MSD Fan Club

Directions

MSD Fan Club Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MSD Fan Club, Sports, Padrauna.

Csk
19/03/2022

Csk

02/08/2019

Love starts with a smile, grows with a kiss, and ends with a tear💘💘💔💔

04/11/2018

टॉप 10 #बाउंड्री_कैच इन क्रिकेट हिस्ट्री

04/11/2018

#धोनी ने कैसे बेवकूप बनाया है💐💐💐💐

04/11/2018

#धोनी को बाहर करने पर देखिए क्या कह रहे है उनके #फैंस

3 कारण इसलिए महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2018 में कर रहे हैं इतना शानदार प्रदर्शन, धोनी ने बोला मुझे मिल गयी है मेरी खोई हु...
02/05/2018

3 कारण इसलिए महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2018 में कर रहे हैं इतना शानदार प्रदर्शन, धोनी ने बोला मुझे मिल गयी है मेरी खोई हुई ताकत

Dhoni Vivo IPL 2018- आईपीएल 2018 में महेंद्र सिंह धोनी निश्चित रुप से काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि धोनी ने इतनी अच्छे बल्लेबाजी इससे पहले शायद ही किसी आईपीएल में की हो.
एक तरफ जहां महेंद्र सिंह धोनी को लेकर इस तरीके से चर्चा चल रही है कि धोनी अपने करियर का आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ धोनी के प्रदर्शन को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि धोनी आईपीएल 2018 के बाद आईपीएल से सन्यास लेते हुए नजर आएंगे. तो आइये आपको हम वह 3 कारण बताते हैं जिनकी वजह से महेंद्र सिंह धोनी लगातार आईपीएल 2018 इतना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं-Dhoni Vivo IPL 2018

धोनी कर रहे हैं नंबर 4 पर बल्लेबाजी
महेंद्र सिंह धोनी से पहले आईपीएल में नंबर 5 नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आते थे. धोनी आईपीएल 2018 में इस बार खुद को नंबर चार पर बल्लेबाजी करा रहे हैं और यही कारण है कि उनको बल्लेबाजी के लिए इस बार ज्यादा समय मिल रहा है. महेंद्र सिंह धोनी की ताकत एक फिनिशर के रूप में ना होकर बल्कि मध्यक्रम के एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज के रूप में ज्यादा रही है. धोनी खुद को हमेशा से ही टीम के हित में अंत में बल्लेबाजी करने के लिए सुरक्षित रखते हैं. इस बार आईपीएल 2018 में अभी तक महेंद्र सिंह धोनी ने 8 मैच में 286 रन बनाए हैं. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना महेंद्र सिंह धोनी की बन चुकी है.

आक्रामकता धोनी की ताकत बन गयी है
आईपीएल 2018 में महेंद्र सिंह धोनी आक्रामक होकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इससे पहले आईपीएल में धोनी इतने आक्रमक कभी नजर नहीं आते थे. लेकिन महेंद्र सिंह धोनी जबसे इंडियन क्रिकेट टीम में आए हैं तभी से उनकी मुख्य ताकत आक्रमक होकर खेलना रहा है और आईपीएल 2018 में इसी आक्रामकता के कारण वह निश्चित रूप से इतना शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं.

आलोचकों को देना है जवाब
धोनी के ऊपर लगातार जो आलोचक आरोप लगा रहे थे कि धोनी अब शायद उतनी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं तो उन्हीं आलोचकों को जवाब देने के लिए महेंद्र सिंह धोनी यह साबित कर रहे हैं कि अभी उनके अंदर काफी क्रिकेट बचा हुआ है. धोनी दवाब में थे और इसी दवाब को आज धोनी ने अपनी ताकत बना लिया है.
उम्र के जिस पड़ाव पर महेंद्र सिंह धोनी हैं वहां पर आलोचकों का इस तरह का व्यवहार लाजमी है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने आलोचकों को जवाब देने के लिए इस बार इतनी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.
तो इन 3 कारणों की वजह से धोनी आईपीएल 2018 में इतना शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी दवाब में थे और इसी दवाब को धोनी ने ताकत बना लिया है.

