बिटर: IA नंदकिशोर श्रीवास्तव
* डिप्टी आर्बिटर: FA प्रियंका कुमारी एवं SNA विश्वबंधु उपाध्याय
* प्रतियोगिता का प्रारूप: चैंपियनशिप कुल 9 राउंड में खेली जा रही है, जिसमें टाइम कंट्रोल 90 मिनट प्लस प्रति चाल 30 सेकंड का रखा गया है।
* राष्ट्रीय चयन: इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दोनों समूहों (ओपन और गर्ल्स) से शीर्ष चार-चार खिलाड़ियों का चयन आगामी नेशनल अंडर-19 चेस चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा बाहर से आए खिलाड़ियों और टीम मैनेजरों के लिए निःशुल्क डॉरमेट्री आवास की व्यवस्था भी की गई है।

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ

 #बिहार_के_आशीष_राज_बने_इंटरनेशनल_आर्बिटर विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) ने दी आधिकारिक मंजूरी*******************************...
30/09/2026

#बिहार_के_आशीष_राज_बने_इंटरनेशनल_आर्बिटर
विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) ने दी आधिकारिक मंजूरी
***************************************************
बिहार शतरंज जगत के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण खबर है। पटना के रहने वाले और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) में कार्यरत शतरंज प्रशिक्षक आशीष राज को विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था FIDE (इंटरनेशनल चेस फेडरेशन) द्वारा आधिकारिक तौर पर 'इंटरनेशनल आर्बिटर' का प्रतिष्ठित खिताब दिया गया है। हाल ही में संपन्न हुई '2026 FIDE Council' की दूसरी बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब आशीष राज बड़ी और प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह योग्य हो गए हैं।
1996 में जन्मे आशीष राज का शतरंज करियर नियमों के संचालन से लेकर खिलाड़ियों को तराशने तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने साल 2024 में 'FIDE आर्बिटर' (FA) का खिताब हासिल किया था। अपनी बेहतरीन कार्यकुशलता की बदौलत महज़ दो साल के भीतर (2026 में) उन्होंने खेल जगत में निर्णायकों के इस सर्वोच्च मुकाम को प्राप्त कर लिया है।
आशीष को इस ऐतिहासिक सफ़लता के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएँ! 💐

अखिल बिहार शतरंज संघ

ऐशानी पाठक चैंपियन जबकि गरिमा गौरव उपविजेता बिहार राज्य महिला फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता संपन्न**********************...
29/09/2026

ऐशानी पाठक चैंपियन जबकि गरिमा गौरव उपविजेता
बिहार राज्य महिला फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता संपन्न
**********************************************
अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में किंग चेस अकादमी के द्वारा सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (नियर पॉलिटेक्निक ढाला, सहरसा) में आयोजित बिहार बिहार राज्य महिला फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह रोमांचक प्रतियोगिता 27 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक खेली गई।
प्रतियोगिता के सात राउंड के कड़े मुकाबलों के बाद, पटना की ऐशानी पाठक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी सात मुकाबले जीतकर (सात अंक) चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

शीर्ष पांच स्थानों पर आनेवाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
*************************************
प्रथम स्थान: ऐशानी पाठक (पटना) - सात अंक
दूसरा स्थान: गरिमा गौरव (पूर्णिया) - साढ़े पांच अंक
तीसरा स्थान: अदिबा उल्लाह (पटना) - साढ़े पांच अंक
चौथा स्थान: नव्या गोयनका (मुजफ्फरपुर) - पांच अंक
पाँचवाँ स्थान: मोहिनी पंडित (छपरा) - पांच अंक

