07/09/2026
भाटापारा के श्री राम-जानकी मंदिर, कल्याण सागर में सामाजिक जागरण एवं सेवा भाव से प्रेरित कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम नगर की “स्वच्छता दीदियों” को समर्पित करते हुए शहर को स्वच्छ रखने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांताध्यक्ष डॉ. ललित माखीजा, महंत रामरूप दास महात्यागी जी, धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख राजकुमार जी चंद्र भैया, डॉ. हृदय शाह जूदेव (अजयगढ़ राजपरिवार) एवं सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा सहित सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों को सम्मान स्वरूप उपयोगी सामग्री भेंट की गई। वक्ताओं ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने वाली ये बहनें केवल अपना दायित्व ही नहीं निभा रहीं, बल्कि सेवा को अपना धर्म मानकर समाज के सामने कर्म, समर्पण और अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। जो व्यक्ति बिना किसी दिखावे के प्रतिदिन समाज की सेवा में लगा रहता है, उसका सम्मान वास्तव में पूरे समाज और सेवा भावना का सम्मान है। स्वच्छता दीदियां सुबह से लेकर देर तक नगर की गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में जुटी रहती हैं। ऐसे कर्मयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
श्री राम-जानकी मंदिर द्वारा आयोजित इस पहल ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से समाज को स्वच्छता, सेवा, सम्मान और सामाजिक समरसता के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने स्वच्छता दीदियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। मंदिर परिवार ने भविष्य में भी समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों के सम्मान तथा सामाजिक जागरण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
#सनातन #चेतना #संकल्प #आस्था #मार्ग Hraday Shah Judeo Friends