02/05/2018

दिल्ली के खिलाफ धोनी का ये वाला रन हमेशा याद किया जाएगा, जब बचानी पड़ी माही को अपनी कमर

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एकबार फिर से ये साबित कर दिया कि वो इस आईपीएल को जीतने के इरादे से आए हैं। जी हां, पिछला मैच मुंबई इंडियंस के हाथों हारने के बाद धोनी फिर से जीत की लय में लौट आए हैं और कल रात हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने अपनी जबरदस्त बैटिंग से अपनी टीम को 13 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई।

Picture Credit: BCCI
ये मुकाबला चेन्नई के दूसरे घर में, यानि पुणे में हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने अपने कप्तान और बाकि बल्लेबाजों की मदद से 211 रनों का मैच जिताऊ स्कोर बनाया। आरसीबी द्वारा त्यागे गए क्रिकेटर शेन वाटसन ने एकबार फिर से शानदार खेल दिखाते हुए 78 रन बनाए। तो वहीं अंबाती रायडु ने भी 24 गेंदों पर 41 रनों का योगदान दिया।

Picture Credit: BCCI
लेकिन इस बार भी सबसे खास पारी बन गई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की। धोनी ने सिर्फ 22 गेंदों का सामना किया और 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। धोनी की पारी के दौरान ही एक मज़ेदार वाकया भी देखने को मिला। दरअसल मैच के 14वें ओवर में माही एक रन लेने के लिए दौड़े।

Third party image reference
माही को रनआउट करने के लिए दिल्ली के गेंदबाज़ आवेश खान ने गेंद स्टंप की तरफ फेंकी। इस दौरान धोनी अपनी पीठ दिखाते हुए दिखे, कि कहीं आवेश का थ्रो उनकी कमर पर ना आ लगे। हालांकि गेंद धोनी को नहीं लगी और धोनी वो एक रन लेने में कामयाब रहे।

अंतिम 5 ओवर्स के ‘किंग’ बने महेंद्र सिंह धोनी, आंकड़ें आए सामने जालन्धर : भारत को आईसीसी के तीनों फार्मेट वर्ल्ड कप, चैं...
02/05/2018

अंतिम 5 ओवर्स के ‘किंग’ बने महेंद्र सिंह धोनी, आंकड़ें आए सामने



जालन्धर : भारत को आईसीसी के तीनों फार्मेट वर्ल्ड कप, चैंपियन ट्रॉफी और टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी पर एक-समय ऐसा भी आया था जब अंतिम ओवरों में धीमी बैटिंग के लिए जमकर कोसा जाता था। लेकिन इस चैंपियन खिलाड़ी ने 36 साल की उम्र में आईपीएल-11 में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो उनके फैंस का एक बार फिर से दिल जीतने का काम आएगा।
आईपीएल के आंकड़ों को टटोलें तो पता चलता है कि इस सीजन के बैस्ट फिनिशिर एमएस धोनी ही हैं। धोनी सीजन में अब तक 8 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान डैथ ओवरों (15 से लेकर 20 ओवर तक) में धोनी सबसे ज्यादा रन बना रहे हैैं। धोनी के नाम पर अब तक 169 रन दर्ज हैं जो बाकी सभी बल्लेबाजों से ज्यादा है। 8 पारियों में धोनी 3 बार नॉट आऊट लौटे हैं, ऐसे में तीन फिफ्टी लगाने के दौरान उन्होंने ज्यादातर रन पारी के आखिरी ओवरों में ही बनाए हैं।
बेंगलुरु के मनदीप सिंह है दूसरे नंबर पर

आखिरी ओवरों में सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मनदीप सिंह दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम अब तक 136 रन दर्ज है। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज आंद्रे रसैल का नाम आता है जोकि अब तक 114 रन बना चुके हैं। फिर चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो 98 रन, कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक 93 रन और दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर 91 रन का नाम आता है।

Address

Padrauna
274304

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MSD Fan Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category