BCL

BCL Empowering Youth, Building Futures Through Sports

03/01/2026

Mitchell Starc ✨⚡

29/12/2025

Commentary level on 🔝 🤌

✨ ढाका की कराटे खिलाड़ी रश्मि ने जीता गोल्ड मेडल! 🥇खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन पूर्णिया ...
07/12/2025

✨ ढाका की कराटे खिलाड़ी रश्मि ने जीता गोल्ड मेडल! 🥇

खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 5 से 7 दिसंबर तक पूर्णिया के खेल भवन में किया गया।

इस प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल से चयनित पूर्वी चंपारण जिले की 4 बालिका खिलाड़ी कोच जैयाउल्लाह शैख एवं जिला सचिव कुमार जी की देख-रेख में शामिल हुईं।
टीम के साथ बालिका टीम कोच असीम सेराज ईशा एवं टीम मैनेजर इक़बाल जफर भी मौजूद रहे।
सभी खिलाड़ी SK Lee Martial Arts & Sports Academy, ढाका से हैं।

🥇 गोल्ड मेडल—रश्मि आनंद (U-14, 38–43 kg)

ढाका की खिलाड़ी रश्मि आनंद (पिता: स्व. अजय कुमार राम, पता: रामचन्द्र, ढाका) ने अपने वर्ग U-14 (38–43 kg) में 4 जिलों को पराजित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल जीता!

इस उपलब्धि के आधार पर रश्मि का चयन आगामी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2025-26 (इंदौर, मध्यप्रदेश) के लिए किया गया है।

🥇 पहले भी ढाका के सूरज कुमार ने दिलाया था गर्व

इससे पहले ढाका के ही खिलाड़ी सूरज कुमार गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित हो चुके हैं।
दोनों खिलाड़ी 12 दिसंबर को खेल प्राधिकरण पटना से बिहार कराटे टीम के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे।

🥉 अन्य विजेता

गुलशन खातून – ब्रॉन्ज (U-17, 48–52 kg)

पीहु आर्या – ब्रॉन्ज (U-17, 52–56 kg)

🎉 BCL की ओर से ढाका की सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
Zeyaullah Shaikh Md Asim Seraj Isha Nadan Parinda

वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं ❤️Bakhari Champion League (BCL) द्वारा आज एक बार फिर Badminton Tournament का शानद...
28/11/2025

वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं ❤️

Bakhari Champion League (BCL) द्वारा आज एक बार फिर Badminton Tournament का शानदार आयोजन किया गया।

आज के टूर्नामेंट में Match Referee के रूप में पूरे बिहार में अपने नाम का छाप छोड़ने वाले और सर का BCL Management दिल से शुक्रिया अदा करता है।

BCL अब गाँव के बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का एक मजबूत मंच बन चुका है।

हार्दिक बधाई सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को, जिनके जज़्बे और शानदार प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया।
आज का खिताब अपने नाम किया .39
ने, बहुत बहुत बधाई।

साथ ही, टूर्नामेंट को सफल बनाने में हर संभव सहयोग देने वाले सभी शुभचिंतकों का भी दिल से आभार।

BCL परिवार का वादा है कि हम खेल और भाईचारे को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा साथ रहेंगे।
धन्यवाद
BCL परिवार

फिर से एक बार, हो जाइए तैयारBCL की तरफ से एक और धमाकेदार ••• Zeyaullah Shaikh Md Asim Seraj Isha
27/11/2025

फिर से एक बार, हो जाइए तैयार
BCL की तरफ से एक और धमाकेदार
•••

Zeyaullah Shaikh Md Asim Seraj Isha

BCL गाँव के नए बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक मज़बूत मंच है।आज फिर BCL द्वारा Kabaddi Tournament क...
25/11/2025

BCL गाँव के नए बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक मज़बूत मंच है।

आज फिर BCL द्वारा Kabaddi Tournament का आयोजन किया गया जिसमें Najmul Warriors ने Marghub Lions को शानदार टक्कर देते हुए खिताब अपने नाम किया।

इस टूर्नामेंट में Match Referee के तौर पर थे इलाक़े के मशहूर जनाब और वही अपने गांव के साथ साथ दूसरे गांव से आए बड़े बजुर्गो की मौजूदगी और हमारे Sponsor Uneek Craft के सहयोग ने BCL Team और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस सफलता के पीछे हमारी आयोजन टीम और BCL सदस्यों का अद्भुत समर्पण और कड़ी मेहनत है। आप सभी को विशेष धन्यवाद, जिन्होंने हर छोटी-बड़ी चीज़ को संभालते हुए इस आयोजन को यादगार बनाया।

आगे का सफर जारी रहेगा! BCL परिवार की ओर से वादा है कि हम खेल और एकता को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

❤️

24/11/2025



❤️

Bakhari Champion League (BCL) द्वारा एक बेहतरीन Dog and Bone Tournament का सफलतापूर्वक आयोजन..लंबी है ग़म की शाम, मगर शा...
24/11/2025

Bakhari Champion League (BCL) द्वारा एक बेहतरीन Dog and Bone Tournament का सफलतापूर्वक आयोजन..

लंबी है ग़म की शाम, मगर शाम ही तो है…
एक लंबे अंतराल के बाद आखिरकार BCL फिर अपने पुराने अंदाज़ में लौटा और एक नया गेम कराकर खिलाड़ियों के दिलों में उत्साह भर दिया, वहीं दर्शकों को भी अपनी उंगलियाँ चबाने पर मजबूर कर दिया।

BCL सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि हमारे गाँव के नए बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक मज़बूत मंच है।

यह टूर्नामेंट बेहद सफल रहा, जिसमें नौशाद पलटन ने मरगूब पलटन को शानदार टक्कर देते हुए खिताब अपने नाम किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में हमारी BCL टीम की मेहनत और हमारे स्पॉन्सर, Hi Naushad YouTube Channel के अमूल्य सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद।

आगे का सफ़र यूँ ही उत्साह और ऊर्जा के साथ जारी रहेगा ❤️✨

18/11/2025

19 October 😭

18/11/2025

19 October 😭
😭



🏆 हार्दिक बधाई 🎉BCL सदस्य Mobassir को National Sports Day के अवसर पर विधायक जी से सम्मान प्राप्त करने पर ढेरों शुभकामनाए...
29/08/2025

🏆 हार्दिक बधाई 🎉

BCL सदस्य Mobassir को National Sports Day के अवसर पर विधायक जी से सम्मान प्राप्त करने पर ढेरों शुभकामनाएँ।
यह उपलब्धि पूरे समाज और BCL परिवार के लिए गर्व का क्षण है। 🙌👏

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BCL posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share