समारोह के अतिथि:
इस भव्य आयोजन के दौरान विभिन्न गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का विवरण इस प्रकार है:
डॉ. आर. सी. प्रसाद (प्राचार्य, सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सहरसा, डॉ. रानी रुनम (वनस्पति विज्ञान विभाग, रमेश झा महिला कॉलेज, सहरसा),त्रिभुवन प्रसाद सिंह (अध्यक्ष, विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ), जिला सहकारिता पदाधिकारी, गोपाल चौधरी, दीपक कुमार (संयोजक),ओमप्रकाश मुन्ना एवं प्रेरणा कुमारी ।
टूर्नामेंट का संचालन स्विस प्रणाली के तहत किया गया, जिसमें समय नियंत्रण 60 मिनट + प्रति चाल 30 सेकंड की वृद्धि (चाल संख्या 1 से) निर्धारित किया गया था। इस प्रतियोगिता के मुख्य मुख्य निर्णायक नंद किशोर और उप मुख्य निर्णायक आइए आलोक प्रियदर्शी थे, जबकि प्रतियोगिता निदेशक प्रीति कुमारी थीं।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों की महिला खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अखिल बिहार शतरंज संघ

 #बिहार_राज्य_महिला_फीडे_रेटिंग_शतरंज**********************************************आज से अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावध...
27/09/2026

#बिहार_राज्य_महिला_फीडे_रेटिंग_शतरंज
**********************************************
आज से अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में बिहार राज्य महिला फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता प्रारम्भ हो गई। सहरसा के सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में किंग्स शतरंज अकादमी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के शीर्ष मुकाबलों का सीधा प्रसारण नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं:
https://lichess.org/broadcast/bihar-state-women-fide-rating-chess-championship-2026/wUfU0MQe

https://www.chess.com/events/bihar-state-women-chess-championship-2026

7-round Swiss | 60 min + 30 sec / move | standard | Sharasa, Bihar - India

 #ऐशानी_पाठक_बनीं_पटना_जिला_महिला_शतरंज_चैंपियन_2026*********************************************पटना के गोला रोड स्थित ...
25/09/2026

#ऐशानी_पाठक_बनीं_पटना_जिला_महिला_शतरंज_चैंपियन_2026
*********************************************
पटना के गोला रोड स्थित रतन शारदा फिटनेस स्टूडियो में आयोजित पटना जिला महिला शतरंज चैंपियनशिप-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। पांच राउंड के रोमांचक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐशानी पाठक ने 5 अंक हासिल कर पटना जिला महिला चैंपियन-2026 का खिताब अपने नाम किया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. नीलीना कुमारी ने विजेता एवं अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एवं इंटरनेशनल आर्बिटर आलोक प्रियदर्शी तथा रतन शारदा फिटनेस स्टूडियो की संस्थापक प्रियंका कुमारी भी उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता में शीर्ष 4 खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफी तथा 5वें से 10वें स्थान तक की खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता के शीर्ष 10 खिलाड़ी इस प्रकार है -
1. ऐशानी पाठक — 5 अंक
2. रिशिका सिन्हा — 4 अंक
3. अदिबा उल्लाह — 4 अंक
4. अदिति सिंह — 3 अंक
5. इशानी दुबे — 3 अंक
6. अभिनव अनिका — 3 अंक
7. आनंद दिव्यारश्मि — 3 अंक
8. ऐश्वर्या नवदीप शुक्ला — 3 अंक
9. सान्वी सिंह — 3 अंक
10. त्रिवेदी मनीषा — 3 अंक
प्रतियोगिता के शीर्ष चार खिलाड़ियों को बिहार राज्य महिला FIDE रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप-2026 में पटना जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली शीर्ष 4 खिलाड़ियों को PDCA T-Shirt भी प्रदान की जाएगी।
महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों एवं अभिभावकों ने विशेष उत्साह दिखाया और Rising Star Chess Academy के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी नियमित प्रतियोगिताएं आयोजित करने की शुभकामनाएं दीं।
मुख्य निर्णायक एवं इंटरनेशनल आर्बिटर आलोक प्रियदर्शी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए नियमित रूप से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और अपने खेल स्तर को निरंतर बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

पुरस्कार वितरण के साथ पटना जिला महिला शतरंज चैंपियनशिप-2026 का सफल समापन ।

Address

Patna

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Telephone

+919142499336

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All Bihar Chess Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to All Bihar Chess Association:

Shortcuts

Share