14/01/2024
2022 से अब तक डेढ दर्जन ओपनिंग जोड़ी
साल 2022 में आईसीसी टी20 विश्व कप खेला गया था. सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद से कप्तान रोहित शर्मा कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने नहीं उतरे. अफगानिस्तान के खिलाफ 2024 में उनकी वापसी हुई. पिछले 2 साल में भारत ने डेढ दर्जन मतलब 16 ओपनिंग जोड़ी से साथ उतर चुकी है. इस दौरान ईशान किशन, संजू सैमसन, रितुराज गायकवाड, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल, विराट कोहली, शुभमन गिल ओपनिंग कर चुके हैं.