Patna Pride

Patna Pride Pride of Patna

 # पटना से जयपुर तक सफलता की उड़ान: जेएसटी एबैकस के सम्रथ  सिन्हा भारत के टॉप-9 में चयनित*पटना।* बिहार के लिए गर्व का क्...
31/05/2026

# पटना से जयपुर तक सफलता की उड़ान: जेएसटी एबैकस के सम्रथ सिन्हा भारत के टॉप-9 में चयनित

*पटना।* बिहार के लिए गर्व का क्षण है कि *जेएसटी एबैकस, पटना* के छात्र *सम्रथ सिन्हा* का चयन *हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एबैकस चैंपियनशिप* के *टॉप-9 ऑल इंडिया परफॉर्मर्स* में हुआ है।

देशभर के हजारों प्रतिभागियों के बीच कई कठिन चरणों को पार करते हुए सम्रथ ने यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता के पाँचवें चरण के बाद चुने गए शीर्ष 9 प्रतिभागियों में स्थान बनाकर उन्होंने पटना और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। अब रविवार 31 मई को जयपुर के स्वर्ण महल में आयोजित ग्रैंड फिनाले में वे भारत के शीर्ष 3 स्थानों के लिए मुकाबला कर रहे हैं।

जेएसटी एबैकस के लिए यह उपलब्धि और भी विशेष है क्योंकि संस्थान के *8 विद्यार्थियों* ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पाँचवें चरण तक पहुँचकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें *सम्रथ सिन्हा, प्रियांशी पांडेय, आरव राज सिन्हा, मनस्वी राजपूत, अमृतांश, आराध्या कश्यप, निपुण और काव्या गौरव* शामिल हैं।

जेएसटी एबैकस के निदेशक एवं प्रशिक्षक *ज्योत्सना सिन्हा* और *सतीश कुमार* ने सम्रथ की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे बिहार के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्रथ फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाएंगे।

पूरा जेएसटी परिवार, अभिभावक एवं शुभचिंतक सम्रथ के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना कर रहे हैं।

17/05/2026
16/03/2026
Plastic awareness program with many Prizes  for kids organised by ITC.
20/02/2026

Plastic awareness program with many Prizes for kids organised by ITC.

Message to join
13/02/2026

Message to join

Address

Ramnagri
Patna
800025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Patna Pride posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category